नारी उत्पीड़न पर कविता – 5 Hindi Poem on Harassment | Girl Molestation

नारी उत्पीड़न पर कविता – Hindi Poem on Harassment | Girl Molestation – यहाँ महिला के यौन शोषण पर 5 बेहतरीन कविताएं है। – हो गई उसकी चीखें गुल, नारी का शोषण जारी है, बलात्कारियों की सुरक्षा हेतु पुलिस वर्दी, रैप हो रहा न्याय आँखे मूँद सो रहा

नारी उत्पीड़न पर कविता

हो गई उसकी चीखें गुल

हवा में हो गई उसकी चीखें गुल।
सरकार करे विचार, जनता में रोष फूल।।

जनता में रोष फूल बोले न्याय करो न्याय करो।
न्याय रक्षक कहे, नारी संभलकर चलो।।

संभलकर चलो निकलो वहाँ से जहाँ हो सीसीटीवी।
अनजान से बात मत करो तुम हो बहु बेटी बीवी।।

बहु, बेटी बीवी न्याय के लिए कपड़े पहनो पूरे।
पीछे पड़ जायेंगे वहशी यदि पहने अधूरे।।

अधूरी मानसिकता के साथ न्याय पालक दे रहे शिक्षा।
लगता नारी की नहीं बलात्कारियों की कर रहे सुरक्षा।।

सुरक्षा में फेल पुलिस, न्याय का लम्बा चक्र।
घटना पर सर खुजाये पुलिस, रेपिस्ट करे फक्र।।

रेपिस्ट करे फक्र नेता बांटे नारी ज्ञान।
दो दिन सब चिल्लाये फिर मौन हो जाये हिन्दुस्तान।

मौन हो जाये हिन्दुस्तान, मौन हो जाती चीखें।
तरीका बस एक बताते कि बचके रहना सीखें।

बचके रहना सीखे, खौफ में रहने की डालें आदत।
कानून और पुलिस आपकी ना कर सके हिफाजत।।

हिफाजत होगी भगवान भरोसे, जपते रहो नाम।
पुलिस की भी करेगा सुरक्षा आपका राम नाम।

—– Lokesh Indoura

पढ़े – मोबाइल पर कविताएं

नारी का यौन शोषण निरंतर देश में हो रहा है। कानून कोई सुरक्षा नारी को देने में हमेशा असमर्थ रहा है। नारी जिसका देश में सम्मान होना चाहिए। जिस नारी के सम्मान की बात स्वयं ईश्वर ने कही है। लगता है वह पहले भी अबला थी। और आज शिक्षित होने के बाद भी अबला ही है। Watch – Jindagi Par Kavitayen in Hindi Youtube

Lady Harassment Kavita

Hindi Poem on Harassment

नारी का शोषण जारी है

नारी का शोषण
नियमित रूप से जारी
यह भी इस संसार में
लाइलाज भयानक महामारी

चींखें रोज समाचार में
बन रही फ़साना
काम हो गया मीडिया का
मजे ले ले के दिखाना

कुछ तो कर के शोषण
दिखाते बड़ी बुरी हैवानियत
पता नहीं क्या बाकी रह जाता
छीन कर कपड़े इज्जत

लगता नारी का जन्म लेना ही
बन गया इस जहाँ में अपराध
शोर तो मुंह से बहुत हो रहा
पर जमीर की ना उठती आवाज

जुबान पर देखो मर्दों के
गाली हमेशा महिला के नाम
तो सोचो कैसे इस जहाँ में
रुक सके नारी शोषण का काम

लगता इस देश में सिर्फ
नशा बचा उत्पीड़न का
एक मात्र हैवानों का
लक्ष्य बना जीवन का

पुलिस और कानून दोनों
लग रहा मजाक बन गये
नारी को कचहरी में खड़ा कर
अपराधी उसे ही बता गये

—– Lokesh Indoura

पढ़े – दोस्ती पर कवितायें

महिला का शोषण एक चिंगारी की तरह है। जो पूरे सामाजिक ढांचे को बदल देती है। समाज में कुरूपता आती है। महिला का यौन शोषण बढ़ना कानून व्यवस्था पर कलंक है। पर चूँकि न्याय व्यवस्था राज्य का हिस्सा है। तो राज्य की जिम्मेदारी ज्यादा होती है। Watch in Youtube – Unemployment Shayari

नारी उत्पीड़न पर कविता

Girl Molestation Poem in Hindi

बलात्कारियों की सुरक्षा हेतु पुलिस वर्दी

नारी शोषण की वारदात
अब हो गई है आम
लगता अब इंसानों में
मर गया है राम

राम भरोसे चल रही
देखो न्याय व्यवस्था
नारी की इज्जत का दाम
हुआ है बहुत ही सस्ता

सस्ती छोटी राजनीति
बड़ा रही निरंतर कुकर्म
समाज भूल बैठा
नारी के सम्मान का धर्म

धर्म हुआ है अब अपराध
अपराधियों का छाया राज
सत्ता पार्टी करे चिंता
कैसे बचा रहे उनका ताज

