Sad Ghazal Shayari | बेस्ट 6 दुःख भरी गज़लें | ग़ज़ल | शायरी

दर्द भरी गजल शायरी | Best 6 Sad Ghazal Shayari | दुःख गज़लें | ग़ज़ल – प्रस्तुत दुखद प्रेम गज़ले निश्चित रूप से आपका अच्छी लगेगी। तो एन्जॉय करें और शेयर करना ना भूलें।

Sad Ghazal Shayari

ग़ज़ल – हुस्न एक दर्द

तुझे तेरे हुस्न की किमत ना मिली
सूरत तो मिली बहुत सही सीरत ना मिली

महफ़ूज हैं तेरे जज़बात तुझे में ही कहीं
लाचार जवां उम्र से शरारत ना मिली

गुमराह करती तुझे तेरी जवानी हर राह
क्यों की चाह तो मिली बहुत पर नफरत ना मिली

जाऊँ इधर या उधर सोचती हर मोड़ पर
पनाह तो मिली बहुत पर हिफाजत ना मिली

( Glossary : महफूज – रक्षित, सुरक्षित हिफाजत – देखभाल, रक्षा, सुरक्षा )

Kiss Day Jokes in Hindi

तकलीफों की मारामारी

खुशियाँ नहीं तकलीफों की मारामारी।
रिश्ते ही कर देते रिश्तों में बिमारी।।

खुशनसीब कोई नहीं सब ज़ख्म खाये।
कोई लड़कर मर गया किसी की जंगजारी।।

कोई नहीं तैरेगा, सब डूबने वाले हैं।
बोझ तले कश्तियाँ टूट रही बेचारी।।

जलाओ काफी कम अभी घर जलाने को।
कोयला बन जाए तो चला देना बुहारी।।

राख तले निकालो सूखी हड्डियां मिलेगी।
नासमझ ने पिली थी कहीं इश्क़ की फुव्वारी।।

शीशे में देखने से नूर जिंदगी का कब बढ़ा।
होती शक्ल बूढी मौत की, है जिंदगी की बारी।।

खबरें ही यहाँ देती वारदातों को अंजाम।
पढ़ना सुनना बंद हो करो जनहित में जारी।।

Chocolate Day Jokes in Hindi

दुःख भरी ग़ज़ल

Ghazal – बिलखते हुए लोग

बिलखते हुए लोग गाना सिख गये।
लेते हुए राम नाम जाना सीख गये।।

मारा कंकड़ आयेंगे लौट के छींटे।
राहगीरों ने बताया नहाना सीख गये।

बोले जाते सच जब भी कचहरी में।
दलीलें काले कोट की बहाना सीख गये।।

चलते हुए पाँव गिर पड़े सड़क पे।
रास्ते से धूल उठाना सीख गये।।

चुप रहने से भी तकलीफें कम होती।
मुंह पे रख उंगली गम खाना सीख गये।।

आकाश में नहीं पक्षी पिंजरों में मिलते।
कैद हो एक पिंजरे में रहना सीख गये।।

— Lokesh Indoura

Promise Day Jokes in Hindi

खुद पर अहसान किया हमने

मन को बहलाके खुद पर अहसान किया हमने।
पर सच कोई नज़रों से अनजान किया हमने।।

इक उछलती लहर से लग जाता खुशियों का मेला।
कश्ती किनारे ले जाके समंदर वीरान किया हमने।।

सस्ती हुई हँसी जो कीमती दर्द बन बैठा।
यादों से कर खिलवाड़, खुद का नुकसान किया हमने।।

तहस नहस सारे सपने इन सूनी सूनी रातों में।
सुबह बिस्तर के हालात से यह बयान किया हमने।।

—- Lokesh Indoura

Promise Day Jokes in Hindi

Sad Ghazal Shayari

दुःख भरी गज़लें

आधे चले आधे से छोड़ आये

आधे चले आधे से छोड़ आये।
यों अपनी उम्मीदें खुद ही तोड़ आये।।

बोला जब भी ज़मीर झूठे हो तुम।
मार पत्थर खुदा को आकाश फोड़ आये।।

लगे है चुभन कहीं ना कहीं दिल में होले होले।
ऐसा ना हो जिंदगी में फिर से वो मोड़ आये।।

