भगवान शिव पर कविता | गीत – Lord Shiv Poetry Song Hindi – यह कविता भगवान भोलेनाथ का गुणगान है। पढ़े और शेयर करना ना भूलें।
भगवान शिव पर कविता
हे ध्यानमग्न वैरागी वो
वैरागी अविनाशी वो।
अविनाशी विनाशी वो
विनाशी प्रवासी वो।.
वो ॐ वो ॐ
ॐ शम्भोः शम्भोः
शम्भोः शम्भोः।
हे व्याग्रचर्म परिधानी वो
डमरूधारी ज्ञानी वो।
विषधारक दानवारि वो
नीलकंठ सन्यासी वो।
वो ॐ वो ॐ
ॐ शम्भोः शम्भोः
शम्भोः शम्भोः।
हे साधक भोला भाला वो
रुद्राक्षी मुंड माला वो।
हिमांशु धारी हिमाला वो
प्रतापी त्रिशूल वाला वो।
वो ॐ वो ॐ
ॐ शम्भोः शम्भोः
शम्भोः शम्भोः।
शम्भो विराजे शशि शेखर
धूलि भस्म रमाये कलेवर।
शम्भो सहस्त्र कलानिधान
सुशिल शांत भाल नीतिमान।
शम्भो हर विपदा सहाय
जीवन सुधा का प्रयाय।
शम्भो: नमः शिवाय।
शम्भोः नमः शिवाय।।
ॐ शम्भो: शम्भो:
शम्भो: शम्भो:
भगवान शिव पर कविता | Lord Shiva Poem in Hindi | महाशिवरात्रि पर कविता
भगवान शिव दया और भोलेपन की मूर्ति है। भगवान शिव का वेश सभी देवों से बिल्कुल अनूठा है। जो उनको एक अलग ही पहचान देता है। Visit – Radhe Krishna Status in Hindi
Ram Temple Poem About Ayodhya Hindi
भगवान शिव शरीर पर भस्म लगाते हैं। मन के बड़े ही भोले हैं वह भोलेनाथ। भालेनाथ अपने मस्तक पर चंद्र धारण करते हैं। Shiv Pooja Vidhi
Lord Shiv Poetry Hindi
भगवान शिव शरीर पर व्याग्रचर्म लपेटते हैं। तथा गले में रुद्राक्ष की माला व नाग देव वासुकि होगा है। उनकी जटाओं में साक्षात् माँ गंगा विराजमान है। डमरू भगवन शिव का प्रमुख वाद्य यन्त्र है। Watch – Mahashivratri Poojan
भगवान शिव का नृत्य तांडव कहलाता है। उन्हें नटराज भी कहा जाता है। उनके जैसा नृत्य कोई नहीं कर सकता। भगवान् शिव त्रिनेत्रधारी हैं। कहते हैं जब उनका तीसरा नेत्र खुल जाए तो विनाश निश्चित है। भगवान शिव पर कविता | Lord Shiva Poem in Hindi | महाशिवरात्रि पर कविता Read – लेटेस्ट माँ सरस्वती वंदना
महाशिवरात्रि पर कविता
भगवान शिव को महाकाल की भी संज्ञा दी गई है। जो उनकी पूजा करता है। उससे काल भी दूर रहता है। रोगी और जिन्हें अकाल मृत्यु का भय हो। वो भगवान् शिव की उपासना करते हैं। Read – Mother Poem in Hindi
महाशिवरात्रि भगवान शिव व पार्वती के विवाह से जुड़ा पर्व है। महाशिवरात्रि का यह उत्सव माँ पार्वती व भगवान् शिव को समर्पित है। भगवान् भोलेनाथ और देवी उमा को समर्पित यह दिन बड़े ही उत्साह के साथ पूरे धूम धाम से मनाया जाता है।