राष्ट्र भक्ति शायरी | देश भक्ति शेर : 22 Patriotic Shayari India

राष्ट्र भक्ति शायरी | देश भक्ति शेर | मुक्तक भारत | Best 22 Patriotic Shayari India Hindi – यह देशभक्ति से जुड़ी सभी रचनाएं भारत वर्ष का गुणगान करती है। पढ़े और शेयर करें –

राष्ट्र भक्ति शायरी

हिमालय से निकल नदियां लुटाये जहाँ मोहब्बत है।
हिन्द का लहराता पानी करे जिसकी हिफाजत है।
जिस ज्ञान भूमि की अनूठी जग में है पहचान।
वह मेरा भारत है, वह तेरा भारत है।

मेरी भारत की हर संतान है मेरा पूरा परिवार।
हिन्द से लेके हिमालय तक बहे धन प्रेम रसधार।।
मेरे खुदा मेरी माँ के लिए यह ख्वाब मांगता हूँ।
बनादे जन्नत सा इसको देखता रहे सारा संसार।।

बनाना है इस दुनिया में, भारत को सिरमौर।
दुश्मन डाले कितने रोड़े, या लगाये पूरा जोर।।
इरादा हर हिंदुस्तानी का जो करे देश से प्यार।
विश्वास पूरा होगा, होगी हमारी ही नयी भोर।।

जिंदगी आनी जानी है , दो पल की कहानी है।
खून जो ना आये देश के काम, समझो वह पानी है।
जिसके जीवन का हर कर्म लिखे भारत की तकदीर
वही सच्चे अर्थों में होता हिन्दुस्तानी है।

लेकर सांस मुट्ठी में झुका गए हिमालय को।
हाथ में थाम तिरंगा अमर कर गए जो खुद को।
लहू सींचकर करके फिर बना गए समृद्ध भारत।
उन वीर देश के जवानों को याद करों युगों युगों।।

जो रंग बिरंगी संस्कृति का अनूठा जहान है।
रंगी हुई जिसमें धरा निखरा आसमान है।
है जग में निराली शान, अलग ही पहचान है।
वो मेरा हिन्दुस्तान है, वो हमारा हिन्दुस्तान है।

तु लिख दे नयी तस्वीर, खींच के तलवार से लकीर।
तू भारत माँ का लाल है, तेरे हाथ में है तकदीर।।

डर को कोई कतरा तेरे लहू में ना बस पाये।
मार ऐसी दहाड़ दुश्मन सरहद छोड़ घर में घुस जाये।

शोलों से नहीं बम के गोलों से नहीं
जंग जीतने के लिए चाहिए जिगर।
जो निकले बाँध सिर पे कफ़न
उन्हें मौत की ना होती फिकर।।

राष्ट्र भक्ति शायरी

देश से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। देश के हित से बढ़कर को हित नहीं है। देश हमारे लिए सर्वोपरि है।

देश भक्ति शायरी | Patriotic Shayari India

नजर उठाओ तुम तो आसमां भी करे सलाम।
तेरे खूं के हर कतरे में लिखा हो भारत माँ का नाम।
जवानी की रवानी देख काल भी पीछे हटे
कहे देखो देखो आ गया भारत का जवान।।

कफ़न बाँध के निकलने वाले
एक कदम पीछे ना हटते।
या तो मार दे दुश्मन को
या फिर जिंदगी कुर्बान करते।।

जहां मौसम करे हँसी ठिठोली
मनाती खुशियां जहाँ होली।
दुनिया में कहीं नहीं मिलेगी
जैसी भारत माँ की झोली।।

हिंद जिसके चरण धोता
हिमालय करे रखवाली।
उसका कोई क्या बिगाड़ेगा
हो जाए दुश्मन के गोले भी खाली।।

स्वपन देखकर आजादी को जा बना गए तुमको आजाद।
देकर अपना लहू कर गए हमेशा हमेशा आबाद।।
आज भारत नमन करे उनके इस बलिदान को।
करके थोड़ा उनको याद, करके उनको थोड़ा याद।।

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join Poet – Lokesh Indoura at Koo

हर एक देशवासी के लिए हमेशा देश ही सर्वोपरि है। क्योंकि हम ने जिस माटी में जन्म लिया है उस पर हमारा बहुत बड़ा कर्ज हमेशा है और यह कर्ज ऐसा है जिसको हम आसानी से चूका नहीं सकते। हमारा जीवन देश को समर्पित रहे इससे बड़ी गौरव की बात हमारे लिए कोई दूसरी हो नहीं सकती।

