शादी पर व्यंग्य | Shaadi Vyangya | 2 Best Marriage Satire in Hindi

शादी पर व्यंग्य | Shaadi Vyangya | 2 Best Marriage Satire in Hindi – यहाँ विवाह पर 2 बेहतरीन व्यंग्य प्रस्तुत है।

नोट – प्रस्तुत सभी व्यंग्य केवल हास्य की दृष्टि से प्रस्तुत है। इनको व्यक्तिगत रूप से ना लें। केवल पाठ्य मनोरंजन ही ब्लॉग मस्करी का उद्देश्य है।

शादी पर व्यंग्य 

शादी से परिचय

बड़ा ही तिलस्मी सवाल है। आखिर यह शादी क्या है। तो सच्चे अर्थों में भगवान् गणपति के अनुसार देखे तो पत्नी पति को धनवान बना दे तो शादी रिद्दी है। वहीँ यदि पत्नी पति को समझदारी से कार्य करवाए। तो शादी सिद्धि है। और पत्नी पति से झगड़ा करे उलटी सीधी डिमांड करे। तो फिर शादी जिद्दी है।

सामाजिक नजरिये से देखे तो शादी एक ऐसी प्रथा है। जिसमें वैधानिक तरीके से समाज को भविष्य के नौनिहाल दिए जाते हैं। जो आगे जाकर शादी करेंगे।

तो Husband के लिए विवाह विवाद, विषाद, विकार और हजारों समस्याओं से जूझते हुए वीरगति का नाम है। वहीं Wife के लिए विरासत, वीरता, विकास और विलासिता का आनंद लेते हुए वन-विहार है विवाह। 

अलग – अलग प्रवृति के लोगों के लिए शादी की परिभाषा अलग – अलग हो सकती है। जैसे नेता के लिए शादी एक गठबंधन, लालची व्यापारी के लिए दहेज के रूप में अतिरिक्त लाभ, कलाकार के लिए पत्नी के रूप में प्रेरणा। और अगर शादी करने वाला स्टूडेंट हो तो एक्सीडेंट है शादी। 

खैर शादी करने वाले का प्रोफेशन कुछ भी हो, पहचान तो Husband की ही मिलेगी। और Husband शब्द में Band पहले से शामिल है। ताकि शादी के वक्त बजते ही लोग जान लें कि यह तो अब Husband के लिए पूरी लाइफ ही बजेगा। बस विवाह बाद इसकी आवाज Husband को ही सुनाई आएगी। 

वैवाहिक गठबंधन एक ऐसी व्यवस्था है। जिसमें बड़े से बड़ा नेता हो या छोटे से छोटा सरकारी कर्मचारी रत्तीभर भी भ्रष्टाचार नहीं करता। बल्कि शिष्टाचार का पाठ ही पढता है। भले ही जिंदगी अचार बन जाती हो। जिसे खाते खाते जिंदगी अंतिम समाचार बन जाती हो।

Marriage Satire in Hindi

तस्वीर से लेकर विवाह की तारीख तक सपने तो बड़े हसीन होते है। और विवाह के बाद बात -बात में सीन क्रिएट होते हैं। कुछ ही पलों में Husband की  बात समझते-समझते wife, इतनी ज्यादा समझदार हो जाती है। कि Husband को ही बात बात में समझाने लगती है। Marriage Hindi Poem 

और इसी तरह wife खाने से ज्यादा अच्छा दिमाग पकाने लगती है। कभी कभी तो दिमाग इतना ज्यादा पक जाता है। कि शादी ही जल जाती है अर्थात तलाक़ हो जाता है। Watch – Husband Wife Rights in Islam

फिर आपको पता है एक बार वैवाहिक जीवन की लत लगने के बाद छोड़ना मुश्किल हो जाता है। और विवश होकर फिर से शादी रचानी पड़ती है। और बड़ी ही अनोखी बात यह है दोस्तों शादी टूटने के बाद भी पुनः शादी में ही तब्दील हो जाती है। Marriage Funny Shayari

व्यंग्य : शादी के बाद क्या होता है

दम्पति हँसता है या रोता है

शादी के बाद क्या होता है। दो तन और मन में आपसे में संघर्ष और संघर्ष के बीच बीच में प्यार होता है। और प्यार के फलस्वरूप बच्चे होते है। और बच्चे होते हैं तो साथ में धुंआधार जिम्मेदारी भी होती है। और जिम्मेदारी के साथ ही झगड़े शुरू हो जाते हैं। किसी किसी जोड़े का प्यार तो शादी के झगड़ों की आग में कब स्वाहा हो जाता है पता ही नहीं चलता।

