Romantic Hindi Ghazal – रोमांटिक हिंदी ग़ज़ल – इस पेज प्रेम प्रसंग से जुडी Hindi की Romantic Ghazal है।

Romantic Hindi Ghazals

तरह-तरह का प्यार

तरह-तरह का प्यार बिक रहा बाज़ार में।
दिलों के बढे दाम सुना समाचार में।।

गाँव शहर देखो जजबातों का हल्ला।
गीत गज़लें कहानियां रद्दी बनी प्यार में।।

सब ने बोली लगाईं कीमती हुई तन्हाई।
छप रहे विज्ञापन इनके भी अखबार में।।

खासियत इस लैला की दर्द ज्यादा देगी।
कट जायेगी जिंदगी बस इन्तजार में।।

नौजवान रांझा ताजिंदगी देगा साथ।
रात साँसे हवा हुई बस एक ही पुकार में।।

श्रृंगार के कवि को मिली जब यौवना।
उड़ गये छंद सारे, उसके घर बार में।।

—— Lokesh Indoura

READ – PYAR BHARI SHYARI

रोना तो लगा रहेगा हँसके जी तो लीजिये

रोना तो लगा रहेगा हँसके जी तो लीजिये।
बहाने में क्या रखा एक बूँद पी तो लीजिये।।

सूख जायेंगे दीदे दिल में भड़की ज्वाला से।
रातों को मिले सुकून झपकी तो लीजिये।।

बरसात ने बुझा दी हजारों मशालें।
कोई निडर बाती जली हुई तो लीजिये।।

शोर शराबा बहुत सहरा में आजकल।
शहर छोड़ गाँव की आवाजाही तो लीजिये।।

रिझाने का शौक गुलिस्तां को नहीं।
किसी शर्मीली कली की जवानी तो लीजिये।।

चासनी से सराबोर प्यार बाँटा जा रहा।
शहद से भरी कोई प्याली तो लीजिये।।

—— Lokesh Indoura

पढ़ें – MEHANDI PAR SHAYARI

रोमांटिक हिंदी ग़ज़ल

चलो प्यार के बीज बोने चलो

चलो प्यार के बीज बोने चलो।
बहुत हँस लिये अब रोने चलो।।

गंदे लग रहे बीते खुशनुमा पल।
आँखों के बहते गंगाजल से धोने चलो।

बिना दर्द पाले मरने में क्या मजा।
किसी काली जुल्फों के नीचे सोने चलो।।

चाँद कहे बदलो उजली घड़ी की रातें।
या ले धूप की परछाई इनको खोने चलो।।

हल्की फुल्की लहरों में क्या बहेगी कश्तियाँ।
अरमानों का सागर ही डूबोने चलो।।

सुख गये सुर के तराने गा गाकर के।
बारिश में बिलखकर के भिगोने चलो।।

—— Lokesh Indoura

पढ़ें – जीवन साथी कैसा होना चाहिए

Romantic Hindi Ghazals

झूठा ही सही

झूठा ही सही प्यार का खिताब दे दो।
पढ़के दिल बहला सके वो किताब दे दो।

रखते हैं थोड़ा सच्चा थोड़ा कड़वा अक्स।
ढक सके यह सच्चाई वह हिजाब दे दो।

बड़ी आस रखे हैं लब मेरे उड़ती बदली से।
ओस की बूँद बनकर लबों को आब दे दो।

मत मोल करो दिल का बेशुमार भाव है।
बस जो गिरी थी दिल पे उस का हिसाब दे दो।

नहीं कटेगी बिना सहारे तन्हाई में रातें।
हो सके दो पल का एक ख्वाब दे दो।

—— Lokesh Indoura

पढ़ें – सच्चे प्यार की तलाश कैसे करें

Romantic Hindi Ghazals | Ghazal Urdu – रोमांटिक हिंदी ग़ज़ल | उर्दू ग़ज़लें

Hindi Romantic Ghazal

कैसा तुझे रोग लगा प्यारे

ये कैसा तुझे रोग लगा प्यारे।
पूरी होगी आरज़ू भोग लगा प्यारे।।

इक तसुव्वर की तबियत में ना कर सुधार।
हो जायेगा इलाज तु दूसरा जगा प्यारे।।

लिबास में आबरू को आग लग सकती है।
छोड़ आबरू आग की प्यास बुझा प्यारे।।

ज्यादा निखारने से बर्बाद होगी फसल।
काटेंगे काटने वाले तु नई उगा प्यारे।।

आज की एहतियात कल की खबर ना बने।
लिखी जो अभी तक दिल से वो सुना प्यारे।।

प्यारे प्यारे बोल के फिदाई बन गये।
