स्टूडेंट पर कविता (हास्य व्यंग्य) : 3 Student Funny Poetry Hindi – यहाँ पर विद्यार्थी पर 3 बेहतरीन कवितायेँ हैं। आज के छात्र की स्तिथि को देखते हुए Student पर यह रचित है। – शक्तिशाली जीव विद्यार्थी, अजब गजब विद्यार्थी, गुरूजी से हर कदम आगे विद्यार्थी
स्टूडेंट पर कविता | Student Funny Kavita
शक्तिशाली जीव विद्यार्थी
सजीव को निर्जीव बना दे, निर्जीव को सजीव।
विद्यार्थी इस धरती का ऐसा शक्तिशाली जीव।।
जीव है ऐसा जिबान जिसकी टीचर से भी तेज।
खूब पकाये सिर, तोड़े स्टूल, कुर्सी, मेज।।
मेज पर लिख देता किसी लड़की का नाम।
जब आये पीटने की बारी दोस्त को करे बदनाम।।
बदनामी से जुड़ा एक और जबरदस्त खेल।
खुद पास ना हो पाए तो टीचर को बताये फेल।।
फेल हो जाते समझने में टीचर देख के इनकी फैशन।
स्कूल पढ़ने ऐसे आये जैसे आये हिल स्टेशन।।
आये पहन फटी पेंट, शर्ट के खुले बटन।
फिर बोले देखो जम रहे टन टना टन टन।
टन टना टन रख मिजाज, देते हाई फाई जवाब।
कुछ नहीं बिगाड़ सकती अब इनका किताब।।
किताब का ज्ञान अब सोशल मीडिया के सामने फीका।
व्हाट्सअप फेसबुक से सीखा फ्यूचर ब्राइट का तरीका।।
इनके फ्यूचर के चक्कर में पेरेंट्स दिन-रात दौड़े।
थोड़ा बहुत पढ़ लो जी कहकर टीचर हाथ जोड़े।।
टीचर हाथ जोड़े क्योंकि ना दे सकते पनिशमेंट।
अब टीचर-स्टूडेंट का रिश्ता बना गया एग्रीमेंट।।
बन गया एग्रीमेंट इसलिए स्टूडेंट की यह हालत।
सिर पर उठा रखा आसमान और सरकार करे वकालत।।
——- Lokesh Indoura
पढ़ें – टीचर पर कविता
आज का स्टूडेंट वाकई पहले से काफी विचित्र हो गया है। पहले स्टूडेंट अपने टीचर की हर बात को मानते थे। उनकी हाँ में हाँ मिलाते थे। लेकिन आज का स्टूडेंट वैसा नहीं है। वह हर बात पर टीचर से विवाद कर लेता है। हर वह बात जो उसे अपने हित की ना लगती हो भले ही वह उसी के भले के लिए हो। किन्तु विद्यार्थी उसे नेगटिव रूप से ज्यादा लेने लगा है। Watch – Youtube Video Vidhyarthi Comedy Kavita
Student Kavita | स्टूडेंट कविता
अजब गजब विद्यार्थी
अजब-गजब का है जनाब
यह विद्यार्थी।
अध्ययन कर रहा ऐसे
कि विद्या की निकल रही अर्थी।।
ना टीचर का सम्मान करे
ना माता-पिता की बात सुने।
सुने प्रेम की पुकार
पढाई से सन्यास धरे।।
यही आज का स्टूडेंट
ज्ञान सिर्फ इतना।
जितना बॉडी में
छिटका सेंट।।
— Lokesh Indoura
विद्यार्थी पर कविता
गुरूजी से हर कदम आगे विद्यार्थी
अब गुरूजी से हर कदम आगे विद्यार्थी
धन्य हो विधार्थी उतारो इनकी आरती
गुरूजी आते होले से हो साइकिल पे सवार
देख स्टूडेंट बाइक पे इनको आता फर्राटे मार
एक वक्त टीचर के सामने स्टूडेंट का भागता था भूत
आज टीचर करे मजाल तो स्टूडेंट बन जाये यमदूत
टीचर आये नहाकर कहे नहाकर आने को
स्टूडेंट कहे टीचर से डीओ, परफ्यूम लगाने को
मास्टरजी निकाले किताब से बड़े ही ज्ञान के अक्षर
छात्र खोले लैपटॉप कहे गुरूजी बनो आप साक्षर
समझाते समझाते मैडम पसीना पसीना चेहरा पिल पीला
और स्टूडेंट मैडम को देख हो रहा रंग रंगीला
आज का स्टूडेंट चल रहा टीचर से बिलकुल विपरीत चाल
क्यों ना चले आखिर ज्ञान का नहीं फैशन का है सवाल
—— Lokesh Indoura
नीचे वीडियो में स्टूडेंट पर स्टेटस देखें।
रचनाएँ अच्छी लगी हो तो आप हमें हमारे Twitter Account Maskaree फॉलो कर सकते हैं । साथ ही हमारे Youtube Channel Subscribe व Facebook Page को फॉलो करें। जिससे आप फनी कंटेंट्स कविता, शायरी, स्टेटस, कहानी, व्यंग्य इत्यादि से जुड़े रहेंगे।
