Top 10 Romantic Places in India : बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन भारत में – यहाँ आपके लिए एक से बढ़कर एक टॉप 5 रोमांटिक जगह है। तो आइये जानिये
Romantic Places in India
वैसे तो इस धरती पर ढेरों एक से बढ़कर एक रोमांटिक स्थान है। लेकिन जब हम भारत की बात करें तो भारत में भी रोमांटिक जगह की कमी नहीं है। जो आपके जीवनसाथी के साथ रिश्तों में एक गहराई लायेगा। यहाँ की ख़ूबसूरत वादियां आपका दिल जीत लेंगी।
यहाँ की यादे आपके दिलों दिमाग में बड़ी ही खूबसूरती के साथ बस जायेगी। ऐसा लगेगा मानो आपका जीवन जन्नत सा हो गया हो। यहाँ आकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आपका आपका दिल प्रेम की उमड़ती लहरों में गोते लगा रहा है। प्रकृति की गोद में आपका प्रेम और भी फलने फूलने लगेगा। यहाँ बिताये पल आपके जीवन इतिहास के सुनहरे अक्षरों में लिखे जायेंगे।
ले जाइये जीवन साथी को
किसी रोमांटिक जहान
मिले जिसकी वादियों में
प्यार को इक नई पहचान
यदि आपका यार रूठा हो तो आपको उसे मानना हो तो भी ये ख़ूबसूरत पहाड़ झरने आपके यार को मनवाने में आपकी पूरी सहायता करेंगे। यहाँ के झरनों की कल कल आपके प्यार का संगीत बन जाएगी। हंसी वादियां आपके दिल को छु जाएगी। ऊँचे ऊँचे पेड़ व पहाड़ आपके प्यार को और भी नई ऊंचाइयों पर लेकर जायेंगे। तो आइये जानते है उन सबसे शानदार रोमांटिक जगह को जहाँ आप अपनी दिलरुबा को ले जाने के लिए बेताब हैं
Romantic Places in India || रोमांटिक डेस्टिनेशन भारत में
Shimla – Himachal Pradesh
शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। शिमला को पहाड़ों की रानी भी कहते हैं। इसके प्रमुख स्थलों में से एक है – ग्रीन वैली, ग्रीन वैली कुफ्री जाते वक्त रास्ते में पड़ता है। यह बस स्टैंड से 7 किमी दूर है। ग्रीन वैली अपने ख़ूबसूरत दृश्यों के लिए जाना जाता है। यह ऊँचे ऊँचे पहाड़ और देवदार के सुन्दर वृक्ष आपका मनमोह लेंगे। ठीक ऐसे ही अन्नाडेल भी हरे भरे देवदारों के कारण एक अच्छा पिकनिक स्पॉट है। यहाँ सुमद्रतल से 6200 फिट की ऊंचाई पर स्तिथ एक ख़ूबसूरत खुला मैदान है।
यहाँ आप शॉपिंग के लिए मॉल रोड बेस्ट है। क्राइस्ट चर्च, हिमाचल स्टेट म्यूजियम, वाईसरीगल लॉज अच्छे हिस्टोरिकल प्लेस हैं। कुफ्री शिमला से 13 किमी दूर 2750 मी की ऊंचाई पर स्तिथ है। इसे शिमला की बर्फीली टोपी भी कहते हैं। यह ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क का हिस्सा है। यह स्की, घुड़सवारी जैसी एक्टिविटी भी आप कर सकते हैं। यहाँ सर्दियों के अलावा आप कभी भी आ सकते हैं।
पहाड़ों की रानी आपको पुकारे
आ रहे हो कब आप यहाँ प्यारे
यहाँ ख़ूबसूरत प्यारे प्यारे नज़ारे
चले आओ चाहे मैरिड हो या कुंवारे
एक और सबसे रोचक जो शिमला है वह है टॉय ट्रैन। यह टॉय ट्रैन कालका से शिमला चलती है। जो कि 5 घंटे का सफर है। यह 103 सुरंग, 800 पूल और कई गहरी खाड़ियों के ऊपर से होकर गुजरती है। जो कि आपको एक विस्मयकारी अनुभव देती है। इनके अतिरिक्त द रिज जो की शिमला के मध्य में स्तिथ है तथा और जाखू टेम्पल जो की हनुमान जी को समर्पित है। दोनों यहाँ आकर्षण का केंद्र है।
रोमांटिक डेस्टिनेशन भारत में || romantic tourist places in India
Darjeeling – West Bengal
जब ईस्ट के पर्यटक स्थलोँ की बात करे। तो दार्जीलिंग को भला हम कैसे भूल सकते हैं। दार्जीलिंग में एक ऐसे बढ़कर एक कहीं ख़ूबसूरत दृश्य हैं। दार्जीलिंग के में सबसे मजेदार जो आपके लिए रहेंगे वह है यहां को रोप वे और दार्जीलिंग हिमालयन टॉय ट्रैन।