बात आगे बढे नाम नया सुझा प्यारे।।

—— Lokesh Indoura

READ – SECRETS OF GREAT RELATIONSHIP

Romantic Hindi Ghazal

मुनासिब हर कामना

मुनासिब हर कामना मुसाफिर के लिए।
मिल गया साथ किसी डगर के लिए।।

ताजगी की चाय पीयेंगे सारे अरमान।
रात भीगे होठ इस सहर के लिए।।

दुनिया की दौड़ में सिकुड़ गये लम्हे।
वर्षों ने ली करवट पहर के लिए।।

लोगों ने तोड़ी अपनी घर की दीवारें।
निकले कोई रास्ता सफर के लिए।।

तारीफ़ में डूबे लब पैमाने बने।
नशा अब काफी नजर भर के लिए।।

झोंपड़ी में जिन्दगी अब राजकुमारी की।
महलों से भाग आई घर के लिए।।

—— Lokesh Indoura

पढ़ें – DIL PAR SHAYARI

Romantic Hindi Ghazals |Ghazal Urdu – रोमांटिक हिंदी ग़ज़ल | उर्दू ग़ज़लें

Romantic Hindi Ghazals

गिर गये हो तो संभाल लीजिये

गिर गये हो तो संभाल लीजिये।
बेकार के अश्क लो रुमाल लीजिये।।

बिकता है सब कुछ रूप के बाजार में।
खुद की भी दूकान डाल लीजिये।।

होता मोल भाव दबा सीने में शमशीरें।
नीचे ढाल तराज़ू के पाल लीजिये।।

अफ़साने अखबार में दुर्घटना समझे जाते हैं।
मत रोज रोज गैर का ख्याल लीजिये।।

सुन्दर मुखोटे खंजर काले लिए हुए।
परदे से लाल छुरा निकाल लीजिये।।

खूबूसरत कमल खिले हुए अंगार में।
नहीं पिघले जवानी नया ताल लीजिये।।

—— Lokesh Indoura

READ – BEST HINDI URDU GHAZAL

रोमांटिक हिंदी ग़ज़ल

एहसासों के दरिया ने

एहसासों के दरिया ने पकड़ी फिर रफ़्तार है।
बीच राह डूबा दे, फिर से इन्तज़ार है।

गिराये फूल जिनकी राह बन जाते ज़ख्म यहाँ।
दर्द का मन बड़ा साफ़ हर वक़्त प्यार है।

तारीफ़ पायी ख्यालों में कुछ फरेबी चेहरों ने।
रात में लगाई आग राख सुबह तैयार है।

फितरत काजल की काला करने की ही होती।
गोरे गोरे दिल भी देखो दिखे दागदार हैं।।

बैसाखी के सहारे इश्क़ खड़ा कचहरी में।
इन्साफ नहीं फतवों से चल रही सरकार है।

लौटी आज कश्तियाँ बेचकर भंवरों की चाह।
चलो हुआ आजाद कोई अच्छा ही वार है।

—— Lokesh Indoura

Romantic Hindi Ghazals |Ghazal Urdu 20 – रोमांटिक हिंदी ग़ज़ल | उर्दू ग़ज़लें

पढ़ें – ZINDAGI PAR GHAZAL

Romantic Urdu Ghazal

नाम लेके गैर का

नाम लेके गैर का घर से निकला करते हैं।
ऐसे हुस्नवालों से लोग जला करते हैं।।

शमशीर आँखों में जुबां पर है मरहम।
इस पहचान से मासूम दिल डरा करते हैं।।

नूर क्यों फ़ैल जाता इतनी दूर दूर तक।
खुले आसमां में कोई आवाज दिया करते हैं।।

ओढ़ चोला फरेब का देते प्यार का ज़ख्म।
इस पहचान से मासूम दिल डरा करते हैं।।

दीगर के दिल का जजबात जो दिल ना देखे।
अपना ही आशियाँ खुद उजाड़ा करते हैं।।

रिश्तों की आवाज में जिनकी साँसे थम गई।
उनकी ही कब्रों पर लोग हँसा करते हैं।।

जिस जिस चेहरे ने प्रेम को खुदा समझा।
ऐसे अक्स के लिए ताज बना करते हैं।।

—— Lokesh Indoura

READ – HEART TOUCHING GHAZAL

रोमांटिक उर्दू ग़ज़लें

पत्तों का रंग पानी में साफ दिख रहा है

पत्तों का रंग पानी में साफ दिख रहा है।
कोई यह जिंदगी इस तरह लिख रहा है।

जिंदगी के कोरे कागज पर गुलाबी रंग का दस्तूर।
उनकी उजियारी सूरत पे साफ साफ दिख रहा है।

