Weight Loss Yoga in Hindi : 11 वजन कम करने वाले योग

Weight Loss Yoga in Hindi : वजन कम करने वाले योगासन – यहां मोटापा कम करने वाले 11 सबसे बेहतरीन योग प्रस्तुत है जिन के माध्यम से आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

Weight Loss Yoga in Hindi

कहा गया है पहला सुख निरोगी काया  अर्थात जीवन का आनंद वही व्यक्ति ले सकता है जो पूर्ण रूप से स्वस्थ हो।  आज के युग में हर व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त है

ढेर सारा पैसा केवल डॉक्टर की फीस व दवाइयों में ही खर्च हो रहा है मोटापा तो जिसमें कहीं ज्यादा फैला हुआ है भारत में हर दूसरा व्यक्ति मोटापे की समस्या से ग्रस्त है

यहाँ मोटापा दूर करने वाले बेहद कारगर 11 योगासन हैं जो निश्चित रूप से आपके वेट लॉस में आपके सहायक बनेंगे

1 तिर्यक ताड़ासन –

तिर्यक ताड़ासन मोटापा कम करने में बड़ा ही कारगर योग है। इसके लिए लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएँ। दोनों पैरों के बीच तक़रीबन 1 फिट की दूरी हो। फिर एक हाथ की अँगुलियों दूसरे हाथ में डालकर ऊपर ले जायें। फिर श्वास अंदर भरें। भरते हुए बिना आगे पीछे झुके। दाहिनी ओर अपनी बाँहों को जितना झुका सकते हैं उतना झुकाये।

मोटापा घटाने वाले योग

ध्यान रहे कोहनियों से आपकी बाहें ना मुड़े। फिर श्वास बहार छोड़ते हुए दोनों हाथों को फिर से सिर के ऊपर ले जायें। इसी प्रकार फिर बायीं ओर इस क्रिया को दोहराएं। कम से कम इस प्रकार आप रोजाना 5 बार करें।

2 जंघासन –

ठीक ताड़ासन वाली स्तिथि में खड़े होवें। दोनों पैरों के बीच तकरीबन एक आधे से एक फुट का अंतर होना चाहिए। दोनों हाथों को ऊपर ले जायें। और फिर धीरे धीरे नीचे लाते हुए पंजों को पकड़ने का प्रयास करे। ध्यान रहे इस दौरान आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए। 15 से 20 सेकंड आप इसी अवस्था में रहें।

आप 4 से 5 बार इस क्रिया को दोहरायें। ना केवल इससे आपकी जाँघे मजबूत होगी। बल्कि आपको मोटापा कम करने में भी सहायता मिलेगी। मोटे व्यक्तियों के लिए शुरुआत में यह व्यायाम मुश्किल हो सकता है।

मोटापा कम करने वाले व्यायाम | Yoga for Belly Fat in Hindi

3 पश्चिमोत्तासन

इस योग के लिए सबसे पहले आप दण्डासन अवस्था में बैठे। दण्डासन का अर्थ है कि दोनों पैरों को सामने बिलकुल सीधा फैलाकर बैठे। फिर दोनों हाथों के अंगूठों व तर्जनी उंगली से अपने पैरों के अंगूठों को पकड़ने का प्रयास करे। तक़रीबन 20 सेकण्ड्स तक आप स्वयं को इस अवस्था में रखें।

Weight Loss Yoga in Hindi

इससे आप के पीठ भाग की मांसपेशियों का विस्तार होगा और पेट की पेशियों में संकुचन होने से मोटापा घटेगा। यह आसन जठराग्नि को प्रदीप्त करता है। जिससे आपकी पाचन स्तिथि में सुधार होगा।

4 भुजंगासन –

सीधे पेट के बल आप लेट जायें। हाथों की हथेलियों को छाती के बगल में लाकर दोनों और जमीन पर सीधा रखे। इसके बाद हथेलियों के दम दोनों कोहनियों को धीरे धीरे उठाते हुए अपनी छाती व गर्दन को ऊपर उठायें। ध्यान दें आपकी भुजाएं आपकी छाती से सटी हुई होनी चाहिए।

पैर सीधे और पंजे मिले हुए हों तथा नाभि से नीचे का भाग जमीन से सटा हुआ रहे। इस अवस्था में 30 सेकंड तक आप श्वास भरकर रखें। और गर्दन को जितना पीछे लेकर जा सकते हैं उतना अवश्य लेकर जायें। इसे आप 4 से 5 बार दोहराएं।

