Popular Hindi Novels : 09 फेमस हिंदी नोवेल्स | Famous Books – यहाँ हिंदी भाषा में उपलब्ध कुछ प्रसिद्ध उपन्यास को के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही लिंक भी प्रस्तुत है जिनके माध्यम से आप एक डिस्काउंट के तहत इन बुक्स को खरीद सकते हैं।
Popular Hindi Novels : 09 फेमस हिंदी नोवेल्स
यहाँ आज के आधुनिक व प्राचीन दोनों लेखकों के उपन्यासों को क्रमवार प्रस्तुत किया गया है। साथ ही उनके कथानक के बारे में भी बताया गया है। यह सभी नोवेल्स आपको निश्चित रूप से आनंदित करेंगे।
चंद्रकांता ( रहस्य और तिलस्म से भरपूर देवकीनंद खत्री का फेमस हिंदी नॉवेल ) –
नायिका के नाम पर आधारित यह उपन्यास आज भी हिंदी साहित्य के इतिहास में अपनी श्रेष्ठता रखता है। यह ऐसा नावेल है जो आपको तिलस्म की दुनिया में ले जायेगा। आपको जादू टोना, चल प्रपंच, एक से बढ़कर एक षड़यंत्र मिलेंगे। जो आपकी रोचकता व जिज्ञासा को कम नहीं होने देंगे। इसकी ओरिजिनल कृति की हिंदी थोड़ी क्लिष्ट है अतः संभव है कि आपको हिंदी का शब्कोष लेकर बैठना पड़ सकता है।
इस नावेल में दो राजघरानों नौगढ़ विजयगढ़ की दुश्मनी के काँटों पर फूल खिलाती वीरेंद्र विक्रम व चंद्रकांता की अद्भुत प्रेम कहानी है। चंद्रकांता विजयगढ के राजा जयसिंह की पुत्री है वहीँ विक्रम नौगढ़ के राजा सुरेंद्र सिंह का पुत्र है। इस कहानी में जो नेगेटिव और बड़ा ही चालक व धूर्त करैक्टर है वह है विजयगढ़ का महामंत्री क्रूर सिंह।
देवकीन्दन खत्री का यह तिलस्मी नावेल Amazon से डिस्काउंट में खरीदें –
2 राग दरबारी – ( हास्य व्यंग्य से भरपूर श्री लाल शुक्ल का पॉपुलर हिंदी नोवेल्स )
नाम से लगता है जैसी की यह कहानी किसी दरबार की हो किन्तु ऐसा नहीं है। श्री लाल शुक्ल का यह मजेदार व्यंगात्मक नावेल आपको आजादी के बाद भारत की ग्रामीण स्तिथि का सूरत ऐ हाल बतलाता है।
कैसे गाँव में लोग राजनीति कर रहे हैं। कैसे छोटे छोटे उच्च पदों पर बैठे लोग अशिक्षित और गरीब लोगों को अपने स्वार्थ के लिए उपयोग कर रहे हैं। यह उपन्यास एक भ्रष्ट व्यवस्था पर आधारित है। जिसको श्री लाल शुक्ल जी ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किया है। इस नावेल का कथानक बड़ा ही जिवंत है।
इस उपन्यास में वैद्य जी जो कि सम्पूर्ण राजनीती के मास्टर माइंड , उनका पुत्र रूपन बाबू जो एक सक्रिय नेता है, दूसरा बेटा बद्री अग्रवाल जो एक पहलवान है साथ ही प्रिंसिपल साहब जैसे करैक्टर है। और किस प्रकार यह जोगनाथ जैसे गुंडों के माध्यम से लंगड़ जैसे बेचारे लोगों का जीवन ख़राब करते हैं बताया गया है।
श्री लाल शुक्ल का हास्य व्यंग्यात्मक यह नॉवेल डिस्काउंट में खरीदें
3 गोदान – ( हिंदी साहित्य फेमस हिंदी नॉवेल )
हिंदी भाषा के सबसे बड़े नॉवेलिस्ट मुंशी प्रेमचंद की जो सबसे सर्वोत्तम कृति है वह है गोदान। वैसे तो प्रेमचंद जी ने ढेरों उपन्यास लिखे हैं। किन्तु गोदान को पढ़कर ऐसा लगता है जैसे उन्होंने अपना सारा अनुभव व प्रतिभा इस गोदान में उड़ेल दिया हो। गोदान प्रेमचंद जी का अंतिम उपन्यास है।
गोदान होरी व धनिया की कहानी है। इसमें होरी नाम के एक किसान का चित्रण है। जो उस समय के तत्कालीन भारत की समझ देती है। इस नावेल में हमें गांधीवाद, मार्क्सवाद, विकासवाद तीनों का अद्भुत संगम मिलता है।
