मकर संक्रांति बधाई संदेश : 22 Makar Sankranti Badhai Sandesh

मकर संक्रांति बधाई संदेश : 22 Makar Sankranti Badhai Sandesh – यहाँ मकर संक्राति के अवसर पर बधाई सन्देश प्रस्तुत है। पढ़ें और शेयर करें –

मकर संक्रांति बधाई संदेश

तिल गुड़ की मिठास से
जीवन में छाये मधुरता
उत्तरायण की ऊष्मा लेकर
पल पल जाए निखरता
“हैप्पी मकर संक्रांति”

नकारात्मकता दूर करने
लो सूर्य उत्तरायण होने आया
उड़े पतंग तिल के लड्डू संग
तन मन सबका हर्षाया
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

पतंगों का लगा है मेला
देखो देखो आसमान में
मकर संक्रांति की सुनहरी बेला
खिला रही खुशियां जहान में

Read – Wife Birthday Shayari

रंग बिरंगे पतंगे
इठला इठला चहुंओर
दे रही मुस्कान दिलों को
गीत गानों का हुआ है शोर
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

सूर्य आये शनि से मिलने
लाये संग खुशनुमा मौसम
उड़ने लगे देखो जी पतंग
ताकि ले परवाज तुम्हारे भी कदम
“हैप्पी मकर संक्रांति”

Makar Sankranti Badhai Sandesh

सूरज बाबा धनु को छोड़कर
मकर राशि के द्वार हैं पहुंचे
ऊष्मा में भरकर प्यार मकर
धरती में सुनहरे रंग है सींचे
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

देखो पतंगे रंग बिरंगी
हवा में ले रही हिचकोले
बार बार मुस्कुराते हुए
हैप्पी मकर संक्रांति बोले

Read – Birthday Funny Shayari

चटक मटक रहा है सूर्य देव
तिल गुड़ का स्वाद लेकर
दूर करेगा बुराई तुम्हारी
हैप्पी मकर संक्रांति कहकर

सूरज की किरणे प्रेम बरसाये
सर्दी लगी है देखो पिघलने
मकर संक्रांति का यह पर्व
खुशियां अपार देकर जाये
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

मकर संक्रांति बधाई संदेश

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree

Makar Sankranti Badhai Sandesh

मकर संक्रांति के इस पर्व पर सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है। इसे उत्तरायण पर्व कहते हैं। यह समय अति ही शुभ माना जाना है। Read – Girlfriend Birthday Wishes in Hindi

सामान्यत: मकर संक्रांति 14 जनवरी को आती है। किन्तु कभी कभी यह 13 या 15 जनवरी को भी मनाई जाती है। इस भगवान श्री कृष्ण द्वारा कहीं दानवों का वध भी किया जाता है। अतः इसे बुराई पर जीत के पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। Watch – Good Morning Funny Shayari

इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि मिलने जाते है। जैसा की आप सभी जानते हैं। सूर्य प्रकाश पुंज और सच्चाई के प्रतीक हैं। वहीँ शनि देव न्याय के प्रतीक है। जो इस संसार में न्याय का निर्धारण करते हैं।

Makar Sankranti Badhai

इस कारण से एक प्रकार से देखा जाए तो यह पर्व बुराइयों को दूर करने वाला है। यह सकारात्मक ऊर्जा मानवों में भरता है। यह जीवन की नकारात्मक विचारों को त्यागने वाला है। मकर संक्रांति बधाई संदेश | Makar Sankranti Badhai Sandesh Watch – Makeup Funny Shayari

मकर संक्रांति के दिन ही गंगा का अवतरण धरती पर हुआ था। इस दिन पितामह भीष्म ने अपनी देह का त्याग किया था। जैसा की सभी को ज्ञात है उनको इच्छा मृत्य का वरदान प्राप्त था। अतः उन्होंने इसी शुभ घडी को चुना।

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

इस दिन खूब दान दक्षिणा की जाती है। और माना जाता है इस दिन दान करने का एक अलग ही पुण्य मनुष्य को मिलता है। जो इस दिन शरीर त्यागता है अर्थात मृत्यु को प्राप्त होता है। उसको मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इस दिन पतंग उड़ाने की परम्परा भी है। भगवान् राम चंद्र ने स्वयं इस दिन पतंग उड़ाई थी। उत्तरायण के इस दिन से शरीर में ऊर्जा का संचार होने से शरीर बीमारी और आलस्य को त्यागता है।

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

इस दिन तिल व गुड़ के लड्डू बनाये जाते हैं। पतंगबाजी जैसे प्रतियोगिताएं बड़े स्तर पर आयोजित की जाती है। और इस प्रकार यह पर्व पूरे भारतवर्ष में हर्षोउल्लास से मनाया जाता है।

Makar Sakranti is festival of fun. People make tasty dishes. Flying kites is very popular game in all India. In India many area flying kites is very interesting game.

Leave a Reply