मालूम है राज वक्त को फासले का।
कब प्रेमी प्रेम को नफ़रत से जोड़ आये।।

—- Lokesh Indoura

Love Status in Hindi

दुःख भरी गज़लें

अपनी रुसवाई का थोड़ा तो विचार लो

अपनी रुसवाई का थोड़ा तो विचार लो।
एक बार इस बदन को शीशे में निहार लो।

प्रेम या नफरत किसी के काबिल नहीं।
इस दिवालिया दिल को कोई तो उधार दो।

कुछ नहीं किया गलत सुन प्यार के हवाले से।
उस जवां बिखरी रात का तुम रंग जरा निहार लो।

इश्क़ वो कश्ती जो ना बहती तेज धार में।
बहाके सारी कश्तियाँ भूल तुम सुधार लो।

तबाह करने से पहले कह देते इक बार तुम।
लो मेरी हसीन यादों से जिंदगी गुजार लो।

—– Lokesh Indoura

Visit – Attitude Love Status in Hindi

Sad shayari in Hindi

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura

Sad Ghazal in Hindi

ग़ज़ल – हुस्न एक दर्द – इस गज़ल में प्रेमिका के हुस्न को एक दर्द के रूप में प्रस्तुत किया गया है। एक स्त्री की सुंदरता कभी कभी उसके लिए कहीं मुसीबतें खड़ी कर देती है।

सुंदरता की वजह से एक लड़की को सभी पसंद तो खूब करते हैं। किन्तु यह सुंदरता तब मुसीबत बन जाती है। जब लोग उसे सही सीरत ना मिली। दरअसल हम प्यार को समझ नहीं पाते। प्यार किसी सुन्दर रूप पर मोहित होना नहीं है। प्रेम को केवल प्रेम से समझा जा सकता है। प्रेम में वह जादू है जो हर दुर्गुण को दूर कर सकता है।

Visit – Indian Woman Attitude in Hindi

Visit – Christmas Gift Story in Hindi

Visit – Romantic Wedding Anniversary Kavita

sad ghazal in Hindi

तकलीफों की मारामारी – जिंदगी में वैसे तो कहीं खुशियां हमें जीवन में दिखाई देती है। किन्तु देखते हैं हर एक दिल कहीं ना कहीं किसी ना किसी तकलीफ में है। Hindi Sad Ghazal Shayari – दुःख भरी हिंदी गज़लें

प्रेम में दुःख मिलना स्वाभाविक है। जीवन में हमें प्रेम की इच्छा रखते हैं। किन्तु यह जरूरी नहीं कि हमें प्रेम के बदले प्रेम मिले। प्रेम जीवन का अनमोल तोहफा होता है। प्रेम की आकांशा नहीं की जाती है। जो इस बात को समझ लेता है। वह प्रेम में इतना दुखी नहीं होता है।

Visit – YAAD PAR SHAYARI

Visit – ROMANTIC VALENTINE SHAYARI

Visit – HEART TOUCHING SHAYARI

Sad Shayari in Hindi

तकलीफ में दिल का रहना क्या होता है। यही वही जानता है। जिसने तकलीफें देखी हो। प्यार का दर्द भी कभी कभी तकलीफ देता है। Hindi Sad Ghazal Shayari – दुःख भरी हिंदी गज़लें

छोटी छोटी तकलीफ में हम लोगों को रोता देखते हैं। लोग ऐसी गलतियां करते हैं। जो ना केवल उनके लिए बल्कि पूरे परिवार को नुक्सान करती है। Hindi Sad Ghazal Shayari – दुःख भरी हिंदी गज़लें

Read – Odd on Melancholy by John Keats

Read – Bollywood Hasya Vyangya

Read – How to Avoid Suicidal Thoughts in Hindi

sad ghazalen

जिंदगी का यही अहसास कराती यह दुखभरी गज़लें है। उम्मीद है आपको गजलें अच्छी लगी होगी। जीवन में प्रेम के अंदर हमें भले असफलता मिले। किन्तु हमें दुखी नहीं होना चाहिए क्योंकि जीवन परिवर्तन होता रहता है। हमेशा एक स्तिथि नहीं रहती है। सो जीवन को निराशा से जीने की बजाय हर परिस्तिथि का ख़ुशी के साथ स्वागत कीजिए। Sad Ghazal in Hindi | दुःख भरी गज़लें

Watch – Smoking Slogan Shayari

Watch – Anti Terrorism Slogans in Hindi

Watch – Save Water Poem in Hindi

Share your thoughts with reply. Please comment us and give your opinions.

Hindi Sad Ghazal Shayari – दुःख भरी हिंदी गज़लें आपको यहाँ पर प्रकाशित गज़लें कैसी लगी। हमें रिप्लाई करें।

Leave a Reply