जल बचाओ स्लोगन : Best 21 Save Water Slogans in Hindi | Jal Bachao Ke Nare

जल बचाओ स्लोगन : Best 21 Save Water Slogans in Hindi – यहाँ एक से बढ़कर एक 12 बेहतरीन जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन हैं। पढ़े और शेयर करें –

जल बचाओ स्लोगन

पानी की बूँद बूँद हमें है बचाना।
धरती को ऐसे हमें है स्वर्ग बनाना।।

पानी बचाने में दिखाए समझदारी।
वरना एक दिन करनी पड़ेगी खरीदारी।।

जल जीवन का अमृत
यह जान ले इंसान
जीव जगत के लिए धरा में
यही है प्रभु का वरदान

पानी तो बहुत जहाँ में
पर पीने लायक कम
सो बचाओ हर बूँद
वरना भविष्य में मातम

खूब पीएं पानी
गोते चाहे लगाओ
पर बेवजह देशवासियों
तुम पानी मत बहाओ

Read – Water Par Kavita

जल के अंदर जीवन
जीवन के अंदर जल
नहीं दिया जो ध्यान अभी
तो बचेगा नहीं कल

Read – Best 4 Hindi Poems Corona Period

सावन जब बरसे यारों
पानी का करो संरक्षण
वरना आज की यह नादानी
कर लेगी जीवन का भक्षण

जल बचाओ स्लोगन | Save Water Slogans in Hindi | पानी बचाओ के नारे

पानी पर हर जीव का
देखो समान अधिकार
व्यर्थ बहाना है आदत आपकी
तो है जीवन धित्कार

जल बचाओ स्लोगन

जैसे खिल उठी कलियाँ
बरसात की बूँदे पाकर
वैसे खिल उठेगा फ्यूचर
पानी अभी बचाकर

Read – Mehangai Par Shayari

बूँद बूँद में प्राण बसा
पानी की यह जग माया
खोले नैन तो निकले आंसू
जब पानी की महिमा समझ ना आया

पानी की फुव्वारी ने
मचाई देखो हलचल
कोई बूँद बूँद को तरसे
कोई संजो रहा है कल

Read – Summer Season Shayari

धरती की गुल्लक में
हुआ पानी का खजाना खाली
नदी ताल नहरों को तो
ना बनाओ गन्दी नाली

Save Water Slogans in Hindi | पानी बचाओ के नारे

कुवें बावड़ी ताल सूखे
तुम्हारी आदत से इंसान
अब करो जल्दी जल संरक्षण
वरना खो दोगे खुशहाल जहान

Jal Bachao Ke Nare

देख रहे सब जग में
कैसी नीर की पीर
बूँद बूँद में बसी है मानव
तेरे भाग्य की लकीर

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree

Watch Below Garmi Par Shayari

इंद्र हर साल छप्पर फाड़ पानी देता है। किन्तु हम उस पानी को ऐसे ही बहा देते हैं। हम पानी की कोई कदर नहीं करते। और यह कारण है पानी के प्रति लापरवाह होने के कारण ही नदी, तालाब और कुवें सूख रहे हैं। Read – Dahej Par Kavita

पानी बचाने की डालिये अच्छी आदत
यह आदत ही करेगी भविष्य की हिफाजत

हमने तालाबों और नदियों के किनारों पर मकान बना लिये। और जल स्त्रोत का दायरा छोटा कर दिया। इस कारण हमें कभी पानी की किल्लत तो फिर कभी बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। जल बचाओ स्लोगन | Save Water Slogans in Hindi | पानी बचाओ के नारे Watch – Shaadi Par Shayari in Youtube

जल में समाया है दोस्तों हमारा कल
व्यर्थ बहा कर जीवन ना करो जी निष्फल

हम निरंतर पानी का दोहन कर रहे हैं। हमने बोरवेल लगा लगा कर धरती को छलनी बना दिया है। बोरवेल से बस एक बटन दबाओ और खूब पानी निकालो। वहीँ हैंड पंप से हम जीतनी आवश्यकता हो उतना ही पानी निकालते थे Read – Water Resources Management

