मोबाइल पर कविता : 4 Smart Phone Kavita | Mobile Hindi Poem

मोबाइल पर कविता : 4 Smart Phone Kavita | Mobile Hindi Poem – यहाँ मोबाइल पर आधारित 4 बेहतरीन कवितायेँ हैं। – मोबाइल का चमत्कार, खिलौना मोबाइल, स्मार्टफ़ोन – है जी कौन, जादुई मोबाइल – Lets Enjoy Mobile Par Kavita

मोबाइल पर कविता

मोबाइल का चमत्कार

मोबाइल का अविष्कार दुनिया का सबसे बड़ा चमत्कार।
जब से हाथ लगा इंसान के इंसान हो गया बेकार।।

इंसान हो गया बेकार मोबाइल का हो रहा विकास।
हर रोज एक नया वर्जन पाने को तरस रहे युवाओं का हाथ।।

तरस रहे युवाओं के हाथ, रोजगार पाने को।
सो अच्छा है यह खिलौना, बेरोजगारी छिपाने को।

बेरोजगारी छिपाने में सहायक है यह यंत्र।
मनोरंजन के छिपे हुए इसमें ढेरों मंत्र।।

ढेरों इसमें मंत्र, जो बोलो वो हाजिर।
इसकी स्क्रीन में झुका मिले छोटे से बड़ा सिर।।

छोटे से बड़ा सिर इसमें ले रहा मजा।
ज्यादा मजा लेने से मिल रही सजा।।

मिल रही सजा, जिंदगी परीक्षा में फेल।
आँखे मोबाइल में टिका, हो रही है जेल।

हो रही जेल, बंद हुयी खुली उड़ान।
अब मोबाइल से हँसता, मोबाइल से रोता इंसान।।

——– Lokesh Indoura

पढ़ें – Shadi Par Kavita

मोबाइल पर कविता | Smart Phone Kavita | Mobile Hindi Poem

वर्तमान में मोबाइल जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन गया है। बिना मोबाइल के जीवन अपने आप में बेरंग लगने लगा है। किन्तु मोबाइल के सकारात्मक व नकारात्मक दोनों पहलूँ हैं। प्रस्तुत ऊपर कविता मोबाइल का चमत्कार मोबाइल के साथ आज मानव जीवन के सन्दर्भ में व्यंग्य है। यह कविता मोबाइल द्वारा मानव जीवन से खिलवाड़ को दर्शाती है। यह कविता कैसे लगी हमें अवश्य बताइयेगा। पढ़ें – Yog par Kavita

Mobile Hindi Poem

खिलौना मोबाइल

मोबाइल है जी ऐसा खिलौना।
बनाया आदमी जिसने खिलौना।।

अब खिलोने से परी खेले खेल।
पप्पू जी भी गेम खेल हुए फेल।।

फेल हुआ हार्ट किसी का लेकर रेडिएशन।
तो किसी का दिल चीर गया इसका इमोशन।।

इमोशन मोबाइल का कर रहा शारीरिक शोषण।
धीरे धीरे समाज में परिणाम आ रहे हैं भीषण।।

भीषण ऐसे की अब मां बाप की सुने ना लड़का लड़की।
लड़का मारे स्टाइल तो लड़की की जवानी भी है भड़की।।

भड़की जवानी ऐसी भाग गई छोरी पड़ोसी संग।
माँ बाप पर छाया अब देखो शर्मिंदगी कर रंग।

शर्मिंदगी तो सारी अब मोबाइल ने दी उतार।
मान मर्यादा इज्जत सब गई स्वर्ग सिधार।।

स्वर्ग जैसा आनन्द देखे आज की मोबाइल पीढ़ी।
फंसकर इसके जाल में उतर रही नरक की सीढ़ी।।

नरक प्रस्थान क्योंकि खत्म हुआ स्वाभाविक जीवन।
आज की जनरेशन ने लगाई वर्चुअल वर्ल्ड से प्रीतम।।

इसी प्रीतम का सारे जग में नहीं है कोई छोर।
जितना घुसते जाओ जिंदगी मांगती रहेगी मोर।।

अब मोर बनो या मोरनी यह है तुम्हारी इच्छा।
हम तो बस बता रहे हैं जी मोबाइल का किस्सा।।

—— Lokesh Indoura

पढ़े – नशे पर कविता

अब समझ नहीं आता कि हम मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं। या मोबाइल हमारा जीवन के उपयोग कर रहा है। मोबाइल के ज्यादा प्रयोग से कहीं प्रकार के घातक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इसका स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। यह लोगों के अमूल्य जीवन का भी शोषण भी कर रहा है। तथा कहीं प्रकार की सामाजिक समस्याएं भी ला रहा है। स्मार्ट फ़ोन पर कविता | Cell Phone Kavita | Mobile Par Kavita पढ़े – चुनावी हास्य कविताएं

