यहाँ रिपब्लिक डे के अवसर पर एक से बढ़कर एक 26 गणतंत्र दिवस शायरी ( Republic Day Shayari ) प्रस्तुत है। आप इन्हे पढ़े और शेयर करना ना भूलें –
Happy Republic Day Shayari
सुभाष, भगत सिंह उद्धम की
शहादत ना होने देना बेकार
हर कदम देश के लिए जां हाजिर
इतना रखना देशवासियों प्यार
“Happy Republic Day”
अशफ़ाक़ खुदीराम आज़ाद
चले बोलके देशवासी खुश रहना
जो आज़ादी मिलेगी तुमको
उसे हमेशा संजोकर रखना
दौर चला था उन सेनानियों का
बच्चा बच्चा था देश पर कुर्बान
ऐसे ही नहीं बना भारतियों
अपना भारत महान
अंतिम सांस में भी एक सपना
मेरे वतन को मिले पूर्ण स्वराज
उनकी आँखों के इस प्यास
देशवासियों हमेशा रखना लाज
जीवन का कतरा कतरा
देश का उनके नाम रहा
देश के लिए जीना और मरना
उनके जीवन का काम रहा
“हैप्पी रिपब्लिक डे”
लबों पे इंकलाब का तराना
मर मिटे ताकि आजाद हो देश
उनकी इस शहादत ने
बनाया आज का दिन विशेष
“हैप्पी रिपब्लिक डे”
भरकर सांस मुट्ठी में
जो चढ़ गए अंग्रेजों पर
नाज है ऐसे जवानों पर
रहेंगे सदा वे अमर
रोम रोम में देश भक्ति
लबों पर स्वराज की ज्वाला
झेलते रहे बंदिशों का उत्पीड़न
ताकि पीएं हम आज़ादी का प्याला
“Happy Republic Day”
खून के बदले आज़ादी
वो लिख रहे थे भारत की
कौन देगा कैसे शहादत
अपनी अपनी महारत की
भीख में मिली आज़ादी
नहीं थी उनको मंजूर
अंग्रेज नहीं गए दया करके
किया वीरों ने उनको मजबूर
सलाखों में बीती जवानी
सहन की यातनाएं घनघोर
देश की आज़ादी के लिए
लगा दिया जी पूरा जोर
आज़ादी का ख्वाब संजोकर
चुन लिया है काँटों का पथ
उन वीर जवानो की देशवासियों
बेकार ना होने देना कभी शहादत
तिरंगे के तीन रंग में छिपा है
शहीदों की ज़िन्दगी का अहसास
लहराता गणतंत्र दिवस पर तिरंगा
यूँ नहीं है हमारे लिए खास
चन्दन है मेरे देश की माटी
बच्चा बच्चा राम है
उनके धर्म भाषाओँ में
लिपटा मेरा हिन्दुस्तान है
Join Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join Poet – Lokesh Indoura at Koo
गणतंत्र दिवस शायरी | Gantantra Diwas Shayari
आंदोलन पर आंदोलन
किया दिनों दिन अनशन
तब ही तो आज़ाद होकर पाया
हमने हमारा प्यारा वतन
आज़ादी के दीवानों ने खूब आंदोलन पर आंदोलन किये और इन आंदोलन में जब ये गिरफ्तार हुए तो इन्होने जेल के अंदर फिर अनशन किया। अंग्रेजी हुकूमत इनके इन आंदोलन और अनशन से काफी परेशान रही। ये आंदोलन एक प्रकार से जन चेतना का कार्य जनता में करते थे।
Read – Patriotic India Shayari
आज़ादी का इतिहास
याद रखना है पल पल
यह वतन ही मेरा आज है
यह वतन ही मेरा कल
आज़ादी के स्वर्णिम इतिहास और उनमें होने वाली देश के वीरों की गाथाएं हमे सदा याद रखनी है। ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को भी देश भक्ति के लिए प्रेरित कर सके। क्योंकि इस देश में ही हमारा आज निहित है और इस देश के कल्याण में हमारा कल का सुख भी निहित होगा।
हिंद से हिमालय तक
हो अरुणाचल से थार
मुझे गर्व हिंदुस्तान पर
करता हूँ इसको प्यार
Read – Patriotic India Kavita
