Pyar Bhari Shayari Ghazal | Best 8 प्यार भरी शायरी ग़ज़ल

प्यार भरी शायरी ग़ज़ल | Best 8 Pyar Bhari Shayari Ghazal in Hindi – यहाँ प्रस्तुत प्यार भरी ग़ज़ल शायरी नव अंकुरित शायर और कवि लोकेश इंदौरा द्वारा रचित है। 1. उसकी निगाह यह काम कर गई 2. जैसे जैसे बिस्तर से रात 3. हवा का रुख पहचान लीजिए 4. नूर से दिल में दिया जलाये बैठे हैं 5. थोड़ा पीने दे थोड़ा संवरने दे 6. छु निकली चिंगारी कही 7. नूर हम चुराते चले 8. गौरी के गाल

प्यार भरी शायरी

उसकी निगाह यह काम कर गई

उसकी निगाह यह काम कर गई।
आँखों ही आँखों में गुमनाम कर गई।

यह इश्क़ की चिंगारी क्या गुल खिला गई।
ताजिंदगी वह जां मेरे नाम कर गई।

थी किसी सोच में या करने को मजबूर।
बेकाम अरमानों का मुकाम कर गई।

मिल रही थी खलिश या ख़ुशी तुझे।
कि यह हसीं जिंदगी आम कर गई।

फूल से दामन और शहद सी हँसी से।
हमे अंतिम सांस का गुलाम कर गई।

( Glossary : खलिश – चुभन )

—– Lokesh Indoura

Read – Zindagi Par Ghazal

प्यार भरी शायरी | Best 8 Pyar Bhari Ghazal in Hindi

जैसे जैसे बिस्तर से रात

जैसे जैसे बिस्तर से रात निकल रही है।
उसके यौवन की बगिया निखर रही है।

समेट रही है यौवन, अपनी चादर के संग।
पर आहें कुछ पाने को फिर से मचल रही है।

कुछ रह गया बाकी लगे अब भी जहन में।
रातों की हसरतें अभी भी नहीं संभल रही है।

लाल हो गया बदन यौवन की नुमाइश कर
फिर से डाल गुलाबी रंग और रंग रही है।

रात को चमका था अंग अंग चाँदनी में।
अब धुप की छाँव में बेताबी भर रही है।

फूलती हुई साँसे सीने से दिल में उतर रही है।
दिल से निकली तरन्नुम रोम रोम में घुल रही है।

—— Lokesh Indoura

Read – Heart Touching Ghazal

Pyar Bhari Ghazal in Hindi

हवा का रुख पहचान लीजिये

कैसा है हवा का रुख पहचान लीजिये।
दूर क्यों खड़े हो, पास आके जान लीजिये।।

जो हमने ली रातभर करवटें।
बनी सलवटें दिल में तेरे मान लीजिये।

यों गुमान अच्छा नहीं नूर के लिए।
कभी हमारे चेहरे का भी ध्यान लीजिये।

यह जवानी, यह जिंदगी और यह नादाँ दिल।
तीनों का बेवजह ना नुकसान कीजिये।।

चाहते हो चखना इश्क़ का स्वाद तुम।
इक बार हमारी यह जुबान लीजिये।।

खेलती है जहन में कई लहराती कश्तियाँ।
दे देंगे सब बस आगे आने की ठान लीजिये।

—— Lokesh Indoura

Read – Motivational Lyrics in Hindi

Pyar Bhari Shayari

नूर से दिल में दिया जलाये बैठे हैं

उनके नूर से दिल में दिया जलाये बैठे हैं।
क्योंकि वो नजरे नज़रों से लगाये बैठे हैं।।

