Motivational Kavita : सुपर 3 प्रेरणादायक कविता | Inspirational Poems in Hindi

Motivational Kavita : सुपर 3 प्रेरणादायक कविता | Inspirational Poems in Hindi – जीवन में प्रेरणा मिलना बहुत जरूरी है। क्योंकि जब हमें कहीं ना कहीं सा किसी प्रकार का मोटिवेशन निरन्तर मिले तो हमारे लक्ष्य के प्रति हमारी निरंतरता बानी रहती है। हमारा जीवन बड़ा ही प्रभावित होता है। यहाँ पर ऐसी ही 3 बेहतरीन मोटिवेशनल कविताएं है। जो आपको आपके लक्ष्य के प्रति प्रेरित करेगी। 1 तेरी चाह में तेरी राह हाजिर 2 जोश में तू होश सम्भाल 3 भर ले आग मुट्ठी में

Motivational Kavita : प्रेरणादायक कविता

कविता – तेरी चाह में तेरी राह हाजिर

देख तेरी चाह में तेरी राह हाजिर है।
दुश्वार नहीं कुछ भी यदि तु सच्चा मुसाफिर है।

मुसाफिर के लिए ही बनी है यहाँ मंजिल।
बस अब बता दे तु यह कितना है काबिल।।

काबिल है तो रख दम और बढ़ता जा निरंतर।
धीरे धीरे तेरे लक्ष्य का कम होता जाएगा अंतर।

अंतर भले ही कितने हो तेरे और सपने के बीच।
पर हर अंतर को तु प्यारे अपने कौशल से सींच।।

सींचता चला जा बाधाएं सारी की सारी।
अपने आप दूर हो जाएगी समस्याओं की बीमारी।

बीमारी भले बने समाज, टाँगे खींचे रिश्तेदार।
पर अडिग रहा अपने पे तु तो देखना होगा सुधार।

सुधार होगा उनमें उत्तम होगा उनका व्यवहार।
जो दिखा दी तूने चलकर अपने सपनों की बहार।

बहार की खोज है तो जगा खुद को यार।
पलके बिछाये बैठा है देख तेरे लिए संसार।

Poet – Lokesh Indoura

Motivational Kavita

जानिए – मोटिवेशनल शायरियाँ

कविता – जोश में तु होश सम्भाल

जोश में तु होश संभाल, संभल जायेगा जीवन।
अभी अभी छोड़ा है रे तूने पगले बचपन।।

बचपन और जवानी में समझ का है भेद।
बालपन में आज़ाद थे जवानी में हुए कैद।।

कैद रहे बस इसमें सोचेंगे क्या जी दूजे।
बात है यह बकवास कोई नहीं यह पूछे।

पूछे बस क्या करता है बता दे बता दे।
पर चुप रहकर तु अपनी मंजिल का पता दे।

पता दे मंजिल तय कर वरना दे जायेंगे ज्ञान।
सफलता पाने में काम का यह बहुत बड़ा विज्ञानं।।

ज्ञान की चोटी पर वह जो हो जाता है सफल।
जो सिर्फ ज्ञान बांटे वह कहलाये जी निष्फल।।

निष्फल से बना सफल खुद को बस यही है कहना।
आंधी आये या तूफ़ान लक्ष्य की ओर है बहते रहना।

Poet – Lokesh Indoura

प्रेरणादायक कविता

Read – Khel Par Kavitayen

Motivational Poem in Hindi | मोटिवेशनल कविता

कविता – भर ले आग मुट्ठी में

भर ले अपनी आग इक बार मुट्ठी में।
होगा सफलता का त्यौहार छुट्टी छुट्टी में।

छुट्टी है तेरे शौक की, दिखेगी खेल खेल में मंजिल।
जो साहस रख भर लिए कदम तो नहीं कुछ है मुश्किल।

मुश्किल आये हजार तो डगमगाना नहीं है प्यारे।
इन्हे प्यार कर लिए लिया डट के तो आएगी खूब बहारें।

बहारें मन को हर्षायेगी और फिर जागेगा हौसला।
दिखाई देगा तुझे पल पल तेरे लक्ष्य का घोंसला।

घोंसला जहाँ बनेगा तेरी इक सुन्दर मुकाम।
साधारण सा जीवन पर ना रहेगा तु आम।

आम सी ज़िन्दगी छोड़ जियेगा तु अपनी लाइफ।
खुश रहेगा परिवार मजे करेगी खूब वाइफ।

वाइफ का अब ना ताना होगा, होगा गीत सुहाना।
तो बस भर ले आग तु मुट्ठी में, ना ले तु कोई बहाना।।