भारत भौगोलिक विविधताओं वाला देश हैं। यहाँ थोड़ी थोड़ी दूरी पर पानी का स्वाद बदल जाता है। इसके ओर पर्वतराज हिमालय है तो दूसरी और हिंदी महासागर है। वही सुदूर पूर्व में ख़ूबसूरत अरुणाचल प्रदेश है पश्चिम में कच्छ एक रन व रेगिस्तान है। यह हमारे देश को अलग ही रूप देता है। Visit – Government Job Shayari
26 जनवरी के दिन पूरे भारत में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। क्योंकि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान को लागू किया गया था। इसी दिन हमारा एक गणतंत्रात्मक देश बना और सम्पूर्ण देश में कानून का राज हुआ।
26 जनवरी शायरी | Happy Republic Day Shayariyan
इस दिन हम अपने देश के वीरो को विशेषकर उनको जो स्वतंत्रता के लिए शहीद हो गए। श्रृद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस दिन स्कूल कॉलेज और विविध संस्थाओं में रंगारंग कार्यक्रम रखे जाते हैं। साथ ही उन संस्थाओं के मुखिया या कोई अन्य अतिथि इस दिन वहां ध्वजा रोहण करता है। पढ़े – मजेदार हिंदी लतीफे
मुख्य ध्वजा रोहण का कार्य देश के राष्ट्रपति लाल किले पर करते हैं और देश की प्राचीर से राष्ट्र के नाम एक सम्बोधन भी होता है। विविध प्रकार की झांकिया यहाँ पर प्रस्तुत की जाती है। कुछ झांकियां सेना की टुकड़ियों द्वारा निकाली जाती है तो कुछ राज्यों द्वारा। कुछ झांकिया विविध मंत्रालयों द्वारा भी प्रस्तुत की जाती है। Happy Republic Day Shayari | गणतंत्र दिवस शायरी
पूरी राजधानी को 26 जनवरी के अवसर पर एक ब्राइड की तरह सुसज्जित किया जाता है। दूर दूर से लोग यह ऐतिहासिक परेड देखने दिल्ली आते हैं जहाँ सैनिकों के अस्त्र शस्त्र का भी अच्छे से प्रदर्शन देशवासियों को देखने को मिलता है। पढ़े – योगी आदित्यनाथ पर कविता
वैसे तो भारतवर्ष 1947 को ही अंग्रेजों से आज़ाद हो गया था किन्तु इसका शासन अभी अंग्रेजी हुकूमत के नियम कानून के अनुसार ही चल रहा था। इस दिन भारतीय कानून सम्पूर्ण देश में लागू हुआ वह कानून जिसके द्वारा भावी भारत की नींव रखी जानी थी। इसलिए यह दिवस अपने आप में बड़ा ही महत्वपूर्ण सभी के लिए बन गया। 26 जनवरी शायरी | गणतंत्र दिवस पर शायरी Visit – List of Chief Guest at Delhi Republic Parade
इस देश की आज़ादी में चंद्र शेखर आज़ाद, महात्मा गाँधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, राजगुरु , सुखदेव, अशफ़ाक़ उल्ला खां जैसे लोगों अनेक प्रकार से जतन किये तब जाकर आज हमें ये खुली साँसे प्राप्त हुई है। पढ़े – किसान पर नारे
गणतंत्र दिवस पर शायरी | Gantantra Diwas Par Shayari
गणतंत्र दिवस पर हम हमारे देश के महापुरुषों से प्रेरणा लेते हैं और उनकी तरह ही देश के प्रति कुछ कर जाने का जज्बा प्राप्त करते हैं। ताकि हम हमारे इस प्यारे देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सके। इसे विश्व की महाशक्ति बना सके। जिसकी ओर यह निरंतर अग्रसर हो रहा है। पढ़े – दहेज़ पर कविता
भारतीय संविधान का निर्माण डॉक्टर भीमराव आंबेडकर समिति ने किया। इसका प्रारूप इसी समिति ने तय किया। 26 जनवरी 1949 को यह संविधान संविधान निर्मात्री सभा व संसद द्वारा पारित हुआ और 26 जनवरी 1950 को इसे सम्पूर्ण भारत में हर्ष के साथ लागू कर दिया गया। Happy Republic Day Shayari | गणतंत्र दिवस शायरी