शुरुआत में शादी का नाम सुनते ही मन में सवाल उठते हैं। किस के मुंह में तो नाम सुनके खूब बताशे भी फूटते होंगे। कमाल का सोचते हैं आप भी, कैसे फूट सकते हैं? शादी में बताशे फूटते नहीं बांटे जाते हैं। तो पहले चेक-अप करवा लेना शादी के लिए नहीं, शादी के बाद की life लिए।

वैसे शादी किसी शिकारी खेल से कम नहीं है और सच खेल नहीं हकीक़त है अब देखिये आपके और आपकी पत्नी के पारिवारिक लोग मिलकर षड़यंत्र रचते हैं हर शादी शुदा इंसान किसी कुंवारे को कुंवारा देखना ही नहीं चाहता।

तब ही तो आप जैसे प्यारे मासूम जिनकी जवानी अभी-अभी शुरू ही हुई थी बलि के बकरे की तरह गले में माला लटकाएं सहर्ष शिकार बन जाते हैं।

Marriage में दुल्हे की इतनी हाँ जी हाँ जी होती है कि जिंदगी खूबूसरत लगती है और बाद में इतनी नाजी-नाजी कि जिंदगी की सूरत पर ही ग्रहण लग जाता है ना कपडे पहनने का शौक, ना मनचाहा खाने का, ना romance का, ना ही dance का।

शादी से पहले आपको career और पढाई की चिंता होती थी लेकिन अब wife की चिंता होती है और होगी क्यों नहीं अब किताबों की जगह पत्नी साथ में सोती है।

Shaadi Vyangya

तो शादी जिंदगी का सबसे बहादुरी का काम है वो इसलिए क्यों की इसके बाद काम करना ही पड़ता है।

वैसे शादी में वफ़ादारी भी होती है किन्तु कुछ बेवकूफ पति इसमें फेल हो जाते हैं। क्योंकि उस बेवकूफ का मानना है कि वफादार तो कुत्ते होते हैं। वैसे हम कुत्ते नहीं इंसानों की बात करेंगे क्यों कि कुत्ते इंसानों की तरह खुदगर्ज नहीं होते।

शादी जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए जीवन की सारी मुसीबतें वैवाहिक जीवन में शामिल है। जीवन जीवन नहीं होकर जंजाल बन जाने का नाम है शादी।

किन्तु इसका अर्थ यह नहीं कि आप शादी ही ना करें। आप शादी करें किन्तु शादी करने से पहले शादी के बाद की लाइफ के बारे में ना सोचें। क्योंकि यदि सब ने ऐसा किया। तो फिर शादियां होगी कैसे। शादी नहीं तो फिर डांस नहीं होगा। मजेदार खाना नहीं होगा। और सबसे बड़ी बात फिर इंसान नाम की यह प्रजाति भी विलुप्ति के कगार पर पहुँच जायेगी। शादी पर व्यंग्य | Shaadi Vyangya | Marriage Satire in Hindi Read – Marriage Funny Quotes in Hindi

शादी के बिना जीवन अधूरा है। जीवन को परिपूर्ण बनाती है शादी। बिना सुख और दुःख के जीवन कुछ मजा नहीं। Read – 8 Common Marriage Life Problems in Hindi

अतः हम यही कहेंगे कि शादी के रिश्ते को पूरी शिद्दत व ईमानदारी से निभाइये। पत्नी कोशिश करे पति का प्यार जीते और पति भी अपनी पत्नी को भरपूर प्रेम दे। शादी पर व्यंग्य | Shaadi Vyangya | Marriage Satire in Hindi

क्योंकि कहते है जोड़ियां आसमान में तय होती है। कोई कितना भी कोशिश कर ले। आप रिश्तों को अपने अनुरूप नहीं बना सकते है। किन्तु प्रेम स्वयं ईश्वर है। यह जहां होता है वहां रिश्ते अपने आप अच्छे हो जाते हैं।

विवाह का दौर बहुत लम्बे समय पहले से चला आ रहा है। और यह प्रथा और फल फूल ही रही है। हाँ अब थोड़े तरीके बदलें जरूर है। शादी पर व्यंग्य | Shaadi Vyangya | Marriage Satire in Hindi

विवाह का अवश्य करें। क्योंकि विवाह भगवान् राम ने भी किया था। विवाह श्री कृष्ण ने भी किया था। विवाह से जीवन की अच्छी समझ होती है। और विवाहित होकर भी आप सन्यासी जीवन जी सकते हैं। शादी पर व्यंग्य | Shaadi Vyangya | Marriage Satire in Hindi Visit All – Hindi Funny Articles

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree

शादी पर यह हास्य व्यंग आपको कैसा लगा। शादी शुदा जीवन में शांति बनाये रखने के लिए आप किस तरह प्रयास करते हैं। आप कैसे अपने पति या पति का खुश रखते हैं। अपने विचार हमें comment के माध्यम से बताएं। Marriage Anniversary Hindi Poem

Leave a Reply