Poet – Lokesh Indoura

Inspirational Poems in Hindi

Read – BJP Shayari

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura

जीवन में यदि हमें अपने लक्ष्य को पाना है तो हमें निरंतर चलते रहना जरूरी है। और इसके साथ ही यह भी जरूरी है। कि हमारे कदम यहाँ वहां डगमगायें नहीं। क्योंकि यदि आप किसी चकाचौंद में यहाँ वहां भटक गए तो आपके जीवन में आपकी राह पाना मुश्किल हो जायेगा।

Inspirational Poems in Hindi | इंस्पिरेशनल कविता

माना की मंजिले मुश्किल होती है किन्तु तय वही कर पाता है जो वास्तव में इन को तय करने के लिए पूर्ण रूप से काबील होता है। सपने ने कहीं लोग सजाते हैं। किन्तु क्या सभी अपने सपनों को पूरा कर पाते हैं तो जवाब है बिलकुल नहीं। सपने केवल उन्हीं के पूरे होते हैं। जो निरन्तर दिन रात बस अपने लक्ष्य में लगे रहते हैं। Read – Sport Shayari

motivational poem in hindi

यह ज़माना बड़ा ही खतरनाक है। यहाँ चैन से कोई बैठ नहीं सकता है और आप यदि बैठ भी गए तो आपके दोस्त और घरवाले ही आपको परेशान करेंगे। यही नहीं आप जब आपके लक्ष्य की ओर बढ़ेगा तब भी आपको विशेष प्रकार से और तरह तरह से ज्ञान बांटा जायेगा। Motivational Kavita : प्रेरणादायक कविता Read – Cricket Shayari

यह बात हमेशा हमें ध्यान रखनी चाहिए कि सपने उनके ही पूरे होते हैं। जिनके सपने उनको कभी चैन से सोने नहीं देते हैं। सपने आपको दिन रात जगाते रहते हैं और हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहते हैं। जिनके सपनो में जान होती है। वे लोग ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाते हैं। बाकी रास्ते पर तो बहुत चलते हैं। Motivational Poem in Hindi | मोटिवेशनल कविता

कहीं लोग हमने ऐसे देखे हैं। जो अपना सपना तो चुन लेते हैं। लेकिन राह में कुछ मुश्किलों के आगे वे अपने घुटने टेक देते हैं। और बस वहीँ से लौट जाते हैं। बस इस प्रकार से एक के बाद एक असफलता उनको मिलती जाती है। पढ़े – अकबर बीरबल के मशहूर किस्से

Prernadayak Kavita | प्रेरणादायी कविता

हमारा यह जीवन सपनो की उड़ान भरता रहे। इसके लिए हमारे अंदर लगातार प्रेरणा की आग जलती रहना बड़ी ही जरूरी है। क्योंकि बिना प्रेरणा के ऐसा कुछ भी संभव नहीं है। जैसा हम अपने सपनों में देखते हैं। हमें यदि हमारे सपने पूरे करने है तो उसके लिए हमें निरंतर मेहनत तो करते रहना ही पड़ेगा। वरना हम कुछ कदम चलकर हार मान लेंगे। पढ़े – वीर शहीदों पर शायरी

Motivational Kavita

कुछ लोग बड़े ही खुशनसीब होते हैं। कि उनको जीवन में पहले से ही सब कुछ प्राप्त होता है। और बस उसे ही एक अच्छे मुकाम पर लेके जाना होता है। लेकिन ध्यान रहे ऐसे लोग कुछ ही होते हैं। और उनको कोई जानता भी नहीं है। जानता उनको ही है जो निरन्तर अपनी मेहनत से दुनिया को अपनी क़ाबलियत दिखलाते हैं। Enjoy – Girlfriend Attitude Shayari

जीवन में बहुत कुछ धीरे धीरे बदल रहा है यह बिलकुल आपको दिखाई देने लगेगा। जैसे ही आप अपने सपनों के पंखो के साथ उड़ान भरने लगेंगे। शुरुआत में मुश्किलें जरूर आएगी और बहुत से लोग आपका समय के साथ हो सकता है मजाक भी बनाएंगे। किन्तु आपको रुकना नहीं है। बस चले जाना है। Inspirational Poems in Hindi | इंस्पिरेशनल कविता विजिट करें – बर्थडे की शुभकामनाएं

दुनिया ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे आप पा नहीं सकते हैं ऐसा क्या है जिसे आप प्राप्त नहीं कर सकते हैं। सब कुछ सम्भव है। बस जरूरत है आप में वह साहस हो और साथ ही वह आत्मविश्वास भी। Go To – Home Page Maskaree

यह भी पढ़े –

Read – मोटिवेशनल हिंदी थॉट्स

पढ़े – नेता फनी शायरी

पढ़े – नेता पर कविताएं

Leave a Reply