इस दिन को पाने के खातिर हमारे देश के जवानों ने खूब संघर्ष किया है। कही साड़ी ऐसी वीभत्स घटनाएं भी देश के साथ घटी। जिनको विस्तृत रूप में बयां करने पर आज भी हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पढ़े – भ्रष्टाचार विरोधी नारे
कहीं माताओं ने अपने बेटो की कुर्बानी दी। तो ऐसे लाखों बहने थी जिन्होंने देश की खातिर अपने सिन्दूर को पोछ डाला। कहीं बच्चे अनाथ हो गए। जलियावाला बाग़ हत्याकांड तो कोई कैसे भूल सकता है भला। जो नृसंश हत्या वहां हुई उसने पूरे देश में एक गुस्सा ला दिया।26 जनवरी शायरी | गणतंत्र दिवस पर शायरी | Happy Republic Day Shayari Watch – Patriotic Lyrics in Hindi
संविधान दिवस के इस अवसर पर लाल किले पर भारत का प्रेजिडेंट ध्वज पहराता है। इंडिया गेट पर विशेष परेड होती है जिसमें दूर देश से लोग भाग लेते हैं। परेड का प्रारम्भ राष्ट्रीय स्मारक अमर जवान ज्योति पर प्रधानमंत्री जी द्वारा पुष्प माला अर्पित है। जानिए – राजनीती में असफल बॉलीवुड अभिनेता
Republic Day Shayari : गणतंत्र दिवस शायरी
अमर जवान ज्योति एक ऐसा स्मारक है जहाँ हमेशा शहीदों और देश के वीरों के लिए कभी ना बुझने वाली ज्योति जलती रहती है। इस पर पुष्प अर्पित करने के बाद देश के प्रधानमंत्री अन्य लोगों के साथ दिल्ली राजपथ पर आते हैं जहाँ एक भव्य परेड होती है जिसका सीधा प्रसारण सम्पूर्ण देश के कोने कोने में होता है। पढ़े और शेयर करने – निधन पर शोक सन्देश
हमारा देश भारत एक वक्त विश्व गुरु था हमारे यहाँ देश विदेशों से लोग ज्ञान अर्जन करने भारत में आते थे। भारत के विद्वानों ने उसी वक्त में कहीं ऐसे अविष्कार किये जो देश को गौरान्वित करने वाले थे। जिनकी समझ हमें सदियों बाद आज हुई। Republic Day Shayari | गणतंत्र दिवस शायरी Read – Corruption Kavita
भारत ने ही सम्पूर्ण विश्व को जीरो दिया और इस जीरो की वजह से ही आपको पता है कि सम्पूर्ण विश्व ने गिनती जानी है। अगर जीरो का अविष्कार आर्यभट्ट ने ना किया होता तो गणनाएं करना बहुत ही मुश्किल होता। पढ़े – सरकारी नौकरी पर कविता
भारत में सदियों पूर्व ही कहीं सारे वैज्ञानिक, भू वेता, आयुर्वेदाचार्य, गणितज्ञ हुए जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में एक कीर्तिमान स्थापित किये किन्तु हम अपनी इस संस्कृति को संजोकर रखें में असमर्थ रहे। 26 जनवरी शायरी | गणतंत्र दिवस पर शायरी | Happy Republic Day Shayari
सालों पूर्व ही देश के में ऐसे ऐसे चिकित्सक भी हुए जिहोने बॉडी के अंगों को ट्रांप्लांट कर दिया था वह भी बहुत ही सफलता पूर्वक। जो कि आज के समय में मशीनी तकनीक से काफी जटिल होता है और जहाँ गलतियों की संभावना हमेशा बनी रहती है। पढ़े – हिंदुस्तान पर कविता
आज हिंदुस्तान दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। चहुओर से देश का विकास हो रहा है। हर एक युवा इस देश को विश्व की महाशक्ति के रूप में देखना चाहता है।
Don’t forget to comment us on Republic Day. How do you see these patriotic shayari. How can we make our country superpower and suggestion you have please share with us. So that other people can knew it and knew young India.