क्या करे इन्तजार कल की भोर का।
वो गोद में अपनी सुलाए बैठे हैं।।

कोई तो उछालेगा उनकी निगाह हमसे।
बेशर्म नंगे तारों से आस लगाये बैठे हैं।।

हवा में कोई शोर नहीं, इश्क़ पे जोर नहीं।
ये जुगनू भी अपनी चमक गंवाये बैठे हैं।।

गहरे नीले ताल में चाँदनी का अक्स।
हिलते डुलते पत्ते उठाये बैठे हैं।।

——- Lokesh Indoura

Read – Good Morning Love Messages

प्यार भरी ग़ज़ल

थोड़ा पीने दे हमें, थोड़ा संवरने दे

थोड़ा पीने दे हमें, थोड़ा संवरने दे।
आज तेरे इश्क़ में डूबके मरने दे।

अश्कों को रोककर हँसी में फ़िरोया है।
आज एक एक कर सबको बिखरने दे।

जवां है उम्र तेरी हँसी भी निराली है।
हम तो गिर पड़े हैं यार थोड़ा तो संभलने दे।

नादाँ ना समझ खुद को, जिंदगानी तेरी है।
गुलाबी रंग डाल के होले होले से निखरने दे।

——– Lokesh Indoura

Short Love Poems in Hindi

प्यार भरी शायरी

छू निकली चिंगारी कहीं

छू निकली चिंगारी कहीं।
लगा कर के आग कहीं।।

सुनने में शहनाई थी।
अब छेड़ गई है राग कहीं।

चलकर के मौसम की बदली।
ले आई है फाग कहीं।

बर्बाद हुए बेशर्म बने।
जो लगा गई यह दाग कहीं।

दर्द नहीं अश्कों का रैला।
चेहरे पे चेहरे झाग कहीं।।

सुन्दर जवानी की बंजर।
खोल के दिल के राज कहीं।।

—— Lokesh Indoura

Pyar Bhari Ghazal

प्यार भरी ग़ज़ल | Best 8 Pyar Bhari Shayari in Hindi

Read – Bewafai Par Kavita

नूर हम चुराते चले

चाँद जैसा नूर हम चुराते चले।
दिल में लगी आग लबों से बुझाते चले।

तेरे ख़ूबसूरत गालों को हँसा के चले।
आये थे कुछ गंवाने कुछ कमा के चले।

तौबा तौबा कर रहा इस कर्म पर सारा जहाँ।
जहन्नुम की राह को स्वर्ग बनाके चले।

यादों के पन्ने पलटे तो नजरें फिर से ढूंढेगी।
तेरी नज़रों के नीचे ऐसा दाग लगा के चले।

सुलझ नहीं पायेगी तेरी लहराती जुल्फें।
हम चाहत के धागे ऐसे उलझा के चले।

—— Lokesh Indoura

पढ़े – दर्द भरी प्रेम कविता

Pyar Bhari Shayari in Hindi

गौरी के गाल

ये गौरी तेरे गाल हैं
लगते हैं भूचाल है

लगे हाथ तो माल है
चूमा तो हलाल हैं

रंग लाल क्यों इनका
दिया हैं मशाल है

यूँ ही नहीं निखारा इतना
फंस जाये वो जाल हैं

लगे रंगत इनकी देखकर
रंग दे वो गुलाल है

क्यों नहीं किसी को फायदा
देख के इनको मलाल है

थोड़ा रहम कर दे इन पर
गैर के नहीं तेरे गाल हैं

—- Lokesh Indoura

प्यार भरी ग़ज़ल

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura

प्यार जिंदगी का एक लाजवाब अहसास है। हीर-राँझा, सोनी-महिवाल, लैला-मजनू, सस्सी-पुन्नू ऐसे अनेकों प्रेमी-प्रेमिका इस धरती पर आये। जिन्होंने इस प्रेम का अमर बनाया। इंसान के पास यदि कोई सबसे प्यारी चीज है तो सच वह सिर्फ प्रेम है। प्रेम जिसका अनुभव मात्रा जीवन को तृप्त कर देता है।

Read – Dil Par Kavita

Read – Romantic Holi Shayari

Read – Romantic Holi Kavita

Pyar Bhari Shayari in Hindi

लाखों लोग प्रेम को तरसते है। और लाखों प्यार पाकर भी खो देते हैं। प्यार एक ऐसा अहसास है जिसकी किसी अहसास से तुलना नहीं की जा सकती। प्यार खुशनसीब से मिलता है और कुछ लोग उसकी कदर नहीं करते। प्रेम गंवाना ईश्वर के आशीर्वाद गंवाने जैसा है। प्यार भरी शायरी | Best 8 Pyar Bhari Shayari in Hindi

प्रेमी प्रेमिका को देखने के लिए बड़ा ही उत्सुक होता है। उसकी एक झलक पाने के लिए वो बहुत कुछ करता है। आजकल तो मोबाइल नाम का यन्त्र सब कुछ करवा देता है। रात भर आराम से बैठ कर आप अपनी डार्लिंग से बात कर सकते हैं।

Read – Yoga Slogans in Hindi

Read – Heart Touching shayari

Read – Romantic Valentine Shayari

Pyar Bhari Ghazal in Hindi

एक वक्त था जब प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे को देखने के लिए भी तरसते थे। लैला मजनू, हीर राँझा ने प्यार के लिए कितनी भाग दौड़ की। ये सब जानते हैं। कितना वो प्यार के लिए तरसे और एक दूजे पाने के लिए क्या क्या नहीं किया। प्यार भरी ग़ज़ल | Best 8 Pyar Bhari Ghazal in Hindi

Watch – GF Birthday Shayari in Youtube

Watch – No Smoking Poem in Hindi

Watch – New Born Baby Birth Wishes in Hindi

प्रेम-प्यार पर लोकेश इंदौरा द्वारा रचित यह गज़ले आपको कैसी लगी। संभव हो सके तो कमेंट के माध्यम से हमें बताएं।

Leave a Reply