Mahatma Gandhi Kavita : 5 महात्मा गांधी कविता | Hindi Poems

महात्मा गांधी कविता : 5 Mahatma Gandhi Kavita | Hindi Poems – यहाँ राष्ट्रपिता मोहन दास कर्मचंद गाँधी 5 बेहतरीन कवितायेँ प्रस्तुत है। जिनमें दो काव्य गीत है। – सत्य अहिंसा के दम से, बापू देख तेरा हिन्दुस्तान, लेकर गाँधी तेरा नाम, हे बापू मेरे, देख गाँधी की चाल, ये एक तरह से महात्मा गाँधी का यशोगान है। जो उनके योगदान का वर्णन करती है।

महात्मा गांधी कविता

सत्य अहिंसा के दम से

अहिंसा की लाठी थाम
आजादी की रख माँग।
बापू तुने अंग्रेजों की
जड़ें यूँ हिलायी थी।

वक्त था बड़ा गंभीर
ना पकड़ी तूने शमशीर।
तेरी इक हुंकार पर
जनता दौड़ी आयी थी।

उस बापू को नमन मेरा
गाँधी यह चमन तेरा।
सीधी सीधी चाल चल
बड़ा कमाल कर दिया।।

टेढ़ी टेढ़ी चाल वाली
अंग्रेजी हुकूमत को।
सत्य अहिंसा के दम पर
बेहाल कर दिया।।

गोरों की देखी करतूत
भारत के सच्चे सपूत।
अंग्रेजों के ध्वज की
होली यूँ जलायी थी।

रख शक्तिशाली निर्भय मन
बोला दुबला पतला मोहन।
‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’
लगी तोपें कंपकपायी थी।

राष्ट्रपिता तुझे प्रणाम
हिन्दुस्तां की तु पहचान।
तुने अपने कर्मों से
सबको निहाल कर दिया।

पढ़ें – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कविता

टेढ़ी-टेढ़ी चाल वाली
अंग्रेजी हुकूमत को।
सत्य अहिंसा के दम से
बेहाल कर दिया।।

——– Lokesh Indoura

पढ़ें – भारतीय पुलिस पर कविता

प्रस्तुत कविता राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की अहिंसा और सत्य की शक्ति का यशोगान है। यह कविता एक प्रकार से किसी भी मंच पर सुर ले के साथ सुनाई जा सकती है। सुनाने की लय व धुन के लिए आप यूट्यूब पर इसका वीडियो देख सकते हैं। हाँ आप इस कविता के गान के दौरान कवि का उल्लेख अवश्य करें। यह किसी भी रचनाकार की साहित्य रचना का सुनाने का तरीका भी है। क्योंकि कोई भी रचना किसी ना किसी का कॉपीराइट होती है। उस पर उसका अधिकार होता है। अतः यह बात विशेष रूप से ध्यान रखें।

Mahatma Gandhi Kavita

कविता – बापू देख तेरा हिन्दुस्तान

बापू देख तेरा हिन्दुस्तान
याद रखे तेरी पहचान
नोटों में है तेरी फोटो
वोटो में है तेरा नाम

बच्चे जपते सुबह शाम
नेता भी निकाले काम
सारा देश करे प्रणाम
छिपा तुझ में हिन्दुस्तान

आजादी तूने दिलाई
अंग्रेजों को धुल चटाई
ना बम फोड़ा बन्दूक चलाई
अंग्रेजी हुकूमत की हुई विदाई

तु भारत की गौरव गाथा
तु भारत का है अभिमान
बन भारत का भाग्य विधाता
बना स्वतंत्रता की तु पहचान

—— Lokesh Indoura

Mahatma Gandhi Kavita

लेकर गाँधी तेरा नाम

लेकर गाँधी तेरा नाम
चला रहे नेता दूकान

कोई कहे मैं सत्य पुजारी
कोई बोले मैं अहिंसाधारी

करके हर वक्त तुझे प्रणाम
करे मर्यादा का राम नाम

मुंह में है राम राम छाया
अंदर दबाये लूट की माया

ओढ़ कर तेरे गुणों की खाल
असल में रखे रावण सा हाल

देख इनका गाँधी इमोशन
जनता करवा रही ही शोषण

वादों का देकर ये भोजन
कर रहे हैं खुद का पोषण

गाँधी बस कर रहे तुझे बदनाम
मार अहिंसा की लाठी दे ईनाम

—– Lokesh Indoura

महात्मा गाँधी देश के ऐसे महापुरुष है। जिनका अस्तित्व जब तक यह भारत देश है तब तक बना रहेगा। भारत की मुद्रा हो या डाक टिकट उनका चित्र हर किसी के मन मस्तिष्क में है। और इसका कारण उनका देश को आजाद कराने में अमूल्य योगदान ही है। महात्मा गाँधी पर कविता | Mahatma Gandhi Poem in Hindi | गांधी जी पर कविता Watch in Youtube Yoga Par kavita

Mahatma Gandhi Poem in Hindi

काव्य गीत – हे बापू मेरे

हे बापू मेरे, हे बापू मेरे

तेरे होने से आजादी मिली है
जो तु ना होता आजादी नहीं है
हे बापू मेरे, हे बापू मेरे

तूने ही दिलाई है
सदियाँ रोशन की
ये जो तेरी लाठी है
लायी आजादी मौसम की
यहाँ तेरा नाम अमर है
यह तेरी है जमीं है
हे बापू मेरे ………

तु लाया तोड़कर
स्वाभिमान की गलियां
होकर तूने न्योछावर
खिलाई हंसी की कलियाँ
जहां पड़े तेरे कदम
तु बस गया वहीं है
हे बापू मेरे ………….