रोपवे 3 किमी लम्बा है है जो चौक बाजार से सिंगनारी तक जाता है। यह 45 मिनट का रास्ता है। यह 7000 से 8000 फिट की ऊंचाई पर स्तिथ है। जहां से आप ख़ूबसूरत चाय के बागानों, वाटरफॉल्स और पहाड़ियों के सुन्दर नजारों का आनंद ले सकते हैं।
वहीँ दार्जीलिंग हिमालयन टॉय ट्रैन जो आपको जलपाईगुड़ी से दार्जीलिंग की 78 किमी यात्रा करवाएगी। यह ट्रैन 18 वीं शताब्दी शुरू हुई। यह भारत की एक मात्र मिनी यात्रा ट्रैन है। यह टॉय ट्रैन सुन्दर वादियों का दीदार करवाती है। इनके आलावा टाइगर हिल जो कि 2800 मी. की ऊंचाई पर स्तिथ है। यह दार्जीलिंग से 14 किमी दूरी पर है। यहाँ से सूर्योदय का शानदार परिदृश्य दिखाई देता है। आप यहाँ से कंचनजंगा पर्वतमाला की सुन्दर वादियों के दर्शन कर सकते हैं। विश्व के सबसे ऊँचे पर्वत माउंट एवरेस्ट को आप यहाँ से देख सकते हैं।
हिमालय की पहाड़ियों के
देख लो नज़ारे मनोरम
दार्जीलिंग में है ऐसा जादू
जो भूला देगा सारे गम
यहाँ पद्मजा नायडू हिमालयन ज़ू , सिंगलीला नेशनल पार्क हैं जहाँ आपका कहीं प्रकार के सुन्दर वन्य प्राणियों से को देख सकते हैं जैसे रेड पांडा, साइबेरियन टाइगर, हिम तेंदुआ जैसे दुर्लभ प्राणी इत्यादि। यहाँ बारबोटे रॉक गार्डन, ऑब्जर्वेटरी हिल, हैप्पी वैली टी एस्टेट, बतासिया लूप आदि अन्य भी यहाँ भी टूरिस्ट स्थान भी यहाँ है।
Romantic Places in India || Romantic destinations in India
Mount Abu – Rajasthan
राजस्थान में एक मात्र हील स्टेशन है माउंट आबू। माउंट आबू अरावली पर्वतमाला के ऊँचे ऊँचे पर्वतों से घिरी हुई एक रोमांटिक जगह है। राजस्थान से ही नहीं बल्कि गुजरात से भी यहाँ बड़ी मात्रा में लव कपल्स और शादी शुदा जोड़े आते हैं।
यहाँ के सुन्दर स्थलों में ट्रेवोर टैंक जो की ख़ूबसूरत छोटा सा कुंड हैं जहाँ आपको बड़ी ही उन्नत शांति का अहसास होगा, अचलगढ़ और अचलेश्वर मंदिर जहाँ आपको विरासत और भक्ति रंग मिलेगा। यहाँ शक्ति पीठ अर्बुदा देवी का मंदिर भी है। इस मंदिर पर चढ़ने के लिए आपको काफी सीढियाँ चढ़ने पड़ेगी। शॉपिंग के लिए आप नक्की लेक मार्किट में जा सकते हैं। जहाँ आपको राजस्थान के हथकरघा वाले उपकरण व पहनावे मिलेंगे।
इसके अतिरिक्त हनीमून पॉइंट जो आपका अरावली की ख़ूबसूरत पहाड़ियों से दीदार करवाएगा। इसके अलावा गुरुशिखर जो अरावली की सबसे ऊँची चोटी है। टॉड रॉक जो की बेहतरीन सेल्फी पॉइंट है। दिलवाड़ा जैन मंदिर जिसकी भव्यता व चकाचौंध देख आप आश्चर्यचकित हो जायेंगे।
दिल के अरमान बोले
चलो चले किसी हील स्टेशन
हो जाए दिल गार्डन गार्डन
तन मन की मिट जाये टेंशन
इनके अतिरिक्त ख़ूबसूरत नक्की लेक जो कि माउंट आबू की जान है। यहाँ आपको मनपसंद बोटिंग, खान पान, और सभी प्रकार के मनोरंजन के साधन मिलेंगे।
Kullu & Manali – Himachal Pradesh
कुल्लू मनाली का नाम शायद ही किसी ने ना सुना हो। इसकी सुंदरता का वर्णन तो बचपन में ही कुछ यात्रा वृतांत में भी आपने पढ़ा होगा। कुल्लू मनाली अपने झरनों, बहते उन्मुक्त जलमार्गों, ख़ूबसूरत हिमालय की वादियों के लिए बड़ा ही फेमस है। यह किसी कपल के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है।
मनाली में जोगिनी जलप्रपात जो की वशिष्ट विलेज से 2 से 3 घंटे की ट्रैकिंग पर स्तिथ है। सोलांग वैली जिसका हर मौसम में अपना एक अलग ही नजारा होता है। यहाँ आप पैरा ग्लाइडिंग जैसे एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं। यह मनाली की हार्ट बीट मानी जाती है।
इनके अतिरिक्त बारोड परशा वॉटरफॉल, ओल्ड मनाली, सेठान विलेज, अंजनी महादेव टेम्पल, द फेमस अटल टनल, रोहतांग पास आदि मनाली के बहुत ही लोकप्रिय स्थल है।
कुल्लू में तीर्थन वैली जो कि ग्रेट हिमालयन नेशनल वैली का हिस्सा है। यहाँ ख़ूबसूरत नदी व नाले बहते हैं। यहाँ रिवर क्रासिंग, जगतपति टेम्पल, चन्द्रखामी, खीर गंगा, बिजली महादेव मंदिर, कैर धार आदि बड़ी ही ख़ूबसूरत जगह है।
