राष्ट्रभक्ति कविता | देशभक्ति गीत : 3 Patriotic Hindi Poem

मेरी भारत माँ, तुझे करते हम नमन, माँ भारती का अभिनन्दन – 3 राष्ट्रभक्ति कविता | देशभक्ति गीत – Patriotic Poem | Song Hindi India – राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और महात्मा गाँधी जयंती के शुभ अवसर पर भारत माँ को नमन करती। यह कविता और गीत प्रस्तुत हैं।

राष्ट्रभक्ति कविता – तुझे करते हम नमन

कुमकुम से करें तिलक तेरा
तु प्रीत से कर पावन।
तु देती रहे उल्लास हमें
न्योछावर हो तन मन।
उस गाँधी की उस गंगा की
बहती रहे धारा।
कश्मीर से लेके कुमारी तक
तु भारत है प्यारा।
अविनाशी तु कल्याणी तु
तेरा करते सब वन्दन
मेरी भारत माँ मेरी भारत माँ
तुझे करते हम नमन
तुझे करते हम नमन।

तुने मधुर हवा रज पानी से
सींचा है मेरा जीवन।
हर सांस सांस में तेरी सुगंध
यह साँसे है तुझको अर्पण।।
उस राधा की उस मीरा की
बहती रहे धारा।
हिन्द से लेके हिमालय तक
तु है बड़ा प्यारा।
हे जननी तु हे रमणी तु
तेरा करते अभिनन्दन
मेरी भारत माँ मेरी भारत माँ
तुझे करते हम नमन।
तुझे करते हम नमन।

हे तीन रंग का तेरा परिधान
हम हैं तेरे बालक नादान।
बढ़ता रहे तेरा गौरव
सारा जहाँ करे तेरा गुणगान।
महाराणा की शिवाजी की
बहे शौर्य रसधारा
सियांग से ले कच्छ खाड़ी तक
तु भारत है प्यारा
हे सुचिता तु। हे पुनिता तु।
जीवन कर चन्दन।
मेरी भारत माँ मेरी भारत माँ
तुझे करते हम नमन
तुझे करते हम नमन।।

—– Lokesh Indoura

राष्ट्रभक्ति कविता | Rashtra Bhakti Kavita

हम सब माँ भारती के लाल है। इसके नाते हमारा यह कर्तव्य है कि हम इसकी पूजा करे। इसका वंदन करे। इसका गुणगान करें। क्योंकि हमारा जीवन इसका जीवन है। इसकी शान में ही हमारी शान है। माँ भारती की रक्षा और इसके हित के लिए हम जो कुछ भी कर सकते हैं वह अवश्य करें। हमारी भारत माँ के हित में ही हमारा हित निहित है। इसका सम्मान हमारा ही सम्मान है। हम इसके बालक है और यह हमारी धरती माँ है। जिसके अन्न जल से हमारा पोषण हुआ है। Read – आजादी पर कविता

देशभक्ति गीत – मेरी भारत माँ

वो मेरी भारत माँ, मेरा प्यारा वतन।
मेरे दिल का चमन, मेरा प्यारा वतन।।

जहाँ सावन करता हंसी ठिठोली
ले आये मेघों की ठोली
फागुन की रंगीली होली
बोले रंगों की बोली

जहाँ खुशियों के रंग से बना है हर मौसम।
मेरे दिल का चमन ……… …… ….. ….

जहाँ दीपों की मालाएं
घर को देती है खुशियाँ
और ईद की मीठी खुश्बू
देती प्रेमभरी सेवईयां

जहाँ प्रेम के उत्सव से, होता जीवन कंचन।
मेरे दिल का चमन …… …. …… ….. ….

