दर्द भरी प्रेम कविता | Best 7 Love Sad Poem in Hindi – यहाँ प्रेम पर दर्दभरी कविताएं प्रस्तुत है। 1. क्यों हम तेरी राह चले आये 2. तु गई पर तेरी याद ना गई 3. फिर से तुम याद आने लगे हो 4. क्यों मिस करता है दिल 5. लग गई तुझे हवा 6. दिल के ज़ख़्म सीये नहीं जाते 7. फिर से याद करने लगा दिल
दर्द भरी प्रेम कविता
क्यों हम तेरी राह चले आये
क्यों हम तेरी राह चले आये।
ये जानते हुए कि तुम हो पराये।।
जानता हूँ नसीब में नहीं है तु।
फिर भी फ़साना किया है शुरू।।
क्योंकि ये पल फिर ना आयेंगे।
हम कहीं हैं, आप कहीं चले जायेंगे।।
तेरे दिल से खेलना लगता है प्यारा।
काश हमारे दिल पे हक़ होता तुम्हारा।।
पर तुम तो हो पलभर के मेहमान।
पल बीतेगा और हो जाओगे गुमनाम।।
फिर तुम देखकर भी अनजान बनोगे।
हमें कोई देखा हुआ इंसान कहोगे।।
कहकर निकल जाओगे अपनी राह पर।
इश्क़ की कौन करता है कदर।।
जिनकी हर मुस्कान पर फ़िदा हुए।
उनके अहसास कभी ना जिन्दा हुए।।
भले तुम्हारी मुस्कान रहेगी यादों में।
और हम कभी मिल जायेंगे तुम्हारे ख्वाबों में।।
ख्वाब जो है हकीकत से बहुत दूर।
क्योंकि आज रहे तुम मजबूर।।
काश जब भी कोई तुम्हारा दुखाये दिल।
वो लम्हा हमारे लिए भी हो मुश्किल।।
उम्मीद कम हो जायेगा तुम्हारा दर्द।
भले ही तुम ना बने हमदर्द।।
कोई गिला नहीं , ना कोई शिकवा है।
तुझे पाने की थी इच्छा, अब इच्छा तो इच्छा है।
कोशिश करेंगे भूल जाने की।
अच्छी आदत है जमाने की।
— Lokesh Indoura
Read – Yaad Par Shayari
तु गई पर तेरी याद ना गई
तु गई पर तेरी याद ना गई
आँखों आँखों की वो बात ना गई
जिसको कहकर तुम बैठाया करते
अपने बाँहों के झूलों में मौज कराया करते
अब तेरी सिवाय देखे भी तो किसे पगली
तु अपनी होते होते निकली जंगली
बस ढूंढते हैं अब तुझे चहुंओर
पता ना चले कब गुजरी रात कब हुई भोर
चल आ इस शराफत का मंजर दिखा
जो मैंने सिखाया वह प्यार दिखा
इतनी भी ना तु खुदगर्ज बन
हाँ ना बना मुझे तेरा सनम
पर दिखा तो दे एक बार मुखड़ा
मैं भी रो लूँ चेहरा देख दुखड़ा
अब दूरिया बहुत ज्यादा हो गई
तुझे पाने की चाह में ही तु खो गई
—- Lokesh Indoura
Read – Dil Par Kavita
Love Sad Poem in Hindi
फिर से तुम याद आने लगे हो
फिर से हमें तुम याद आने लगे हो
जरूर तुम पुराने ख्वाब सजाने लगे हो
मत करो नादानी जीना दुश्वार होता है
फिर तुझ देखकर फिर से प्यार होता है
लम्हा लम्हा दिल का गुनहगार होता है
और पल पल तेरा तलबगार होता है
बता कैसे मिले अब मुझे सुकून
कर दूँ क्या दिल का खून
वैसे भी अब तु जान ले लेगी
भूलकर यादों में भी आई लव यू कह देगी
—– Lokesh Indoura
Read – Sad Ghazal Shayari
क्यों मिस करता है दिल
तुझ क्यों मिस करता है दिल
ख्यालों ख्यालों में किस्स करता है दिल
दिल तो ठहरा बच्चा ऐसा नादान
समझे ना कि तेरी ज़िन्दगी कोई और मुकाम
आज भी वहीँ अटका है पगला
बजा रहा तुझे बुलाने को रोज तबला
कि करेगी तू उस पर रहम की बारिश
इस आस से करे रोज खुदा से गुजारिश
देता है ढोक करता है पूजा
तुझ सा जीवन में ना होगा दूजा
—- Lokesh Indoura
Read – Mohabbat Par Shayari
लग गई तुझे हवा
लग गई तुझे हवा
ऐसा लगता है मुझे।
निकलो ना हवाओं में
ऐसा सोचता हूँ मैं।
यह सर्द होती है कभी
यह गर्म होती है कभी।
कभी कभी यह दोस्ती
यह इश्क़ होती है कभी।
यह कौनसी हवा लगी
क्यों ना तु सम्भली पगली।
पूछेंगे जो है करीब
ना पूछे वो
