ममता बनर्जी पर व्यंग्य : Mamata Banerjee Par Hasya Vyangya

ममता बनर्जी पर व्यंग्य : Mamata Banerjee Par Hasya Vyangya – पश्चिम बंगाल की Mamata Banerjee और केंद्र सरकार के जिस तरह से ठनी है उसी पर यह funny article है। West Bengal की सी एम ममता बनर्जी पर रचित इस हास्य व्यंग लेख के बारे में अपनी राय हमें अवश्य बताएं।

ममता बनर्जी पर व्यंग्य

बंगाल की बव्वाली बहन मिस Mamata Banerjee कर रही जबरदस्त दादागिरी। दीदी की दादागिरी इस कदर बढ़ गयी हैं। कि मोदीगिरि वाले प्राणी ममता को ही गिरी हुयी बता रहे हैं। और इस गिरने-गिराने के चक्कर में सीबीआई प्राणी से लेकर बीजेपी कार्यकर्त्ता सब गिर रहे हैं।

Mamata Didi ने मोदी के खिलाफ अपना कोरबो, लोड़बो और जीतबो मिशन जारी कर दिया है। तो वहीं तोते के रूप में फेमस सीबीआई के मिशन को अब बंगाल में परमिशन की जरूरत है।

CBI जो कोर्ट का दरवाज़ा खटखटा कर ममता पर कार्रवाही करता है। ममता दीदी उस सीबीआई के लिए दरवाजे तो क्या खिड़की भी नहीं खोलना चाहती। आखिर खोले भी कैसे सीबीआई तो तोता हैं। खिड़की से होते हुए ममता के शारदा चिटफंड नाम के घोंसले में घुस जायेगा।

अब तोता एक बार घोंसले में घुस गया। तो घोसलें के अंदर दीदी ने कितने अंडे छुपाकर रखे हैं। और अंडे में कौन-कौन है फोड़कर तोता बाहर निकाल देगा।

रही बात महागठबंधन से बंधे बेचारे प्यारे और कुछ कुंवारे नेताओं की तो समझ नहीं आ रहा। कि वो घोंसले के साथ हैं। अण्डों के साथ है या दीदी के दीदार को दीया दिखा रहे हैं। Read – Funny Quotes in Hindi

खैर राजनीती में यह ममता लीला ना तो मीडिया समझ पा रहा है ना ही क़ानून। हाँ Mamta Didi यह समझ नहीं आ रहा। कि उन्हें पश्चिम बंगाल और कोलकाता चलाने के लिए जनता ने चुना था। केजरीवाल की धरना देने के लिए नहीं।

Mamata Banerjee Par Hasya Vyangya

बंगाल में TMC कार्यकर्ता व भाजपा कार्यकर्ता के बीच हमेशा ठनी रहती है। ऐसा लगता है मानो राजनीती ने एक दूसरे को खून का प्यासा बना दिया है। खैर यह जंग है सत्ता की। यह जंग है राजनीतिक वर्चस्व की। ममता बनर्जी पर व्यंग्य | Mamata Banerjee Par Hasya Vyangya

एक तरफ ममता बनर्जी है जो केंद्रीय सरकार की कहीं योजनाओं को बंगाल में लागू नहीं होने देती। और किसी भी प्रकार से नहीं चाहती कि बीजेपी का प्रचार प्रसार वहां हो।

किन्तु ममता बनर्जी का यह ऐटिटूड ममता के फेवर में नेगेटिव होता जा रहा है। बीजेपी उसकी छवि हिन्दू विरोधी व जन कल्याणकारी योजनाओं के विरोधी बताने में लगी है। ममता बनर्जी पर व्यंग्य | Mamata Banerjee Par Hasya Vyangya Read – Valentine Day Funny Article

ममता बनर्जी का यदि यही रूप रहा तो इसमें कोई सन्देश नहीं है कि एक दिन वह निश्चितरूप से अपना अस्तित्व गँवा देगी। उनका बंगाल से पतन अब पूर्ण तरीके से साफ साफ नजर आ रहा है। ममता बनर्जी पर व्यंग्य | Mamata Banerjee Par Hasya Vyangya

तो देखना अब यह है कि कैसे बंगाल में दीदी अपनी कुर्सी बचाये रख पाती है क्या वह बंगाल की cm बनी रहेगी। या फिर मोदी ब्रिगेड उसे वहां से उखाड़ फेंक देगी। Visit – List of West Bengal Chief Ministeres

तो देखना है कि आखिर ममता बव्वाली कब तक सुनाती है कव्वाली। कब तक बंगाल पर उसका जोर चलेगा। कब तक बंगाल पर रहेगी उसकी हुकूमत। क्योंकि जिस तरह बंगाल शासन कर रही वह भूल गई है। वह शायद भूल गई गई है। यह सब कुछ स्थाई नहीं है। ममता बनर्जी पर व्यंग्य | Mamata Banerjee Par Hasya Vyangya Watch – Pakistan Par Kavita

राजनीती से जुड़े लोग अभिमान के कारण अपना अस्तित्व भूल जाते हैं। भूल जाते हैं जिस जनता ने उनको आज कुर्सी दी है। कल वही छीन भी लेगी।

Watch Below – Majedar Political Kavita

Leave a Reply