विद्यार्थी पर कविता | Vidhyarthi Par Kavita
विद्यार्थी जीवन बड़ा ही मजेदार होता है। हर किसी को अपना विद्यार्थी जीवन बड़ा ही प्यार लगता है। क्योंकि उस दौरान उनके मौज-मस्ती के दिन होते हैं। पढाई के अतिरिक्त जीवन में कोई और जिम्मेदारी नहीं होती है। स्टूडेंट कविता | Student Funny Kavita| विद्यार्थी पर कविता Read – बेरोजगारी पर कविता Unemployment Poem
स्टूडेंट लाइफ में कहीं सारी समस्याएं होती है और सच कहे तो कोई समस्याएं नहीं है। जीवन में जरूरी है। हम अच्छे मुकाम हासिल करें। हम को अपनी काबिलियत इस जहां में दिखानी होती है। और शायद हम इसी लिए इस दुनिया में आते है। ना कि लड़ने झगड़ने के लिए और निराशा पूर्ण जीवन जीने के लिए। Read – हिंदी फनी स्टोरी
लेकिन आज और बीते हुए कल के स्टूडेंट में समय के साथ बड़ा ही परिवर्तन आ गया है। आज के स्टूडेंट पर किताबों और टीचर का असर नहीं बल्कि सोशल मीडिया का असर देखने का असर मिलता है। Watch in Youtube – Student Status in Hindi
हाँ भले ही आज का विद्यार्थी पहले की अपेक्षा ज्यादा जागरूक हो। लेकिन साथ उसमें कुछ विसंगतियां भी आयी है। स्टूडेंट पर कविता (हास्य व्यंग्य) : विद्यार्थी पर कविता | Student Kavita Read – Husband Hindi Poem
विद्यार्थी जीवन एक छलकता जाम है। जिसमें ढेरों रंग है। और कोई ना कोई रंग इस जीवन के दौरान आप चुन लेते है फिर वह जीवन में आपकी पहचान बन जाता है। यह बड़ा ही जबरदस्त बात है। वाकई यह सब कुछ बड़ा ही मजेदार है।
Read – Mobile Hindi Poem
Read – Social Media Par Kavita
स्कूल हो या कॉलेज लाइफ। स्टूडेंट के अंदर ना टीचर का सम्मान बचा है। ना ही पाने लेक्चरर का। आज का स्टूडेंट मोब के साथ जुड़कर असामाजिक गतिविधियों में हिस्सा ले रहा है। तो कुछ स्टूडेंट्स नशे के आदी हो रहे हैं। स्टूडेंट कविता | Student Funny Kavita| विद्यार्थी पर कविता Read – How to help student’s problems
छात्र पर कविता | विद्यार्थी जीवन पर हास्य कविता | Student Poem in Hindi
विद्यार्थी जीवन में हमें कड़ी मेहनत की जरूरत है और आज तो यह और भी ज्यादा मुश्किल हो गया है। यदि आपको एक अच्छा विद्यार्थी बनना है। तो आपको जी जान से पढाई करना होगा। Read – Hindi Funny Riddles
स्टूडेंट की इस हालत की जिम्मेदार काफी हद तक सरकार की है। सरकार ने कहीं सारे नियम अध्यापक और माता-पिता पर लगा दिया।
पढ़े – पत्नी पर हास्य कविता
Read – Digital Marketing Information in Hindi
Read – Secret of Become a Money Man in Hindi
अब स्टूडेंटस को पहले के समान किसी प्रकार का पनिशमेंट नहीं दिया जा सकता। जिससे टीचर के प्रति ना तो किसी प्रकार का डर रहा। और ना ही उनके मन में किसी प्रकार का सम्मान। स्टूडेंट पर कविता (हास्य व्यंग्य) : विद्यार्थी पर कविता | Student Kavita Read – Facebook Hindi Poem
आपको कवितायेँ कैसी लगी हमें कमेंट के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दें। Visit List – Hindi Funny Poems
it was super nice I presented the 2nd one in the school and I got first prize in whole 4th section . very thanks to your team for sharing these good Hasya Kavita. I just got the prize because of this poem.i searched many more pome also but no one was like yours. I hope you will send more kavitayen like this god bless your website
Thanks Simran Pandey Ji, Get you more Success.