फल रहा है यौवन मौसमी बहार से।
फूलों की भरमार से सरे आम दिख रहा है।

बीती अँधेरी रात में की चाँद ने पहरा दिया।
बिखरे हुए शबाब से उषा में दिख रहा है।

पुरानी इमारतों पर लिपटी हुई बेलों से।
प्यार का यह बंधन खुले आम दिख रहा है।

खिड़की पर जमा हर धूल की परत से।
कितना किया इंतज़ार हर हाल दिख रहा है।

—— Lokesh Indoura

Visit – MOTIVATIONAL LYRICS IN HINDI

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura

रोमांटिक हिंदी ग़ज़ल

ग़ज़ल वैसे तो अरबी साहित्य की विधा है। किन्तु भारतीय साहित्य में भी बेहद लोकप्रिय है। इसकी लोकप्रियता आज से नहीं सदियों से भारतीय साहित्य में रची-बसी है।

Romantic Urdu Ghazal

ग़ज़लों का अपना एक अंदाज़ होता है। अपना एक तरीका होता है। ग़ज़लें वह बयां कर देती है जो आम भाषा बयां नहीं कर पाती है। यह शायरों की आशिक़ी है। या यूँ कहे आशिक़ों की आशिक है। यह दीवानगी का नाम है। यदि किस का दिल टूटे तो वह भी शायर बन जाता है। क्योंकि शायरी दिल की आवाज है। जिन्दा दिल का राज है।

समय-समय पर कहीं उर्दू व हिंदी शायरों साहित्य की इस विधा अपनी रचनाओं से उन्नत व समृद्ध बनाया है। Romantic Hindi Ghazals |Ghazal Urdu 20 – रोमांटिक हिंदी ग़ज़ल | उर्दू ग़ज़लें

READ – ROMANTIC LOVE LYRICS IN HINDI

READ – आशिकी पर कविता

READ – बेवफाई पर ग़ज़लें

उर्दू शायर मिर्जा ग़ालिब, निदा फाजली से लेकर हिंदी शायर दुष्यंत कुमार, कुंवर बैचेन इत्यादि ने अपनी अनुपम रचनायें इस विधा में लिखी है।

Romantic Hindi Ghazals |Ghazal Urdu – रोमांटिक हिंदी ग़ज़ल | उर्दू ग़ज़लें लोकेश इंदौरा इस कड़ी में बिलकुल नवीन है। लोकेश बचपन से लिखने के शौकीन है। चूँकि वक्त साथ अब लिखने का तरीका बदला है। Romantic Hindi Ghazals |Ghazal Urdu 20 – रोमांटिक हिंदी ग़ज़ल | उर्दू ग़ज़लें Know – 10 Famous Indian Author

रोमांटिक उर्दू ग़ज़लें

अब पाठक बुक्स नहीं खरीदते अपितु इंटरनेट के माध्यम से पाठय सामग्री का आनंद लेते हैं। अतः आधुनिक समय के अनुसार इस आधुनिक रचनाकार ने अपनी रचनायें इस ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास किया है।

Romantic Hindi Ghazals

एक ज़माना था जब शायरों व शायरी का बड़ा ही बोल बाला था अब शायर वह शायरी दोनों काम हो रही है। ज़िन्दगी में अहसास का नाम होता है शायरी। प्यार की पहचान का नाम होता है। होती है शायरी धड़कता दिल, आँखे के आंसू, अनसुलझे केश, बिखरा यौवन, राह तकती आँखे, और एक अथाह तन्हाई का समंदर।

READ – BEWAFAI PAR KAVITA

READ – SHORT LOVE POEMS IN HINDI

READ – DIL PAR KAVITA

लोकेश इंदौरा गंभीर रचनाओं के साथ हास्य के फनकार भी हैं। इसी कड़ी में उनका प्रसिद्ध ब्लॉग – Maskaree | मस्करी लोगों के बीच खासा लोकप्रिय है। Romantic Hindi Ghazals | Ghazal Urdu | रोमांटिक हिंदी ग़ज़ल | उर्दू ग़ज़लें

READ – दिल छूने वाली कविता

READ – ISHQ PAR KAVITA

READ – GOOD MORNING LOVE MESSAGE

इस ब्लॉग में प्रचलित व रोचक मुद्दों पर हास्य शायरी, जुमले, कविता, व्यंग्य, गीत, जोक्स, कोट्स लगभग सभी प्रकार की मनोरंजक सामग्री मौजूद है। Romantic Hindi Ghazals | Ghazal Urdu | रोमांटिक हिंदी ग़ज़ल | उर्दू ग़ज़लें

Watch in Youtube – New Hindi Riddles

Watch in Youtube – Sad Love Poems in Hindi

Watch in Youtube – Love Funny Status in Hindi

यदि आप हास्य शायरी पढ़ने के शौकीन है तो लोकेश इंदौरा के इस पेज पर जाएँ। यहाँ रोचक व प्रचलित मुद्दों पर हास्य शायरी है।