Painful Hindi Shayari | Ghazal 5 – दर्दभरी ग़ज़ल | गज़लें – यहाँ पर आपके सामने तक़रीबन 5 बेहतरीन दर्दभरी गज़लें प्रस्तुत है। पढ़ें और आनंद लें। 1 इस शहर में गम नहीं 2 रिश्ता निभाने ना आये 3 शौक से पाल बैठे गम 4 मौत मजाक कर जाती है 5 मौका है तुम्हारे पास
Painful Hindi Shayari
ग़ज़ल – इस शहर में गम नहीं
इस शहर में गम नहीं।
यहाँ शहर है हम नहीं।।
लोग चलाते हैं धड़कने, उड़ाते धुँआ।
घाव ढेर सारे, कहीं पर मरहम नहीं।।
बुझाते बत्तियां अंधेरे रोशन करने को।
काले कारनामे हैं किसी को शर्म नहीं।।
फैशन का दौर खो गयी सादगी।
प्यार इक रिंगटोन किसी का कर्म नहीं।।
धुल की चादर में नहाया शहर पाक हो गया।
दर्द उड़ा धुल बन, किसी को वहम नहीं।।
चिल्लायी कुछ अस्थियां दे दिया गलती से मौका।
निगल जाएगी जिंदगी अभी हुयी ख़त्म नहीं।।
Visit – Hindi Sad Ghazals
रिश्ता निभाने ना आये
कहीं कसमें खाके भी रिश्ता निभाने ना आये।
भूलकर भी ना भूलने के बहाने ना आये।।
रुलाया है तुमने खुद को मुझ से भी ज्यादा।
तब ही आज हमें हँसाने ना आये।।
दारु और दवा दोनों बन गये हो तुम।
पर जहर भी ख़ुशी से पिलाने ना आये।।
सवालिया निशाँ तेरी खूबूसरती पर।
कभी हमारा घर सजाने ना आये।।
लगे सपनों ने ही छीन ली मेरी निंदिया।
वो प्याल की झंकार सुनाने ना आये।।
जगमगाते तारों से उलझते रहे रातभर।
बेकाबू इन जुल्फों से सुलझाने ना आये।।
पढ़े – याद पर शायरी
शौक से पाल बैठे गम
शौक से पाल बैठे गम।
किसने किया यह करम।।
इश्क़ पैदा हो गया आँखों में मेरी।
तुझको ना आयी थोड़ी सी भी शर्म।।
पास आयी सता सता की दूरियां इतनी।
नाप ना पायी मेरी तिलस्मी कलम।।
क्या अंधा इश्क था मेरा या जवानी तेरी।
ना किया जिंदगी पे थोड़ा सा भी रहम।।
लाज वफ़ा जो इश्क़ का रूप थी।
बना गई तु दुनिया का है वहम।।
Visit – Mohabbat Shayari
Painful Ghazal | दर्दभरी ग़ज़ल
मौत मजाक कर जाती है
मौत मजा ना देकर मजाक कर जाती है।
सारे खूबसूरत सपने राख कर जाती है।
छोड़ जाती है सूनापन आँखों में आवारगी।
गर्दिश में हर दिन ताक कर जाती है।
पनाह इसकी पाने को जिंदगी से कितना बचे।
जहाँ के ये सारे रंज ख़ाक कर जाती है।
वाह आती ऐसे है हाय जाती कैसे है।
कई सारे रिश्तों में तलाक कर जाती है।
कई मंदिर चढ़ाकर सजदे हजारों करवाकर।
पाप करवाकर सारे पाक कर जाती है।
Visit – Heart Touching Shayari
मौका है तुम्हारे पास
मौका है तुम्हारे पास आज निकल जाओ तुम।
कल पता चले कुछ छोड़ आये तुम।।
तूने मेरी आँखों में खालीपन सा देख लिया।
जिसने खोकर के कहीं हो ना जाओ गुम।।
आज मुहूर्त निकला है सारी बंदिशें तोड़ने का।
गफलत कुछ करना नहीं वरना ताजिंदगी है गम।
बांटा जो इश्क़ अगर मेरा अक्स सामने आयेगा।
तडपायेगा भरपूर ना होगा थोड़ा भी रहम।।
मासूम दिल से खेले हो निर्दोष नहीं कहलाओगे।
जब भी पाक करोगे खुद को पाओगे मेरे जख्म।।
Shayar —— Lokesh Indoura
Join Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura
दर्दभरी शायरी | Dard Bhari Shayari