जहाँ राम बसे हो मन में
श्याम बसे हो तन में
जहाँ झूम उठते मस्ताने
ख्वाजा के आँगन में

जहाँ घर-घर बैठा ईश्वर, करता जीवन चन्दन।
मेरे दिल का चमन ……

—- Lokesh Indoura

प्रस्तुत भारत माँ पर गीत हमारे देश की विविध खूबसूरती को बयां करता है। यह ऐसी धरती है जहाँ हर मौसम की खूबसूरती बिखरी पड़ी है और यही नहीं हर मौसम के अनुसार त्यौहार, मेले और उत्सवों का आयोजन भी हमारे देशभर में होता है। यहाँ ईद दिवाली क्रिसमस आदि सभी सम्प्रदायों के त्यौहार का मिलाजुला एक बड़ा ही प्यारा रूप सबको दिखाई देता है। Visit List – हिन्दी फनी कविता

राष्ट्रभक्ति कविता

देश भक्ति कविता – माँ भारती का अभिनन्दन

माँ भारती का अभिनंदन

माँ भारती का मिलकर
आओ करले हम वंदन
यहाँ हमारा गौरव भाल
करो इसका अभिनन्दन

तीन रंग में इसका परिधान
केसरिया सफ़ेद हरा है मान
इसके मान पर करूँ अभिमान
यह मेरी ज़िंदगी मेरी जान

इस पर आये पल पल प्यार
जीवन जाऊँ इस मैं वार
यह तो मेरे मन का श्रृंगार
मेरी भारत माँ मेरा संसार

आओ करे मिलके इसे नमन
माँ भारती का अभिनंदन

— Lokesh Indoura

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join Poet – Lokesh Indoura at Koo

हमें अपने देश के लिए सदा सर्वस्व न्योछावर को तैयार रहना चाहिए। क्योंकि हमारा जीवन हमारे देश का ऋणी है और हम देश के खातिर हमेशा तत्पर रहे यह बड़ा ही जरूरी है। देशभक्ति कविता | राष्ट्रभक्ति गीत | Patriotic Hindi Poem

जब राम ने रावण का वध किया। तो उनके अनुज भ्राता लक्ष्मण ने अपने ज्येष्ठ भ्राता राम से पुछा। कि भैया अब आप अयोध्या के राजा बनेंगे। या फिर इस सोने की लंका पर राज करेंगे। Read – गणतंत्र दिवस पर व्यंग

‘जननी जन्मभूमिशचि स्वर्गादपि गरीयसी’ – कहा गया जननी और जन्म भूमि का स्थान स्वर्ग से भी बढ़कर है। देशभक्ति कविता | राष्ट्रभक्ति गीत | Patriotic Hindi Poem पढ़ें – राष्ट्र भक्ति शायरी

देशभक्ति गीत

भारत हमारी जन्मभूमि है। और हम सभी भारतवासियों का यह कर्तव्य है। कि हम भारत देश की ना केवल रक्षा करें। अपितु इसको अपनी जननी के समान समझें। Read – प्रधानमंत्री नरेंद्र पर कविता

देश के तिरंगे के तीन रंग का महत्व हमारी संस्कृति और विरासत से जुड़ा है। केसरिया बलिदान के प्रतीक को दर्शाता है साथ ही हिंदुत्व वहीँ हरा समृद्धि और इस्लाम का प्रतीक तो सफ़ेद रंग सिख धर्म का प्रतीक है।

राष्ट्र भक्ति गीत | Rashtra Bhakti Geet

भारत बहुत की खूबूसरत देश है। प्रस्तुत देशभक्ति कविता भारत माँ के सम्मान में रचित है। उस माता का हम अपने अच्छे कार्यों से तिलक करें। अपनी प्रीत लुटाकर देश की धरा का पावन बनाएं। – Read – Delhi Republic Day Parade

देश से प्यारा और देश से बड़ा धर्म कुछ और नहीं हो सकता। जब बात देश की हो तो फिर सब कुछ नगण्य हो जाता है। देश और देशभक्ति उस देश के नागरिक के लिए सर्वोपरि। देश के लिए मर मिटना एक जूनून है एक स्वपन है। और देश से प्यारा कुछ और हो नहीं सकता। राष्ट्र भक्ति गीत | Rashtra Bhakti Geet Read – महात्मा गाँधी पर कविता

इस भारत माँ के मान सम्मान के लिए हमें अपना जीवन न्योछावर भी करना पड़े। तो भले ही या हो जाए। हमारा और हर भारतीय का यह कर्तव्य है। कि वह देश का वंदन करें। Watch – Republic day Group Dance Performance

हमें भारतीय वैसे तो विविध रंगों से रंगें हैं। चाहे वह खानपान हो, पहनावा हो, बोली हो, नृत्य हो, संस्कृति हो लेकिन जब बात भारत की हो, हिन्दुस्तान की हो , इस मिटटी की हो जिसमें हमने जन्म लिया है फिर हम सब एक है।