जिसका ना बनेगी तु नसीब।
ले दवा, या दुआ कर
या इस हवा के लिए रोजा कर।
तकलीफ होगी जितना मुझे सोचेगी
बड़ी मुश्किल से खुद को रोकेगी।
हाँ पर रुक जाएगी मुझे विश्वास है
भले ही दिल में तुझे पाने की आस है।
जिंदगी इक नाम है कहानी।
तू मत हो इसमें दीवानी।
अधूरे रहते हैं जीवन में कुछ किस्से।
सिर्फ खुशियां लो
यह ही है तुम्हारे हिस्से।
छोड़ दो गम हमारे वास्ते।
हमें आतें है गम में रहकर भी
हंसाने के रास्ते।।
धागे चाहत के मत उलझाओ।
इस दिल कुछ ना छोड़ के जाओ।
तुम्हारी हंसी के सिवा
कुछ नहीं चाहते रखना।
तु हमेशा हंसती रही
हमारा है सपना।।
बड़ी तकलीफ होती है
जब जानबूझकर तुझे नहीं देखा करते हैं।
डर है तू ना कर बैठे कोई गफलत
सो यह दर्द भी सहा करते है।
ले चल छोड़ रुलाना
मेरा मकसद नहीं।
पर क्या करूँ तेरे सिवा
दूसरी भी कोई हसरत नहीं।
क्यों पाल लेते हैं लोग दिल में
प्यार की हसरत।
आज पता चला क्यों अच्छी होती नफरत।।
—- Lokesh Indoura
Read – Painful Ghazal Shayari
Dard Bhari Prem Kavita
कविता – दिल के ज़ख़्म सीये नहीं जाते
दिल के ज़ख्म सीये नहीं जाते
ये गम हमारे पीये नहीं जाते
अब कैसे संभाले
दिल के हालात
कर ले कैद बांहों में
या भेज दे हवालात
वरना ये अश्क का
रैला लगा रहेगा
दिल याद करेगा
और यादों की मार सहेगा
तेरी पहली नजर
अभी चीर रही है
बताती है बार बार
भूल जा वह नहीं है
होती जो रखती प्यार
तो लौटकर चली आती
नहीं तुझे पगले ऐसे
दिन रात है सताती
चल भूल जा उसे
अब बोले है दिल
कैसे समझों ना होगा ये
यह है बड़ा ही मुश्किल
—– Lokesh Indoura
Visit – Romantic Whatsapp Status
कविता – फिर से याद करने लगा दिल
तुझे फिर से याद करने लगा है दिल
हो गया है फिर से रहना जी मुश्किल
अब नींद है की आती नहीं
तस्वीर तेरी जाती नहीं
अजीब सा रुआंसा है मन
लगे अब तुझ से ही मेरा जीवन
ना मिले तो बेकार यह जनम
चल आ भी जा मेरे अधूरे सनम
तू आएगा तो तेरी आरती उतारूंगा
फलक के चाँद की तरह निहारूँगा
देखूंगा एकटक तेरा रूप का उजास
और बुझाऊंगा जन्मों जन्म की प्यास
बस चली आ और नहीं रहा जायेगा
जितना तु दूर दिल उतना सतायेगा
दया कर मुझ पे मेरे सनम
ना बन इतनी तु बेरहम
—— Lokesh Indoura
Join Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura
जब प्यार में प्रेमिका धोखा दे दे। या फिर उसके प्यार को ठुकरा दे तो दिल को बड़ी ही तकलीफ होती है। दिल पल पल खून के आंसू रोता है। और जब फिर उसकी याद आ जाये तो बात ही क्या मानो रहा ही नहीं जाता।
Painful Kavita | दुखभरी प्रेम कविता
प्रेम का रास्ता ना केवल पथरीला है बल्कि इसमें राहों में कहीं जगह कांटे भी है। ज़िन्दगी इस वजह सी बड़ी बोझिल सी हो जाती है जब प्रेमिका आपको ठुकरा जाती है या प्रेमी आपको धोखा देकर किसी और का हो जाता है। दर्द भरी प्रेम कविता | Love Sad Poem in Hindi
Visit – Girlfriend Attitude Shayari
Visit – Romantic Holi Shayari
Visit – Romantic Holi Kavita
जब भी आशिक को उसकी माशूका याद आती है तो पल पल रहना मुश्किल हो जाता है। दिल बहुत तड़पता है। लगता है मानो आज भी उसका इंतज़ार कर रहा है। उसी के लिए मानो वह ज़िंदा है। उसका प्यार उसकी रगों में दौड़ना फिर से शुरू हो जाता है।
यह दर्द भरी प्रेम कविता प्रेमिका को प्रेमी का उसके दिल एक दर्द सन्देश है। जिसमे प्रेमी अपनी प्रेमिका की मजबूरी शेयर करता है। और बताता है कि किस प्रकार उसकी कुछ पलों बाद उसे भूल जाएगी। दर्द भरी प्रेम कविता – 3 Best Love Sad Poem in Hindi