मुंशी प्रेमचन्द की अनुपम कृति गोदान का सुन्दर संस्करण प्राप्त खरीदें
कितने पाकिस्तान – ( बंटवारे से जुड़ा कमलेश्वर का प्रसिद्ध हिंदी नोवेल्स )
कमलेश्वर प्रसाद सक्सेना भारतीय सिनेमा जगत और साहित्य के बड़े ही उम्दा लेखक रहे हैं। कितने पाकिस्तान उनकी एक अमूल्य कृति है। इस के माध्यम से भारत पाकिस्तान के बंटवारे की त्रासदी को उन्होंने उभारा है। जब भारत पाकिस्तान का बंटवारा हुआ और केवल जमीन का ही बंटवारा नहीं हुआ बल्कि दिलों का भी बंटवारा हो गया है यह इस उपन्यास के माध्यम से हमें पता चलता है।
2004 में प्रकाशित यह उपन्यास हमें बताता है कि कैसे आजादी के इतने दिनों बाद भी हम बंटवारे के जख्मों के झेल रहे हैं। इस बंटवारे ने दोनों देशों में चैन सुकून ख़त्म कर दिया है।
Amazon पर कितने पाकिस्तान उपन्यास खरीदें
गाइड
RK नारायण वैसे तो अंग्रेजी साहित्य के एक बड़े लेखक है जिन्होंने कई ख़ूबसूरत कृतियाँ लिखी है किन्तु गाइड उनकी बेहतरीन रचनाओं में से मानी जाती है।
इस उपन्यास में राजू नाम का एक रेलवे गाइड है जो रोजी नाम की एक लड़की का दीवाना हो जाता है। रोजी शादीशुदा है जिसके पति का नाम मार्को है। रोजी का डांस का बहुत शौक होता है वह बहुत अच्छा नृत्य करती भी है। किन्तु मार्कों उसे यह सब नहीं करने देता है। राजू इस रोजी की सहायता करता है और रोजी एक अच्छी नृत्यांगना बन जाती है।
गाइड नावेल का बेहतरीन हिंदी संस्करण खरीदें
कोई अच्छा सा लड़का ( A Great Novel by Vikram Seth)
1488 pages का यह विक्रम सेठ का एक लम्बा नावेल है। जो एक ही वॉल्यूम में लिखा गया है। यह मुख्यतः अंग्रेजी में लिखा गया है। इस नावेल में 4 परिवार की कहानियों को आपस में गुंथा गया है।
इस उपन्यास में श्री मति रूपा मेहरा अपनी पुत्री लता के लिए एक अच्छे से लड़के अर्थात सूटेबल बॉय की तलाश में है। हमें यहाँ यह भी देखने को मिलता है कि किस प्रकार लता उसके भाई, बहन, माँ की चॉइस को नकार देती है। यह कहानी एक फिक्शनल स्थान ब्राह्मपुर की है।
Amazon से यह Vikram Seth का यह 3 वॉल्यूम नावेल खरीदें
द वाइट टाइगर – (A Villager Entrepreneur Story)
बूकर प्राइज प्राप्त अरविन्द अडिगा का यह नावेल 2008 में प्रकाशित हुआ। और इसी वर्ष यह सम्मानित भी हुआ। यह भारतीय वर्ग के आधुनिक संसार से संघर्ष को प्रस्तुत करता है। इसमें हिन्दू धर्म, जाति, भ्रष्टाचार को काफी रोचक तरीके से प्रस्तुत करता है।
यह भारत के ग्रामीण परिदृश्य को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाता है। साथ उसकी विसंगतियों को भी। भारतीय गांव की एक सच्ची तस्वीर और वहां से जुड़े लोगों की समस्याओं को यह नॉवेल बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाता है।
अरविंद अडिगा का यह बेहतरीन नावेल डिस्काउंट में खरीदें
मामूली चीजों का देवता
अरुंधति का यह प्रथम नॉवेल है। यह एक प्रकार का पारिवारिक ड्रामा है। इसमें दो जुड़वाँ भाइयों के बचपन के अनुभव हैं। इस नावेल में यह बताया गया है कि छोटी छोटी चीजें हमारे मानवीय जीवन में बड़ा परिवर्तन ला देती है। जातिवाद का प्रभाव भी इस नावेल में हमें दिखाई देता है।