मीडिया सोशल मीडिया
न्याय की करे पुकार
नेता प्रशासन दिखलाये
न्याय गया है स्वर्ग सिधार

सिधार गई है मर्यादा
चले प्रशासन की मर्जी
बलात्कारियों की सुरक्षा हेतु
लगे पहनी पुलिस ने वर्दी

Read – Corruption Poem in Hindi

—– Lokesh Indoura

Nari Shoshan Par Kavita

नारी यौन उत्पीड़न पर कविता | महिला यौन शोषण कविता

Watch in Youtube – पाकिस्तान विरोधी कविता

रैप हो रहा न्याय आँखे मूँद सो रहा

कदम दर कदम
रैप हो रहा है
न्याय का हर अंग
आँख मूंद सो रहा है

सो रही है पुलिस
जागे हुए हैं अपराधी
अन्याय को बढ़ावा देने
न्याय व्यवस्था हुई आदी

आदी है सब सिर्फ चिल्लाने के
नहीं कोई पुख्ता कार्रवाही
देकर मुआवजा और नौकरी
सरकार लुटे वाह वाही

वाह वाह करवाने के चक्कर में
नारी का हो रहा है शोषण
देश सुरक्षा पालकों को
लगा मनमर्जी का कुपोषण

कुपोषित है साथ में
नेताओं की जुबान
पीड़िता को बताकर दोषी
रेपिस्ट पर करे गुमान

Read – Reservation Poem in Hindi

—– Lokesh Indoura

Watch – India Vs China Shayari in Youtube

Hindi Poem on Harassment

बलात्कार जैसी घटनाओं के बढ़ने का सबसे बड़ा कारण कमजोर पुलिस प्रशासन व न्याय व्यवस्था तो है ही साथ में अशिक्षा व सामाजिक जागरूकता में कमी भी है। अब लोग लड़की के चरित्र का आकलन उसके पहनावे व खान पान से करने लगे है। जो कि सरासर गलत है।

महिला यौन शोषण कविता

देखे भारतीय पुलिस पर मजेदार हास्य व्यंग्य कविता

देश में निरंतर बलात्कार की घटनाएं हो रही है। दरिंदे हैवानियत की सारी हदें पार कर रहे हैं। युवती हो या मासूम उन्होंने किसी को नहीं छोड़ा। रेप के बाद लड़की की लाश जला देना या फिर पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या कर देना एक सामान्य सी बात हो गई है। महिला शक्ति निबंध हास्य व्यंग

देश में निरंतर ऐसी आपराधिक घटनाओं के बढ़ने से पूरे देश में बड़ी ही नाराजगी है। जब भी ऐसी घटनाएं होती है। लाखों लोग सड़कों पर उतरतें हैं और इसका विरोध करते हैं। Read – Tips Women Safety

लेकिन यह आक्रोश दो दिन रहता है। और फिर समय के साथ ख़त्म हो जाता है। न्याय प्रक्रिया धीरे धीरे चलती रहती है। लेकिन न्याय पाने में एक अरसा लग जाता है। नारी यौन उत्पीड़न पर कविता | महिला यौन शोषण कविता

महिला शोषण पर कविता

नारी उत्पीड़न पर कविता 2020

नारी उत्पीड़न पर कविता – 2 Poetry Molestation Lady Girl Hindi बलात्कार पर यह व्यंग कविता आपको कैसी लगी। आपके अनुसार न्याय प्रणाली कैसी हो। आखिर क़ानून एक स्त्री को न्याय क्यों नहीं दे पाता। Watch – Self Defence Techniques for Girls

आपके विचार हमें कमेंट के माध्यम से शेयर करें। आप इस बारे में क्या सोचते हैं। आपका विचार हमारे लिए अमूल्य होगा। नारी उत्पीड़न पर कविता – Hindi Poem on Harassment |Girl Molestation Poem in Hindi | महिला शोषण पर कविता Read – Funny Poem on Girls

UP हो या बिहार या फिर राजस्थान सम्पूर्ण देश में रैप की एक के बाद एक भयानक वारदातें सामने आती है। जिनको सुनकर ही दिल दहल उठता है। नारी उत्पीड़न पर कविता – Hindi Poem on Harassment |Girl Molestation Poem in Hindi | महिला शोषण पर कविता

दिल्ली निर्भया केस और हाथ रास काण्ड ने पूरे देश का झकझोंर कर रख दिया। किन्तु क़ानून हमेशा सोया रहता है। उनके लिए स्त्री की इज्जत का कोई महत्व नहीं है।

Leave a Reply