Smart Phone Kavita

स्मार्टफ़ोन – है जी कौन

स्मार्ट फ़ोन ने छीन लिया जिंदगी का मौन।
हर वक्त लगा रहे हाँ जी कौन हाँ जी कौन।

कौन बाबू चिल्लाये फलां फलां बोला रहा।
ऐसे ही जीवन स्मार्ट फ़ोन में डोल रहा।।

डोल डोल के खोल रहा जी सबकी पोल।
बता दिया स्मार्टफोन में छिपा तेरा मोल।

मोल किया टाइम का, लेकर तुम्हारा डेटा।
स्मार्टफ़ोन बने पिताजी, आप बने बेटा।।

बेटे भी ऐसे हर एप्प के जो बिल्कुल आज्ञाकारी।
करे चमचागिरी ऐसी जैसे नौकरी है सरकारी।

सरकार संग विज्ञापनदाता भी रखे नजर।
आप खोल रहे जीवन राज होकर बेखबर।।

बेखबर ना रहना मोबाइल के अति उपयोग से।
बीमारियां दे रहा लाइलाज ज्यादा यह प्रयोग से।

प्रयोग से इसके पत्नियों को हुआ सच्चा फायदा।
पति को देती रहे हुकुम ससुराल हो या मायका।

मायका में भी भेज पत्नी को नहीं मिल रहा चैन।
काश मोबाइल होता ओनली यूज फॉर मैन।।

मेन जो समझता था कि वह है वीमेन से बेहतर।
स्मार्टफोन बताया नंबर इकहत्तर तेहतर पिचहतर।

पिचहतर नंबर पे पाकर लड़की के मोबाइल मे स्थान।
शरीर खोल बैठा स्मार्टफोन ठीक करने की दुकान।।

दुकान का सामान बनाया स्मार्टफोन ने जीवन हमारा।
बनेगा बुढ़ापे की लाठी, ना समझो प्यारे इसे बेचारा।।

इस बेचारे ने तो कहीं कलियों के दिल कव्वों को दे डाले।
भवरों के तो चक्कर लगाते लगाते पड़ गए पंखों पे छाले।।

छाले जैसा दर्द स्मार्ट फ़ोन अपने यूज में बैठा छिपाये।
जीवनशैली को हुआ कब्ज तो फिर कौन मिटाये।।

मिटाने से अच्छा है स्मार्टफोन का करो सही उपभोग।
आज का यह प्यारा साथी कहीं बन ना जाये रोग।।

—— Lokesh Indoura

मोबाइल पर कविता | Smart Phone Kavita | Mobile Hindi Poem

स्मार्टफोन जीवन में अमृत और विष दोनों के समान है। किसी भी चीज की अति खराब होती ही है। और हम देख रहे हैं। कि लोग स्मार्टफोन का उपयोग आवश्यकता से ज्यादा कर रहे हैं। छोटे छोटे बच्चे मोबाइल के आदी हो गए हैं। मोबाइल की संगति से कहीं बुरे परिणाम भी सामने आ रहे हैं। लेकिन अब मनुष्य को मोबाइल की लत के चंगुल से छुड़ा पाना मुश्किल है। वाच वीडियो – चीन विरोधी फनी शायरी

Mobile Hindi Poem

Mobile Par Kavita

जादुई मोबाइल

मोबाइल का जादू कर रहा बेकाबू
कर रहा यूज पोता हो या दादू
दादू भी ले रहा मजे यूज कर मोबाइल
बुढ़ापे में पा ली है देखो उसने भी स्माइल

स्माइल करे छोरे छोरियां करके फोटो शेयर
फिर ऊपर लाइक्स कमेंट का हो रह फियर
फियर में फेसबुक लाइफ, ट्विटर में दिखी दबंग।
यूँ सोशल मीडिया संग जिंदगी करे हैं हुड़दंग।।

हुड़दंगी एप्पस कहे इसके क्या हुकुम मेरे आका
आका होले होले मुस्कुराके फोड़े एप्प्स में पटाखा
पटाखा कभी कभी तो कर जाए जीवन में सन्नाटा
कभी करना पड़े आका को अप्प्स को ही जी टाटा

सो तिलस्मी जीवन मोबाइल लल्ला बाँट रहा
तरह तरह के रंग मानव फंस के चाट रहा
चाट रहा साथ में समय भी प्यारा सेल फ़ोन
इंसान ने पा लिया संग इसके सेल्फिश का जोन