भारत में विविध प्रकार का खान पान पहनावा मिलता है। यहाँ हर क्षेत्र की अपनी भाषा बोली और रिवाज है। हमारा जीवन विविध प्रकार के गीतों, नृत्यों से भारत पड़ा है। एक रंग बिरंगी संस्कृति के हम धनी है जी पर हम जितना गर्व करें उतना ही कम है। हमारा देश अन्य देशों से हर प्रकार से काफी अलग है। Read – Narendra Modi Par Shayari

देश के प्रति हमें सदा सम्मान रखना होगा क्योंकि जब हम हमारे देश को सम्मान देंगे तब ही अन्य लोग हमारे देश को सम्मान देंगे। आज कहीं ऐसे भारतीय है जो विदेशी नागरिक बन गए और वहां बैठकर अपनी ही माटी को कोसते हैं यहाँ की बुराइयों पर ठहाके लगाते हैं। यह वाकई काफी खेदजनक है।

Patriotic Poem in Hindi
Patriotic Hindi Poem | Bharat Maa Par Kavita

गणतंत्र दिवस हो, स्वतंत्रता दिवस या फिर महात्मा गाँधी जयंती। देश के ऐसे राष्ट्रीय पर्व है। जिसमें हमें हमेशा देश हित में कोई निर्णय लेना चाहिए। देश हमारे लिए धर्म से भी पहले होना चाहिए। भारत माँ का वंदन ही हमारे जीवन का गीत हो। Read – कविता – कायर पाकिस्तान

तो इसी राष्ट्रभक्ति और आशा के साथ की हम हमारे देश को और भी महान व सशक्त बनाएंगे। ऐसा हमें प्रण लेना चाहिए। ताकि इस देश को हम पर गर्व हो। देशवासियों को हम पर गर्व हो। पूरे जहाँ में भारत माँ की ख्याति फैले। Watch – Anti Terrorism Slogan in Hindi

ज़िन्दगी का सौंदर्य जब और भी बढ़ जाता है जब हमारा जीवन देश हित के कार्य में पूर्ण रूप से जुट जाए। वर्तमान समय में कहीं ऐसे लोग है जो देश की तरक्की के लिए दिन रात लगे हुए हैं चाहे वह साइंस का क्षेत्र हो चाहे व राजनीती का क्षेत्र हो या फिर इंफ्रास्ट्रक्चर का विषय हो वे निरंतर लगे हुए हैं। पढ़े – मजेदार हिंदी लतीफे

तो ध्यान रहे यह मुल्क आपका है आपको बिना किसी भेद भाव के, बिना किसी रंग रूप की परिभाषा के सबको अपनाना है। मराठी, राजस्थानी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, बिहारी की छोटी सोच से बाहर आकर देश को एकजुट बनायें। Patriotic Hindi Poem | Bharat Maa Par Kavita Read – Yogi Adityanath Par Shayari

हमारे देश के वीर हर विषम परिस्तिथि में देश के लिए जान की बाजी हाथ में लिए खड़े रहे हैं ऐसे वीर जवानों के अनेकों किस्से हैं जो हमारे रोंगटे खड़े कर दें। उन का पल पल और शरीर का कण कण देश को समर्पित रहा है। उन्होंने देश को अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

देश के लिए अपनी जान दे देने वाले शहीदों को हम कभी ना भूलें। इस बात की हमें कसम लेनी चाहिए। जीवन का उनका बलिदान कभी उनके परिवार व रिश्तेदार को व्यर्थ नहीं लगना चाहिए। ऐसे बहुत से जवान है जिन्होंने जवानी में कदम ही रखा और देश के खातिर वे शहीद हो गए। देश भक्ति कविता | Desh Bhakti Kavita

तो ध्यान रहे देश सबसे पहले है बाकि धर्म इसके बाद में। देश के मामलों में कभी भी हमें धर्म नहीं देखना है। देश हर धर्म से सर्वोपरि है। देश धर्म से ऊपर है। देश भक्ति पहले धर्म की पूजा कर्म या मान्यता बाद में।

आपको यह राष्ट्रभक्ति कविता और देशभक्ति गीत कैसे लगे। हमें अपने कमेंट के माध्यम से बताएं। Go To – Home Page Maskaree

Leave a Reply