लेटेस्ट सरस्वती वंदना | बसंत पंचमी प्रार्थना : 2 New Saraswati Vandana Hindi

लेटेस्ट सरस्वती वंदना | बसंत पंचमी प्रार्थना : 2 New Saraswati Vandana Hindi – यह नवीनतम व प्रभावशाली सरस्वती वंदना कवि लोकेश इन्दौरा द्वारा रचित है।

लेटेस्ट सरस्वती वंदना

हे वाणी माँ, माँ भारती, वागीश्वरी – सरस्वती

माँ शार दे तु वंदना, कर ले मेरी स्वीकार आज।
जगा दे दिल में रौशनी, काव्य शक्ति की आवाज।।
हे वाणी माँ, माँ भारती, वागीश्वरी – सरस्वती।

तु रूप है ज्ञान का, विद्वता तेरी दास है
धरा से लेके व्योम तक तेरा ही प्रकाश है।
तु जननी है विचारों की, भटके हुए ख्यालों की
गोद में तेरी पले कल्पना उजालों की।
तु सुख शांति नीर है, मानवता का धीर है।
हे वाणी माँ, माँ भारती, वागीश्वरी सरस्वती

चलाये जा चालाये जा, रास्ता दिखा मुझे
तिमिर में मेरी जिंदगी, हौसला बढ़ा मुझे।
ना जाने यह जिंदगी कहाँ लेके जायेगी
काव्य में सिमटी हुई पंक्तियाँ बन जायेगी।।
तु सत्यता का क्षीर है, वेदों की तस्वीर है।
हे वाणी माँ, माँ भारती वागीश्वरी सरस्वती

हसरतों में दुआ करने की होड़ सी मची हुई
स्वपन जैसी बावरी, कहानी सी रची हुई।
संगीत दे तु ज्ञान का, जिंदगी बना दूँ गीत
सींच दे तु राग से, फैला दूंगा जग मैं प्रीत।।
तु भावों की तरंगिणी, नैनों का नीर है।
है वाणी माँ, माँ भारती, वागीश्वरी – सरस्वती

माँ शार दे, माँ शार दे, माँ शार दे, माँ शार दे

—— Lokesh Indoura

ज्ञान व कला की देवी पर रचित ये वंदना माँ सरस्वती का गुणगान है। यह रचना माँ सरस्वती की महिमा का वर्णन करती है। जिसकी सहायता से कवी माँ सरस्वती से आशीर्वाद मांग रहा है। कि माँ वीणापाणि उसे ऐसी क्षमता दे। कि वह अपने साथ साथ इस संसार को भी उज्जवल बना सके।

New Saraswati Vandana

शारदे तुम ज्ञान की मूरत

माँ शारदे तुम ज्ञान की मूरत
हो विद्वता, प्रसिद्धि की सूरत
आपकी कृपा की जरूरत
दो हमें माँ दौलत शोहरत

फैला सर्वत्र आपका चमत्कार
हम पर भी बरसा दो उपकार
बस माँ यही विनती हमारी
चाहिए सदा कृपा तुम्हारी

प्रस्तुत सरस्वती वंदना (प्रार्थना) कवि लोकेश इन्दौरा रचित है। इस सरस्वती वंदना की शैली कुछ अलग है। किन्तु प्रभावशाली है। इसके सुगम्य पाठ के लिए आप यह वीडियो जरूर देखें।

Visit List – Hindi Kavita

प्रस्तुत माँ शार दे की वंदना माँ सरस्वती की गुणगान है। जिसके साथ कवि यह प्रार्थना करता है। कि माँ वीणा पानी उसे काव्य शक्ति ऐसी काव्य शक्ति दे। जिसके सहारे वह जग में प्रीत फैला सके। काव्य शक्ति के माध्यम से कवि इस दुनिया के कल्याण की कामना करता है। Read – भगवान राम पर कविता

ज्ञान स्वरूपा वीणा पानी बड़ी ही जल्दी प्रसन्न होने वाली देवी है। वह बहुत भक्त वत्सल है। केवल प्यार के दो बोल ही माँ भारती का आशीर्वाद पाने के लिए बहुत है। उसे और कुछ ना चाहे।

लेटेस्ट सरस्वती वंदना

ऐसी कामना जिससे समस्त मानवता का जीवन श्रेष्ठ बने। उन्नत हो। ना केवल विकास हो बल्कि समस्त मानव जाति का कल्याण हो। पढ़ें – राष्ट्रभक्ति कविता

माँ सरस्वती की यह लेटेस्ट वंदना आपको कैसी लगी। आप इस वंदना को कैसे देखते हैं। आप की सबसे प्रिय माँ शार की वंदना कौनसी है। हमें बताएं। लेटेस्ट सरस्वती वंदना | New Saraswati Vandana Hindi | नई सरस्वती प्रार्थनाWatch & Know Saraswati Poojan

जब हम कला की बात करते हैं। तो बात प्रतिभा की अवश्य होती है। और इस प्रतिभा का स्त्रोत है माँ सरस्वती ऐसा माना जाता है। या यूँ कहे माँ सरस्वती है प्रतिभा का दूसरा नाम है।

माँ शारदे के ज्ञान के बिना इस संसार की कोई कल्पना की ही नहीं जा सकती है। क्योंकि जो भी इस संसार में आश्चर्य से भरा है। वह माँ के आशीर्वाद से ही है। उसका ही आशीर्वाद नव सर्जन का रुप है। उसके बिना यह संसार एक कोरे कागज के समान है। Go to – Home Page Maskaree

2 Comments

  1. Sakshi

Leave a Reply