जीवन में वैसे तो बहुत गम छिपाने को होते हैं लेकिन उसके साथ ही होता है बहुत कुछ समझाने को। कहीं बार जीवन में गम इसलिए होता है क्योंकि प्रेमी और प्रेमिका या यूँ कहे हमारा हमसफर हमारी बात को समझना ही नहीं चाहता है। एक अलग ही उधेड़बुन में वह लगा रहता है। Painful Hindi Shayari | Ghazal 5 – दर्दभरी ग़ज़ल | गज़लें
Visit – Love Status in Hindi
Read – Married VS Single Shayari
Visit – Attitude Love Status in Hindi
लेकिन जो गम इंसान छुपाता है वह प्रेम का टूट जाना। प्रेम का गम ऐसा गम होता है जिसे सभी आसानी से छिपा लेते हैं। वैसे प्रेम की तकलीफ कई बार बहुत असहनीय होती है। भले ही इसमें बाहरी रूप से कोई चोट ना हो किन्तु फिर भी दर्द बड़ा होता है। लगता है दिल घायल हो गया है या फिर टूट कर बिखर गया है। Painful Hindi Shayari | Ghazal 5 – दर्दभरी ग़ज़ल | गज़लें
जीवन में इंसान को किसी ना किसी से प्रेम होता ही है। किन्तु इस संसार में सब कुछ ऊपरवाले की मर्ज़ी से घटित होता है। प्रेम प्यार में कौन कब तक आपके साथ रहेगा। इस बात की कोई गारंटी नहीं है। हालांकि खाने में तो हमने देखा है प्रेमी युगल सात जनम तक साथ साथ जीने मरने की कसमें खा लेते हैं किन्तु कई बार आर्थिक संघर्ष के सामने उनके रिश्ते बिखर जाते हैं। Read – India VS Pakistan Funny Shayaree
Read – Valentine Day Kavita
Read – Kiss Day Funny Shayari
यह Painful Hindi Shayari प्रेम में प्राप्त गम की ही अभिव्यक्ति है। इस संसार में अपार दुःख है। किन्तु अपार प्रेम करने पर उसमें सफलता ना मिले तो जीवन में बहुत दुःख प्राप्त होता है। Painful Hindi Shayari | Ghazal 5 – दर्दभरी ग़ज़ल | गज़लें
Visit – Hug Day Funny Shayari
Visit – Promise Day Funny Shayari
Visit – Teddy Day Funny Shayari
सच्चे प्रेम की पहचान होना बहुत जरूरी है। आजकल की चकाचौंद की दुनिया में सबसे बड़ी बात यही है। कि जीवन में एक लड़का या लड़की सच्चे प्रेम को नहीं पहचान पाते। वह अपने साथी की बड़ी बड़ी बातों को ही सच्च मानने लगते हैं। फलस्वरूप उनके जीवन कहीं प्रकार के उलटे सीधे खेल होने लगते हैं।
Visit – Neta Funny Shayari
पढ़िए – हिंदी भाषा पर कवितायेँ
Read – Raksha Bandhan Poems in Hindi
वैसे के विरह के इस दुःख को प्रदर्शित करने के लिए कई प्रकार की रचनाएँ लिखी गई है। जैसे ढोल मारु की एक राजस्थानी कहानी है। ठीक उसी प्रकार कालिदास का मेघदूत भी है। इस प्रकार यदि हमें देखे तो कई प्रकार की रचनाएँ है जो विरह पर आधारित है।
Watch in Youtube – Bhrashtachar Par Shayari in Youtube
Watch in Youtube – Romantic Barish Shayari in Youtube
Watch in Youtube – Beauty Par Shayari in Youtube
What do you think about love. Have you feel any time very painful in love. Most important thing in your life love and money. What is important. Can we money give true love. What is your opinion share with us. Go to Home Page – Maskaree Home Page