कश्मीर पर कविता ( धारा 370 हास्य व्यंग्य ) Kashmir Poem Hindi – धारा 370 कश्मीर के विकास की बहुत बड़ी बाधा है। कश्मीर जो कि भारत का मुकुट है। जो Article 370 के कारण भारत का होक भी भारत का नहीं है। अतः उसी को व्यंगात्मक रूप धारा 370 और कश्मीर पर यह हिंदी हास्य कविता लिखी गयी है।
कश्मीर पर कविता | Kashmir Poem in Hindi
370 हटाकर कश्मीर में कर दी नयी सुबह।
सालों से आड़ में चल रहा था आतंकी खेल बेवजह।।
अब काश्मीर की क्यारियाँ रक्त नहीं केसर से लाल।
लाल चौक पे होगा तिरंगा, बुरा होगा आतंकी हाल।।
पाकिस्तान की जय करके तिरंगे नहीं फाड़े जायेंगे।
देगा जो आतंक का साथ वो सिर उखाड़े जाएंगे।।
होगा विकास कश्मीर का ना कि आतंकवाद का।
कश्मीर देश का अटूट हिस्सा नहीं विषय संवाद का।
जान ले यह दुश्मन पाकिस्तान और चीन खुरापाती।
POK भी लेके रहेंगे तुम पीटते रह जाओगे छाती।।
धारा 370 – Kashmir Kavita
धारा 370 अब नहीं तेरी खैर।
जब से जुड़ी कश्मीर से बना दिया तूने गैर।।
बना दिया तुने गैर , कश्मीर में छायी गरीबी।
खोयी हुई तकदीर ढूँढे राम लाल की विधवा बीवी।।
राम लाल की विधवा बीवी , थी कभी कश्मीरी।
गैर कश्मीरी चुनकर , अब मरना है जरूरी।।
मरना है जरूरी, क्योंकि वसीयत का हुआ खात्मा।
कुछ देश द्रोहियों में घुस के बन बैठी तु प्रेतात्मा।।
हे प्रेतात्मा तुम्हारा ! अब तो भर गया होगा पेट।
डर के तुझ से पीछे हटा , रोजगार दाता धन्ना सेठ।।
पीछे हटा धन्ना सेठ , सो पत्थरबाज फेंके पत्थर।
आगे भी करेंगे ऐसे ही मजदूरी , जब तक है 370 ।।
जब तक है 370, कश्मीर पाकिस्तान के करीब।
देश के जवान खाएँगे पत्थर , रहेगा हमेशा नसीब।।
रहेगा हमेशा नसीब, नसीब नहीं यह अच्छा।
सो अलगावादियों की जुबान काटो या घुमाओ पहना के कच्छा।।
घुमाओं पहना के कच्छा , दिखाओं जहन्नुम की तस्वीर।
कैसे स्वार्थी भेड़ियों ने बर्बाद किया जन्नत सा कश्मीर।।
Enjoy – India Vs Pakistan Funny Shayari
जन्नत सा कश्मीर और कश्मीरी बाला छोड़े प्रोपर्टी।
35 A के नियम हो गए उसके लिए कपटी।।
Read – पाकिस्तान विरोधी हास्य कविता
कपटी 35 A ने विकास दिया नहीं, अब तक रोका विकास।
फिर भी महबूबा – फारुख जैसे नेता 370 पे रखे विश्वास।।
Read – Corruption Poem in Hindi
कश्मीर कविता | Kashmir Par Kavita
कश्मीर पर कविता – धारा 370 कश्मीर में होने वाली आतंकी गतिविधियों और वहां के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। एक ऐसी बाधा जिसने अभी तक कश्मीर को भारत का होते हुए भारत से एक तरह से लग बनाये रखा है। कश्मीर जो इस धरती के स्वर्ग से कम नहीं आँका जाता है। About POK
कश्मीर पर कविता – धारा 370 के कारण अशांत और भययुक्त राज्य बन गया है। इसी धारा के कारण कोई उद्योगपति वहां इन्वेस्ट नहीं करता। वहां एकमात्र रोजगार का सहारा पर्यटन है। किन्तु वह भी आतंकी गतिविधियों के कारण खत्म सा हो गया है। Hindi Funny Poems
कश्मीर पर यह कविता आपको कैसी लगी। हमें टिप्पणी करके बतायें। क्या आप भी कश्मीर समस्या का हल चाहते हैं।