अरुंधति रॉय ने 1996 में इस नावेल का पूरा किया। इसके बार बुक पब्लिशिंग हाउस Harper Collins के पंकज मिश्रा ने देखा। और इसकी राइट्स खरीद लिए। इसके बाद बड़े पैमाने पर यह बुक सेल हुई।
आधी रात की संताने –
यहाँ नावेल 1981 में प्रकाशित हुआ। इसके लेखक पाकिस्तानी मूल के सलमान रुश्दी है। यह एक जादुई कहानी है जो यथार्थवादी और प्रांसंगिक है। इसमें ब्रिटिश गुलामी से आजाद और विभाजन के संक्रमण के बारे में है।
इस कहानी का मुख्य नायक सलीम चिश्ती नाम का एक युवक है। दरअसल सलीम चिश्ती उसी समय पैदा हुआ जिस दिन भारत आजाद हुआ। यह 15 अगस्त 1947 को मध्यरात्रि 12 बजे का समय था। और यह बच्चा कुछ विशेष शक्तियों के साथ पैदा हुआ। और जो शक्ति उसे प्राप्त थी वह थी टेलीपैथी।
साथ ही सलीम चिश्ती के गंध संवेदशील एक लम्बी सी बड़ी भारी नाकथी। जो हमेशा टपकती रहती थी। यह उपन्यास बूकर प्राइज प्राप्त है और बड़ा ही रोचक है। और सलमान रुश्दी एक विवादास्पद देखकों में से एक है।
Amazon से डिस्काउंट में यह बूकर प्राइज प्राप्त नॉवेल खरीदें
Famous Hindi Novels | प्रसिद्ध हिंदी उपन्यास
भारतीय साहित्य ख़ूबसूरत रचनाओं से भरा पड़ा है। साहित्य हमारे जीवन का आइना होता है। यह हमें जीवन का सही अर्थ समझाता है। साहित्य की यह पुस्तकें आपको अंदर से प्रभावित करेगी। आपके अंदर एक ख़ूबसूरत अहसास होता है साथ ही आपके ज्ञान में वृद्धि होती है। Popular Hindi Novels | फेमस हिंदी नोवेल्स
पढ़िए – पति पत्नी पर 3 मजेदार हास्य व्यंग्य
पढ़िए – गणतंत्र दिवस पर व्यंगात्मक निबंध
पढ़िए – कांग्रेस पर व्यंग्य
जीवन को उन्नत बनाने के लिए तीन प्रकार के विषयों को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। प्रथम स्थान पर जो है वह है धार्मिक पुस्तके अर्थात आप धर्म का ज्ञान प्राप्त करें। दूसरे स्थान पर साहित्य आता है और जो आपको जीवन जीना सिखाती है। वही तीसरे स्थान पर जो विषय है वह इतिहास है। Famous Hindi Novels | फेमस हिंदी नोवेल्स
पढ़िए – नरेंद्र मोदी पर व्यंग्य
पढ़िए – जल पर निबंध
पढ़िए – नारी शोषण पर निबंध
हमको हमेशा अच्छी बुक्स पढ़ना चाहिए। क्योंकि अच्छी किताबे हमारे जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाती है। जिससे हमारे जीवन को एक गति मिलती है। यहां प्रस्तुत सभी प्रसिद्ध हिंदी नोवेल्स एक से बढ़कर एक हैं। Popular Hindi Novels | पॉपुलर हिंदी नोवेल्स
पढ़िए – शादी पर व्यंग्य
पढ़िए – लाल बहादुर शास्त्री का जीवन परिचय
Read – Swami Vivekananda Life Story in Hindi
आज के इस युग में किताबों की तरफ प्रवृति कम है जबकि अन्य विषयों जैसे मूवी, टीवी सीरियल, वेब सीरीज पर ज्यादा आकर्षित हो रहा है। इसी कारण समाज के सामने मनुष्य का विकृत रूप आता है। Popular Hindi Novels | प्रसिद्ध हिंदी नोवेल्स
जानिए – भीमराव आंबेडकर का इतिहास
जानिए – श्री निवास रामानुजन की जीवनी
Read – जीसस क्राइस्ट की लाइफ स्टोरी
साहित्य हमारे जीवन को उत्तम बनाता है। क्योंकि जब हम कोई किताब पढ़ते हैं तो हम ना केवल उसको एन्जॉय करते हैं बल्कि हम आंतरिक रूप से परिवर्तित भी होते चले जाते हैं और हमारे अंदर एक सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। Famous Hindi Novels | फेमस हिंदी नोवेल्स
पढ़िए – रतन टाटा लाइफ स्टोरी
पढ़िए – ओशो के थॉट्स का जीवन परिचय