Petrol Diesel Funny Shayari – पेट्रोल डीजल शायरी | फनी ग़ज़ल – यह शायरी Petrol Diesel के घटते-बढ़ते दाम और उस पर होती आ रही राजनीति पर आधारित है। उसी को देखते हुए यह Funny shayari रचित की गयी है।
Petrol Diesel Funny Shayari | पेट्रोल डीजल फनी शायरी
पेट्रोल डीजल की धार देखिये
तेल देखिये , तेल की धार देखिये।
वाहनों को लगा बुखार देखिये।।
देखिये पेट्रोल डीज़ल ने छुआ आसमां।
गोल्ड मैडल पक्का रोज समाचार देखिये।।
सांसे थमी महंगाई में, विरोध का निकले कैसे स्वर।
स्वार्थ में राजनीति की रफ़्तार धुंआधार देखिये।।
चिल्ला रहा वोट बैंक, ताली बजाये विपक्ष।
दिल जला रही कहीं, कहीं भर रही प्यार देखिये।।
देखिये सोना मत, पेट्रोल – डीजल सोने के भाव।
भाव मत खाइये, सरकार बन गयी सुनार देखिये।।
गाड़ियों से ज्यादा, अब जुबान की रफ़्तार है।
मेक इन इंडिया का नया अविष्कार देखिये।।
खरीद लीजिये घोड़ा, बाइक पर नजर मत गड़ाइये।
घोड़ा रख सके उपवास बाइक नहीं, चमत्कार देखिये।।
वाहनों को पेट्रोल पंप नहीं, स्वर्ग भेज देना अच्छा।
5 रुपये का छिड़क जला दें, मजबूरी का विचार देखिये।।
बारिश में स्कूटी घसीट रही युवती, थोड़ा कम पड़ने से।
जवानी पर हो रहा कैसा अत्याचार देखिये।।
सतायी पॉकेट मनी, फंदा लगाने को राजी।
छोरी को बाइक में ना झुला सके, छोरा लाचार देखिये।।
कीमतों ने पेट्रोल – डीजल को वाष्प बना उड़ा दिया अम्बर में।
बनके बरसेंगे बादल , सरकार हवन को तैयार देखिये।।
विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू , घायल करके देश को।
सरकार चिकित्सक की जगह बन गई बेकार देखिये।।
–—— Lokesh Indoura
Petrol Diesel Shayari | पेट्रोल डीजल शायरी
Join Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura
हर रोज निरंतर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। ऐसा लगता है जब भी सरकार को पाना खजाना भरना होता है। उनके पास सीधा सा उपाय होता है कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाएं जाएं। आज पेट्रोल सौ के पार पहुंच चूका है और डीजल भी शतक लगाने में कहीं भी पीछे नहीं है। Read – BJP Vs Congress Funny Shayari
Petrol Diesel Shayari | पेट्रोल डीजल शायरी
अगर यही हालात रहे तो गरीब की कमर टूट जाएगी। क्योंकि निरंतर महंगाई भी बढ़ेगी। और इसका सबसे बड़ा खामियाजा भुगतेगा। मध्यम वर्ग। वैसे भी देश की पूरी अर्थवयवस्था उसी के कन्धों पर होती है। Read – Smart Phone Kavita
पेट्रोल – डीजल के बढ़ते – घटते दाम देश की अर्थव्यवस्था को किस हद तक प्रभावित करता है। यह सभी को पता है। किन्तु नेता व मीडिया लगता है आँखे मूंदे पड़ा है। दिखाई सब को देता किन्तु कोई कुछ बोलना नहीं चाहता। शायद कहीं ना कहीं पक्ष और विपक्ष इसके पक्षधर हैं। और जब तक विपक्ष किसी बात पर इशू ना उठाये। मीडिया तो बोलता ही नहीं। लगता है मीडिया को भी सरकार व विपक्ष अंदर कहीं ना कहीं खुराक पानी पहुंचा रहा है। Petrol Diesel Shayari | पेट्रोल डीजल शायरी Read – Economic Funny
देश निरंतर तेल के बढ़ते दामों से आहाकर तो कर रहा है। लेकिन किस के भी ऊपर एक जूं तक नहीं रेंग रही है। सब का राजनितिकरण हो गया है। महंगाई का भी राजनीतिकरण हो गया है। यह वाकई काफी दुखद है। Read – Comedy Shayaree List in Hindi
जैसे ही Petrol – Diesel के रेट बढ़ते है तुरंत देश की राजनीती में हलचल पैदा हो जाती है। हालांकि Petrol Diesel विदेश की आर्थिक नीति से भी काफी हद तक प्रभावित होता है। पेट्रोल डीजल फनी शायरी | Petrol Diesel Funny Shayari Read – Hasya Vyang List
यह जरूरी है कि हम अब सरकार को जगाएं वरना महंगाई नाम की डायन हमें कच्चा ही चबा जाएगी। और गरीबों को बच्चा कुछा कच्चा भी उतार लेगी। पेट्रोल डीजल फनी शायरी | Petrol Diesel Funny Shayari
किन्तु फिर भी नाटकीय ढंग से कहीं राजनीतिक उथल-पुथल हमें देखने को मिलती है। उसी को देखते हुए यह Funny shayari है।
Read Them Also
Know – RBI Virtual Rupee
Read – AIDS Information in Hindi
Read – सोशल मीडिया पर कविता
पढ़िए – मोबाइल के दुष्प्रभाव
So how did you like this funny shayari. Please share your thoughts with comments.