Visit – Happy Holi Wishes in Hindi
पढ़े – नेताओं पर होली जोक्स
Read – Happy Holi Shayari
जब चले इश्क़ का जोर तो फिर खुद दिल भी अपने दिलदार को नहीं रोक पाता। किन्तु यदि दिल में नफरत के बीज बो दिए जाए। तो आपको आपका दिलभर हमेशा हमेशा के लिए भूल जाता है। और भला वह याद भी क्यों करे। क्यों कि कहीं ना कहीं उसके दिल को ठेंस पहुंची है। और उसे वह भूला नहीं पा रहा है। Sad Love Poem in Hindi | Dard Bhari Prem Kavita
यदि प्रेमी उसे कहीं दिखाई भी दिया। तो उसका व्यवहार ऐसा होगा। मानो वह उसे जानती ही ना हो। प्रेमी व प्रेमिका की फिर कभी मुलाकात होगी। तो फिर वह सपनों में होगी। जो कि हकीकत से बहुत अलग होते हैं।
Sad Love Poem in Hindi | Painful Love Kavita
इश्क़ के हालात अब कौन किसको समझाए जीवन तो एक कोरा कागज़ है जिसमें जितने प्यार के रंग डालोगे यह उतना ही निखरकर सामने आएगा। प्यार दीजिये और प्यार लीजिये। प्रेम के बिना यह संसार अधूरा है। यह धरती और आसमान सूना सूना है। दर्द भरी प्रेम कविता – 3 Best Love Sad Poem in Hindi
पढ़ें – शायरी – पतंगबाजी या इश्कबाजी
Read – Teddy Day Funny Shayari
Read – Promise Day Funny Shayari
प्रेमी आगे कहता है। कि काश ऐसा हो। कि जब भी कोई उसकी प्रेमिका का दिल भविष्य में तोड़े। तो तकलीफ उसके दिल को भी हो। क्योंकि जब उसके दिल के तकलीफ होगी तब ही उसके प्यार को समझ पायेगी। यों दिल से खेलकर और छोड़कर चले जाना आसान है किन्तु प्रेम का यह रिश्ता निभाना बहुत ही मुश्किल है। Sad Love Poem in Hindi | Dard Bhari Prem Kavita
Read – Romantic Propose Day Shayari
Read – Valentine Day Funny Kahani
Read – Chocolate Day Funny Shayari
लेकिन प्यार के खोने का दर्द ताजिंदगी बना रहता है। उसका कारण भी साफ़ है प्रेम पाना भी तो उतना आसान नहीं है। प्रेम का यह धागा बड़ा ही कोमल होता है केवल कड़वे दो बोल ही इसे तोड़ सकते हैं और ना वैसे तो बड़े से बड़ा मंजर सामने आ जाये इस प्रेम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता है।
Painful Love Poems in Hindi
प्रेम जो दुनिया की सबसे सूंदर अनुभूति है। जीवन में प्यार का अहसास दुनिया सबसे खूबूसरत अहसास है। इसके आगे दुनिया के सारे रंग फीके है। प्रेम के रंग के आगे हर रंग फीका है। यह रंग है श्याम का। यह प्रेम इस जीवन की खुशबू है।
प्रेम ने कहीं लोगों को सताया है। चाहे हीरा राँझा हो या लैला मजनू। ना केवल अपनो ने बल्कि दूसरों से भी उनको रुलाया यही नहीं जिससे उन्होंने प्यार किया उनके मिलने की आस ने भी उनको बहुत रुलाया। दर्द भरी प्रेम कविता – 3 Best Love Sad Poem in Hindi
Watch – Funny Hindi Shayari
Watch – Romantic Rain Shayari
Watch – Beauty Par Shayari
दिल को जब भी किसी से प्यार होता है। तो वह उसे पाने की कोशिश करता है। कहीं बार वह व्यक्ति उसे मिल जाता है और कहीं बार नहीं मिलता। कभी कभी तो ऐसा होता है कि मिलकर भी नहीं मिलता है। लेकिन कुछ बदनसीबों के साथ ऐसा होता है कि वह व्यक्ति उनके जीवन में आ तो जाता है किन्तु कुछ ही दिनों बाद वह वापिस चला जाता है।
दर्द भरी प्रेम कविता – Love Sad Poem in Hindi – Lokesh Indoura आपको ये रचनाएँ कैसी लगी हमें कमेंट के माध्यम से अभिव्यक्त करें।