जानता है जो पानी की सच्ची कीमत
सच में सबसे अच्छी है उसकी नियत

अगर इस धरती पर थोड़ा पानी बचा है। तो आप बिजली विभाग का शुक्रिया कीजिये। कि वह बार बिजली कटौती करके पानी बचा लेती है। यदि पूरे 24 घंटे बिजली मिल जाती तो बहुत जल्दी हम पानी की समस्या से ज्यादा झूझ रहे होते। Read – Zindagi Hindi Shayari

जल है जहाँ में सिमित यह बात रखिये याद
ना कीजिए आप इसे यूहीं प्यारे बर्बाद

Save Water Slogans in Hindi

Jal Bachao Ke Nare | वाटर सेविंग स्लोगन

लगातार धरती से पानी खींचने के कारण हमने धरती में ब्लैक जॉन बना दीये हैं। अर्थ धरती की वो गुल्लक जिनमें पानी भरा रहता था। अब पानी की एक बूँद नहीं बची है। Read – Hindi Riddles

ज़िन्दगी की पहचान है प्रिय जल
इसकी मूल्य में छिपा है हमारा कल

हम पानी की तलाश में धरती की बहुत गहराई में चले गए। और अब पानी के साथ फ्लोराइड व आर्सेनिक निकल रहे हैं। जिनसे लोगों के बाल सफ़ेद हो रहे। लोगों की कूबड़ निकल रही है। जल बचाओ स्लोगन | Save Water Slogans in Hindi | पानी बचाओ के नारे Read – Hindi Story

सबसे ज्यादा उपयोग हो रहा है पानी
बहाकर बेवजह ना करो जी नादानी

बड़े बड़े शहरों दूर कस्बों व जंगली इलाकों से पानी लाया जाता है। और बड़ी बड़ी पाइप लाइन्स के द्वारा मुंबई जैसे बड़े शहरों में लाया जाता है। वहीँ हम यह भी देखते हैं। कि जिन इलाकों से पानी लाया जाता है। उन्ही इलाको के लोग पानी की किल्लत से झूझ रहे होते हैं। Read – Hindi Status

निगाह उठाकर देखिये पानी का मूल्य कितना
पता चलेगा जितना यह संसार है उतना

भारत में नदियों का जाल है। गंगा, यमुना, कृष्णा, कावेरी की पवित्र भूमि यह मानी जाती है। किन्तु फिर भी भारत में पानी की किल्लत है। देश के लिए सुजलाम सुफलाम का उपयोग होता है। किन्तु यह सब व्यर्थ है। Read – Hindi Shayari

Read – Baby Shower Shayari

Read – Farmer Slogans in Hindi

Read – Winter Season Shayari

लोग नदियों व जलाशयों में कूड़ा, सीवरेज वाटर, अस्थियां, मेडिकल वेस्टेज आदि डालते हैं। नदियां तो एक प्रकार से मेला ढोने वाली नाले बन गए। हालत बद बदतर हो रहे हैं। Jal Bachao Ke Nare | वाटर सेविंग स्लोगन | Paani Bachao Slogan Read – Hindi Quotes

Read – Nashe Par Kavita

Read – Friendship Shayari in Hindi

Read – Dosti Par Kavita

यमुना की बात करें तो दिल्ली के बाद यमुना में केवल दिल्ली का मल मूत्र ही रहता है। पानी तो बचता ही नहीं। यह तो केवल एक नाला ही है। ऐसा लगता है।

Read – प्रकृति पर कविता

Read – Nature Par Shayari

जानिए – पर्यावरण बचाने के लिए आप क्या करेंगे

आप जल को कैसे देखते हैं। जल बचाने के लिए हम क्या क्या उपाय कर सकते हैं। आप कमेंट सेक्शन में अपने विचार अवश्य शेयर करें। आपके विचार यहाँ आने वाले पाठकों के लिए भी महत्वपूर्ण है। आपके विचार निश्चित रूप से जल बचाने के अभियान में एक योगदान देंगे। यदि आपके पास किसी प्रकार का कोई स्लोगन है तो उसे भी आप यहाँ लिख सकते हैं। यदि आपको स्लोगन अच्छे लगे हों तो दोस्तों शेयर करना ना भूलें। पर्यावरण की रक्षा हमारा प्रथम धर्म है। क्योंकि प्रकृति हमारी माँ है।

Leave a Reply