दिया तूने आजाद भारत
आंदोलन कर करके
दूर भगाये विदेशी
तुने डटकर के
तु करोड़ों में है एक
तुझसा कोई नहीं है
हे बापू मेरे ………

——- Lokesh Indoura

Read – Smart Phone Poetry in Hindi

महात्मा गांधी कविता

काव्य गीत – देख गाँधी की चाल

देख कर गाँधी की चाल
हुआ अंग्रेजों का बुरा हाल
हर कदम पर मुकी खिलवाकर
किया तुने गोरों का बेहाल
ओ बापू तेरी मिसाल यहाँ

सितम जो गुलामी का तुमने सहा है
दूर करने का उसे दम भी भरा है।
सहे जुल्म कितने या बंदिशों ने रोका
फिर अहिंसा की लाठी से हर कोई डरा है
ओ बापू तेरी पहचान यहाँ

तु था आजादी का इक परवाना
देख अंग्रेजों का तुझे डर जाना
कानूनी ज्ञान का रख खजाना
सो कहाँ था उनका टिक पाना
ओ बापू तेरा है रुतबा यहाँ

——- Lokesh Indoura

Read – Nashe Par Aadharit Kavitayen

Mahatma Gandhi Kavita | महात्मा गांधी कविता | Gandhi Ji Par Kavita

आप हमें हमारे Twitter Account Maskaree पर फॉलो कर सकते हैं । साथ ही हमारे Youtube channel Subscribe व Facebook Page को फॉलो करें। जिससे आप Sttaus, Shayari, Poems, Jokes, Riddles, Story इत्यादि से जुड़े रहेंगे।

बेरोजगारी कविता पर यह बेहतरीन वीडियो देखें

महात्मा गांधी कविता

महात्मा गाँधी देश के सबसे अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी है। या यूँ कहे कि इनके नेतृत्व में देश के कहीं वीरो व वीरांगनाओं ने अपना सर्वस्व देश के लिए न्यौछावर किया। गाँधी जी देश के राष्ट्रपिता हैं। Mahatma Gandhi Kavita | महात्मा गांधी कविता | Gandhi Ji Par Kavita पढ़ें – कायर पकिस्तान पर कविता

पढ़ें – राहुल गाँधी पर हास्य कविता

देश के राष्ट्रपिता की उपाधि अपने आप में ही बताती है। कि उनका देश में क्या अस्तित्व है। और कितना बड़ा योगदान उनका रहा होगा। सच्चे अर्थों में गाँधी जी ने ही देश की आजादी की नींव रखी। महात्मा गाँधी पर कविता | Mahatma Gandhi Poem in Hindi | गांधी जी पर कविता Read – Mahatma Gandhi Biography

Mahatma Gandhi Poem in Hindi

Read – Hindi Hasya Kahani

देश में ऐसा कोई नहीं जो महात्मा गाँधी से परिचित ना हो। किसी स्वतंत्रता सेनानी को भले ही कोई भारतीय ना जानता हो। किन्तु महात्मा गाँधी अपना एक अलग वजूद है। Read – History of India’s Independence

Read – Hindi Funny Vichar

महात्मा गाँधी जी का चित्र हर भारतीय की मन में बसा है। और क्यों ना हो आखिर भारतीय मुद्रा गाँधी जी की छवि है। हाँ गाँधी जी चश्में व लाठी थामे ही उनका चेहरा भारतियों के मन में बसा है। Read – Short Hindi Poems

Mahatma Gandhi Kavita 2020

हिंदी फनी सवाल जवाब

महात्मा गाँधी पर यह कविता उनके आजादी के संग्राम का वर्णन करती है। गाँधी जी जो की देश की शान है। उस वक्त उनकी एक आवाज पर देशवासी आ जाते थे। कहीं प्रकार के आंदोलन उनके नेतृत्व में किये गए। Mahatma Gandhi Kavita | महात्मा गांधी कविता | Gandhi Ji Par Kavita पढ़ें – आजादी पर कविता

गाँधी जी देश के वह महान सपूत हैं। जिनका गौरव चाहे कोई कितना भी धूमिल करना चाहे पर धूमिल हो नहीं सकता। गाँधी जी ने जो सत्य अहिंसा के दम पर अंग्रेजों को जिस तरह भारत से उखाड़ फेंका वह वाकई में सराहनीय है। महात्मा गाँधी पर कविता | Mahatma Gandhi Poem in Hindi | गांधी जी पर कविता

Mahatma Gandhi Kavita

Read – भ्रष्टाचार पर कविता

उनका अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा ने देशवासियों में एक आंदोलन की ऐसी लहार पैदा की। कि सम्पूर्ण भारतवासी में आजादी की एक मशाल जल गयी। उनके साथ कदम कदम से मिलाकर सभी देशवासी चल पड़े। महात्मा गाँधी पर कविता | Mahatma Gandhi Poem in Hindi | गांधी जी पर कविता

आप गाँधी जी अपने विचार हमारे साथ कमेंट के माध्यम से साझा कर सकते हैं। धन्यवाद

One Response

  1. Balkrishan

Leave a Reply