Nainital – Uttarakhand
कहते हैं तालों में नैनीताल बाकि सब तलैय्या। यदि आपको झीलें पसंद है। झीलों में नौकायन पसंद है। तो नैनीताल से प्यारी जगह दूसरी हो नहीं सकती है। नैनीताल आपके नैनों में हमेशा के लिए बस जाएगा।
भीमताल यहाँ की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील है। जो कि नैनीताल से 22 किमी दूर है। यहाँ आप पैडलिंग, बोटिंग, दुर्लभ पक्षियों को देखना आदि का आनंद आएगा।
यहाँ नैनी लेक काफी लोकप्रिय है। आँख के आकार की यह झील हिन्दू सती की बाईं आँख मानी जाती है। यहाँ भी पैडलिंग व बोटिंग होती है। इनके अतिरिक्त यहाँ राजभवन, किलबरी बर्ड सैंक्चुअरी जहाँ 500 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां है। यहाँ एक केव गार्डन है। जिसमें टाइगर केव, पैंथर केव, बियर केव स्कीवर केव जैसे ख़ूबसूरत 6 केव्स है। टिफ़िन टॉप 7500 फ़ीट की ऊंचाई पर स्तिथ है। यहाँ दूर दूर के ग्रामीण परिदृश्य बहुत ही सुन्दर दिखाई देते हैं। यहाँ स्नो व्यू पॉइंट भी है। जो 2300 मी. की ऊंचाई पर स्तिथ है। इनके अतिरिक्त जी बी पॉइंट ज़ू 2100 मी. की दूरी पर है। यहाँ काले भालू , साइबेरियन बाघ और पहाड़ी लोमड़ी मुख्य आकर्षण है। Read – Best Monsoon Spots
Join Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura
Romantic Tourist Destinations in India
यहाँ पर उल्लेखित यह सभी डेस्टिनेशन किसी भी कपल के लिए बहुत ही रोमांटिक हैं। यहाँ जो भी रोमांटिक कपल जाएगा सच मानिये उनके द्वारा यहाँ बिताये पल उनके जीवन का अविस्मरणीय हिस्सा बन जायेंगे। यह भारत के बहुत ही ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है। हर साल लाखों पर्यटक पूरे भारत से यहाँ जाते हैं। यही नहीं विश्व के दूर दराज़ इलाकों से भी यहाँ पर्यटक पहुँचते है। Romantic Places in India || रोमांटिक डेस्टिनेशन भारत में
Watch – Nature Par Shayari
Watch – Save Water Poem in Hindi
आप मन में यहाँ की खूबसूरती हमेशा हमेशा के लिए बस जाएगी। आप अपने आप में खूब एन्जॉय करेंगे। आपको कहीं प्रकार के एडवेंचर यहाँ करने को मिलेंगे जो आपको और भी सुखद अहसास देंगे। यहाँ के ख़ूबसूरत झरने, हिलोरे लेती बहती नदियां आपका मन मोह लेगी। Romantic destinations in India || Romantic tourist destinations in India
Read – Mehandi Par Shayari
Read – Barish Par Shayari
Read – How to Find True Love in Hindi
आपको यहाँ पर स्वर्ग सा आनंद आएगा। आप को लगेगा जैसे आप देवताओ की बनाये किसी सुन्दर लोक में आ गए हो। यहाँ एक से बढ़कर सैंक्चुअरी हैं जहाँ पर कही दुर्लभ प्रजाति के जीव, जंतु व पक्षी रहते हैं। यहाँ आपको कही प्रकार की ऑब्जर्वेटरी भी मिलेगी। जहाँ आप खगोलिपिण्ड की गणनाएं कर पाएंगे। यहाँ रात को जब बादल नहीं होते आसमान का नजारा बड़ा ही प्यारा होता है। Romantic tourist places in India || Romantic destinations in India
Read – Heart Touching Shayari in Hindi
Read – Zindagi Par Ghazal
Read – Hindi Love Ghazal
Read – Secrets of Great Relationship in Hindi
ये पर्यटक स्थल हमारा मनोरंजन ही नहीं करते। बल्कि हमारी चिंताओं को भी दूर कर देते हैं। हमारे मन को उमंग और उत्साह से भर देते हैं। शहर की दौड़ से दूर हमें एक की ताज़गी का अहसास देते हैं। यहाँ के मंदिर बड़े ही ख़ूबसूरत हैं। जहाँ आपको एक अलग ही आध्यात्मिक शांति का अहसास होगा। आपको एक नये जीवन की राह मिलेगी। रोमांटिक डेस्टिनेशन भारत में || Romantic tourist destinations in India
Watch Below Nature Poem in Hindi