—— Lokesh Indoura

पढ़े – हिंदी भाषा पर बेहतरीन कविताएं

मोबाइल पर कविता | Smart Phone Kavita | Mobile Hindi Poem

आप हमें हमारे Twitter Account Maskaree पर फॉलो कर सकते हैं । साथ ही हमारे Youtube channel Subscribe व Facebook Page को फॉलो करें। जिससे आप Sttaus, Shayari, Poems, Jokes, Riddles, Story इत्यादि से जुड़े रहेंगे। स्मार्ट फ़ोन पर कविता | Cell Phone Kavita | Mobile Par Kavita Watch in youtube – Makeup Funny Shayari Video

नीचे जीवन पर आधारित एक शानदार कविता का वीडियो है। जो जीवन को किस प्रकार से जीना चाहिए उसकी प्रेरणा आपको देगा। जीवन एक बहता दरिया है। एक आनंद की तरंग है। जीवन एक सूंदर अहसास है। आप इसे कैसे जीते हैं। यह आपके ऊपर है। मोबाइल पर कविता | Smart Phone Kavita | Mobile Hindi Poem

मोबाइल पर कविता 2020

मोबाइल आज जीवन का आधारभूत वस्तुओं में से एक है। Mobile के बिना जीवन ना केवल गतिहीन है। बल्कि अब मोबाइल के बिना इंसान का जीवन नीरस होगा। Enjoy – Phone kavita in Dailymotion

यह mobile hindi poem मनुष्य की नयी सुविधा के साथ जो समस्या है। उस पर एक प्रकार व्यंग है। देखने पर तो लगता है कि मोबाइल एक खिलवान है। लेकिन असलियत में मोबाइल ने इंसान को खिलौना बना दिया है। Enjoy – Boyfriend Girlfriend Funny shayari

कोई भी स्थान हो, कहीं भी आना जाना हो।मोबाइल ले जाए बिना व्यक्ति रह नहीं पाता। मोबाइल आज जरूरत है या मजबूरी। यह भी अपने आम सोचनीय विषय बन गया है।मोबाइल पर कविता | Smart Phone Kavita | Mobile Hindi Poem Enjoy – Majedar Quotes

मोबाइल पर कविता
मोबाइल पर कविता

Mobile में तरह-तरह के एप्स है। जो मानव के कहीं जरूरत के कार्य चुटकी बजाते है हल कर देते हैं। यह Mobile Hindi Poem उन सभी विषयों भली-भांति प्रकाश डालती है। 4 Harmful effects of smartphone on kids

मोबाइल का हमारा ऐसा साथी बन गया है। जिसकी वजह से कहीं बार जीवनसाथी से भी झगड़ा हो जाता है। अब मोबाइल को लेकर लोग ना केवल काफी पर्सनल और फैशनेबल हो गए हैं। मोबाइल पर लोग काफि पैसा भी खर्च कर रहे हैं।मोबाइल पर कविता | Smart Phone Kavita | Mobile Hindi Poem \Mobile Par Kavita Enjoy – Kavita List

मोबाइल पर कविता
Hindi Paheliyan

मोबाइल पर यह हास्य कविता हमें बताती है कि जब से mobile का अविष्कार हुआ है।तब से मनुष्य बेकार हो गया है। क्यों कि कहीं सारे कार्य जिसके लिए मानव परिश्रम की जरूरत है। अब मोबाइल ने उसकी जगह ले ली है। Watch in Youtube Hindi Poem Facebook

बेरोजगारी के निर्माण में इस तरह मोबाइल और कंप्यूटर का महत्वपूर्ण योगदान है। अब व्यक्ति का मानसिक विकास रूक गया है। क्योंकि जो भी दिमागी कार्य थे मोबाइल खुद उन्हें पूरा करने लगा है। Enjoy – List Shayari

Smart Phone Kavita

Cell Phone Kavita

यह Mobile Hindi Poem कहती है कि मोबाइल में मानो एप्स नहीं हैं। मनोकामना मंत्र भरे पड़े हो कि आदेश दो और काम पूरा। हालांकि विद्यार्थी जीवन के लिए तो मोबाइल बड़ा ही घातक हो गया है। Watch – Love Funny Shayari In Hindi

अब बच्चे पाने कहीं घंटे खेलने कूदने और पढ़ने के बजाय मोबाइल की स्क्रीन पर टकटकी लगाने में व्यतीत करते हैं।

One Response

  1. Dhiraj maurya

Leave a Reply