Patriotic Shayari India

लुटा गये जो अपनी जां
माँगते हुए अंग्रेजों से स्वराज
उन सच्चे सपूतों को
दिल से नमन करिये आज

देश से हर नागरिक की पहचान होती है। भारत दुनिया का अनूठा देश है। यह अन्य देश से काफी अलग निराला है। भारत की भोगौलिक स्तिथि, संस्कृति और विभिन्न धर्म इसे अलौकिक बनाता है। भारत का सौंदर्य भी अन्य देशों की अपेक्षा अनूठा है। हमारे पास बर्फीले पहाड़, समुद्र, रेगिस्तान, बड़ी नदियां, झीलें, ऐतिहासिक इमारतें किले सब कुछ है। Read – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कविता

Patriotic Shayari in Hindi | देश भक्ति शेर

यह ऐसी धरती है। जहां थोड़ी थोड़ी दूरी पर पानी का स्वाद भी बदल जाता है। यहाँ ढेरों जनजातियां धर्म व मत हैं। तरह तरह के नृत्य बोलियां वेश भूषा व खान पान यहाँ देखी जाती है। ऐसे निराले देश से किसको प्यार ना होगा। राष्ट्र भक्ति शायरी | देश भक्ति शेर Read – Know Nationalism of America

गँवा दी जिन्होंने ज़िंदगानी
देश के मान के खातिर
सम्मान जरूरी उनको
तिरंगे की शान के खातिर

देश भक्ति शेर

भारत का इतिहास बहुत पुराना है। यहाँ कहीं आततायी व शासक आये। किन्तु सदियों से हमारी पहचान जिन्दा है। यहाँ की संस्कृति परम्परा जिन्दा है। सालों से हमने हमारी सांस्कृतिक विरासत को संभाले रखा है। ऐसे विश्व में चुनिंदा ही देश है। जिनमे भारत सर्वोपरि है। Facebook Page – Incredible India

हर भारतीय अपने देश को उतना ही प्रेम करता है। जितना कोई अमेरिकी या चाइनीज करता है। देश प्रेम जरूरी है। देश भक्ति जरूरी है। राष्ट्र प्रेम ही वास्तव में सच्चा प्रेम है। जो हमें हमारा धर्म सिखाता है। राष्ट्र भक्ति शायरी | देशभक्ति शायरी | Patriotic Shayari in Hindi Read – इंडियन आर्मी के बारे में जानें रोचक फैक्‍ट

देश की माटी लगा के भाल
काल समाये माँ के लाल
रखो याद उन्हें हर हाल
बूढ़ा जवान हर नौ निहाल

राष्ट्र से किसी व्यक्ति की पहचान होती है। किसी व्यक्ति का अस्तित्व होता है। हिन्दुस्तान विश्व के शीर्ष शक्तिशाली देशों में आज शामिल है। हिन्दुस्तान का परिचय आज सम्पूर्ण विश्व जान रहा है। आज विश्व को यह पता चल रहा है। कि जिन खोज और अविष्कारों को कुछ वर्षों पहले विश्व ने जाना उन्हें इस देश के विद्वानों ने सदियों पहले ही बता दिया था। Read – What is real patriotism in Indian Express

देश की तरक्की में हमारा कोई ना कोई योगदान होना जरूरी है। देश किसी एक व्यक्ति का नहीं होता। ना ही किसी एक व्यक्ति की कोशिश से देश की तरक्की संभव हैं। इसके लिए सम्पूर्ण देश को जुटना पड़ता है। हर तरह से देश को विकसित होना जरूरी है। आज हम इंटरनेट से लेकर सैनिक शक्ति तक सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव का विषय है। Visit List – Hindi Funny Shayari

Desh Bhakti Shayari in Hindi

भारत आज दुनिया की चौथी महाशक्ति है। जब हम आज़ाद हुए तब हम बहुत पिछड़े हुए थे। लेकिन धीरे धीरे हमारे देशवासी विकास करते रहे हैं। और आज हम दुनिया की महाशक्ति बनने जा रहे हैं। सारे विश्व का ध्यान हमारी तरक्की की तरफ है। हमारी अर्थव्यवस्था हर एक परिस्तिथि में सबसे मजबूर उभर कर आई है। Desh Bhakti Shayari in Hindi Go To – Maskaree Home Page

