Ram Mandir Shayari Status Hindi – राम मंदिर शायरी – राम मंदिर देश का सबसे बड़ा मुद्दा था। इस पर यह Ram Mandir Shayari लिखी गयी है।
Ram Mandir Shayari
राम मंदिर का रूप अलौकिक, भूमि है देव धाम।
करो हृदय से अभिनन्दन, लो बस राम नाम।।
भव्य राम लला के मंदिर का स्वपन हो रहा साकार।
जप लो राम नाम, सदियों का ख़त्म हुआ इंतज़ार।।
घर घर आया राम नाम, लगाओ राम का जयकारा।
देख राम का धैर्य, कोर्ट ने भी कहा मंदिर तुम्हारा।।
राम नाम जपते जा कर ले बेड़ापार।
इस नाम के सहारे हो जायेगा तेरा उद्धार।।
राम का ही गौरव छाया, छाया राम नाम।
जलाओ राम का दिया, कर लो यह सत्यकाम।।
Read – भगवान राम पर कविता
राम मंदिर निर्माण के फैसले से पूर्व
राम मंदिर पर मोदी VS राहुल
राहुल – मोदी मोदी कहने वाले मंदिर मंदिर चिल्ला रहे।
मोदी राम मंदिर बना रहे या उल्लू ही बना रहे।।
मोदी – उल्लू तो 60 साल से कांग्रेस ने देश को बनाया है।
देखो मोदी के राज में कैसे राम नाम छाया है।।
राहुल – देखा राम नाम जपकर कुछ भगवा बन्दर नाच रहे।
अच्छे मदारी बन गये मोदी वोटों की फसल काट रहे।।
मोदी – पप्पू आस्था का है सवाल भक्ति रंग में हवा बदली।
तुम भी बजाओगे राम नाम की ढपली जो नहीं भागे जल्दी इटली।।
राहुल – नहीं जाऊंगा इटली, चला गया तो कटवा दूं बाल।
सच कहता 2019 की जंग में अकेला फेंकूंगा फेंकू को निकाल।।
राम मंदिर शायरी
मोदी – मत कटवाओ बाल अभी कांग्रेस की साँसे बची हुई।
तुम्हारे Mature होने की इंतज़ारमें कांग्रेस बूढी हुई।।
राहुल – मोदी मंदिर पर बात करो, बंद तुम बकवास करो।
जो मंदिर ना बना पाओ राजनीति से सन्यास धरो।।
मोदी – क्या ले सन्यास शहजादे , सन्यासी जीवन जिया है।
तुमने जितना नहीं जिया उससे ज्यादा पसीना बहा दिया है।।
राहुल – बड़बोल नहीं जनता मंदिर की तारीख सुनना चाहती है।
लगता 56 इंच की छाती मंदिर की बात भी नहीं सह पाती है।।
मोदी – मंदिर की तुम करते बात, तो राम मंदिर पर दे दो साथ।
करके पास बहुमत से कानून, मंदिर दे देंगे जनता के हाथ।।
रचनाएँ अच्छी लगी हो तो आप हमें हमारे Twitter Account Maskaree पर फॉलो कर सकते हैं । साथ ही हमारे youtube channel Subscribe व Facebook Page को फॉलो करें। जिससे आप शायरी, मुक्तक, गीत, ग़ज़ल इत्यादि से जुड़े रहेंगे।
( नोट- इसी तरह की अन्य रोचक शायरी के लिए इस पेज पर जायें –हिन्दी हास्य शायरी )
भगवान् राम में आधारित इस वीर रस की कविता का आनंद लें।
राम मंदिर देश के सबसे बड़े मुद्दों में से एक है। देखा जाए तो Ram Mandir शुद्ध रूप से एक धार्मिक मसला है राजनीतिक नहीं। किन्तु जितनी राजनीति देश में राम मंदिर के निर्माण को लेकर हुयी उतनी शायद ही किसी और मुद्दे पर हुयी हो। पढ़े अयोध्या राम मंदिर व्यंग्य
Ram Mandir Status in Hindi
राम भारत की 100 करोड़ हिन्दुओं की आस्था का नाम है। विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू आबादी देश भारत है और राम सनातन हिन्दू धर्म में चले आ रहे संस्कारों के निर्माता है बल्कि भारतीय संस्कृति का भी आदर्श है। Ram Mandir Status in Hindi
उसी राम का जिस अयोध्या में जन्म हुआ वहां उसका भव्य Mandir नहीं होना हिन्दुओ की आस्था को आघात पहुंचाता है। Enjoy – Trending Hindi Jokes
जब से बाबरी मस्जिद को गिराया गया है तब से Ram Mandir एक सियासी फायदे नुकसान का हथकंडा बन गया है। यह हास्य Shayari उसी विषय पर है। Ram Mandir Shayari in Hindi – राम मंदिर शायरी पढ़ें – भगवान् शिव पर कविता
किस तरह देश के दो राष्ट्रीय राजनीतिक दल लाभ और हानि के लिए राम मंदिर को अटकाएं हुए है। यह वाकई सोचनीय है। जो मसला धर्म, आस्था का है जिसे आपसी भाईचारे से सुलझना चाहिए। उसे नेताओं ने अपनी सियासी खिचड़ी बना दिया है। Visit – Hindi Funny Quotes
राहुल गाँधी और कांग्रेस राम मंदिर को लेकर भाजपा पर सियासी छींटाकशी तो करती यही लेकिन उसी Ram Mandir के निर्माण को लेकर वह नरेंद्र मोदी व बीजेपी के साथ कितना सहयोग करेगी। यह सभी को पता है।
Visit – Hindi Funny Articles
Ram Mandir पर यह Shayari status आपको कैसा लगा। आपके राम मंदिर निर्माण पर क्या विचार है। हमें टिप्पणी के द्वारा बतायें।