जब जब भी देश के ऊपर संकट आया है। हमारे देश के वीरों ने इसकी रक्षा की है। इसकी रक्षा में उन्होंने अपनी जान तक कुर्बान कर दी। हम ऐसे देश के शूर वीरों को तहे दिल से नमन करना चाहिए। उनका यह बलिदान बेकार नहीं जाना चाहिए। हमारे देश के जवानों ने अपने इस राष्ट्र धर्म को बड़े अच्छे से निभाया है। उन्होंने अपने प्राणों को राष्ट्र ही के लिए आहूत कर दिया। Read – आरक्षण पर कविता

हमारे देश के नौजवान हर दिन सरहद पर अपनी शहादत दे रहे हैं। उनको नमन करना हमारे जीवन धर्म है। वो हमारे लिए अपने प्राण न्योछावर करे और हम जो हैं उनकी बहादुरी के लिए दो शब्द भी ना बोले या लिखें या वाकई बहुत बड़ी बेशर्मिन्दगी होगी। Desh Bhakti Shayari in Hindi Read – BJP Vs Congress Shayari

हमारा यह जीवन देश प्रति समर्पित हो इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती। यह जीवन इस मिटटी ही देन है और इस मिटटी के प्रति हमारे फ़र्ज़ बनते हैं। हमारा जीवन इस मिट्टी को सदा सदा समर्पित रहना चाहिए। राष्ट्र भक्ति शायरी | देश भक्ति शेर Read – गणतंत्र दिवस पर हास्य व्यंग्य

देश के कुछ कायर नेता हमारे देश की भावना को समझ नहीं पा रहे हैं। वो विरोध के चक्कर में देश के दुश्मनों का समर्थन करने लग जाते हैं। यह वाकई बेहद ही शर्मिंदगी भरा है। अतः सभी देशवासियों को देशभक्ति का परिचय देकर उन देश विरोधी मूर्खों को जवाब देना चाहिए। Read – राष्ट्र भक्ति कविता

Rashtra Bhakti Shayari in Hindi

हमें हमारे सैनिक भाइयों की तरह ही सभी देशद्रोहियों को यह जवाब देना होगा कि हम सब एक हैं कोई मजहब या जाति की दिवार हमें बाँट नहीं सकती है। अब निरंतर खेल यही चल रहा है कि राजनीती से जुड़े लोग हमें निरंतर बाँट रहे हैं। वह भी केवल अपने निजी स्वार्थ के लिए। मात्र कुछ वोटों के लिए वो देश भावना से खेल रहे हैं। Patriotic Shayari in Hindi | देश भक्ति शेर

हमारा यह देश हमें जान से भी प्यार है और हमेशा रहना चाहिए। किन्तु आज भी हमारे देश में कुछ लोग ऐसे है। जो खाते तो इस देश की है लेकिन गाते दुश्मन देशों की हैं। ऐसे लोग हमारे देश में एक तरह से आस्तीन के सांप है। उनका इस देश में रहना देश के लिए बड़ा ही घातक है।

राष्ट्र भक्ति शायरी

कहीं ऐसे संघटन और लोग हैं जो देश के अंदर रहकर देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। जो देश में अलग अलग स्थानों पर दंगे करवाना चाहते हैं। हमें ऐसे लोगों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है। हमें यह ध्यान रहे। इस देश के प्रति हमारे फर्ज को हमें अवश्य समझना चाहिए। Patriotic Shayari in Hindi | देश भक्ति शेर Visit – Competition Shayari

देश के लिए जिन लोगों ने अपनी जान की बाजी लगाईं या जो लोग शहीद हो गए। उनके तथा उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदना हमेशा रहनी चहिए। उनका बलिदान हमें हमेशा याद रखना जरूरी है। वरना फिर कौन होगा जो देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करेगा। जानिए – विवेकानंद जी के विचार

आपको राष्ट्र भक्ति पर रचित शेरो शायरी कैसी लगी। हमें कमेंट के माध्यम से बताये। साथ ही इन्हे शेयर करना ना भूलें। धन्यवाद। Read – Osho Rajneesh Thoughts in Hindi

Share your patriotic thoughts with us. Here mentioned some links which provide you the know of nationalism of America and India.

Leave a Reply