वजन कम करने वाले योग

Weight Loss Yoga in Hindi : 11 वजन कम करने वाले योग

यह बहुत लाभदायक योग है जो आपको स्लीप डिस्क की समस्या कभी नहीं होने देगा साथ आपके मोटापे को भी नियंत्रित रखेगा।

5 ग्राइंडिंग –

ग्राइंडिंग इक प्रकार का सूक्ष्म योग है। इस में दण्डासन की स्तिथि अर्थात पैरो को सीधा करके बैठा जाता है। फिर दोनों हाथों को भी पैरों के समान ही आगे फैलाते हैं। इसके बाद दोनों हाथों को एक दूसरे में डालते हैं और पैर के पंजों तक ले जाते हुए दांये से बाएं और फिर बांये से दांये घुमाते हैं।

यह बहुत आसान योग है किन्तु मोटापे के मामले में यह बहुत लाभकारी है। एक तरह से यह चक्की चलाने वाला व्यायाम है। आप कम से कम 20 बार इसे अवश्य करें। जल्द और अच्छा लाभ होगा।

Yoga for Weight Loss in Hindi | वजन कम करने वाले योग

6 मकरासन –

इस आसान के लिए आप पेट के बल लेट जाएँ। यह आसान एक प्रकार से शरीर को आराम देने वाला आसान भी है। पेट के बल लेटने के बाद दोनों हाथो की हथेलियों मिलाकर उनका एक स्टैंड बना दे और उस पर अपनी टोढ़ी को टिकाएं।

Yoga for Weight Loss in Hindi

अब श्वास भरते हुए पैरों का क्रमशः पहले एक एक फिर दोनों पैरों को एक साथ मोड़ना चाहिए। मोड़ते समय पैरों की एड़ियां नितम्ब को स्पर्श करे इस बात पर ध्यान दें। फिर श्वास को धीरे धीरे बाहर निकालते हुए पैरों को सीधा कर लें। यह आवृति आप 20 से 25 बार करें। यह मोटापे सहित फेफड़ों के रोगों के लिए भी हितकारी योग है।

7 अर्ध हलासन

यह आसन उत्तानपादासन की तरह ही है। अंतर केवल इतना है कि इसमें आपके पैर 30 डिग्री ऊपर ना उठकर 90 डिग्री ऊपर उठते हैं और आपका शरीर एक प्रकार से समकोण की स्तिथि में आ जाता है। मोटापा घटाने में यह योग एक प्रकार से रामबाण है।

Weight Loss Exercises in Hindi

Yoga for Weight Loss in Hindi | वजन कम करने वाले योग

8 चक्रिकासन

द्विचक्रिकासन को मोटापा कम करने में सबसे कारगर माना गया है। इसमें आप सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएँ। फिर आप अपने हाथ के पंजो को जमीं की ओर मुख करके अपने नितम्बो के पास सटाएं। इसके बाद आप श्वास रोककर पैरों से साइकिल चलाएं।

इस क्रिया कुछ देर तक आप करते हैं रहें। फिर थोड़ी देर बाद विश्राम कर के विपरीत दिशा में इस क्रिया को दोहराएं। नियमित रूप से 10 मिनट का इसका अभ्यास निश्चित रूप से आपका मोटापा करेगा। हां शुरुआत में आप इसे मुश्किल से 5 मिनट ही कर पाएंगे। किन्तु फिर बाद में धीरे धीरे अपना टाइम बढ़ाते जाएँ।

इससे ना केवल आपका पेट सुडौल होता है बल्कि आपकी आते सक्रिय होती है। पेट से कब्ज दूर होता है। तथा मंदाग्नि, अम्लपित्त जैसी पेट की विकृतियां भी दूर होती है।

मोटापा घटाने वाले योग | Weight Loss Exercises in Hindi

9 पादवृतासन –

इसके लिए आप सबसे पहले सीधे लेट जाएँ। फिर अपने दाएं पैर को 30 डिग्री उठाने के बाद क्लॉक वाइज घुमाएं उसके बाद बाएं पैर को उसी प्रकार से घुमाएं। एक बार यह क्रिया करने के बाद फिर बारी बारी से दोनों पैरों को एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं।

यह आसान अतिरिक्त बढे हुए भार को कम करता है। जांघ, नितम्बों व कमर की चर्बी को यह ख़त्म कर देता है। आपको पेट हल्का व सुडौल महसूस होने लगता है।

10 शलभासन –

इस आसान के लिए आप पेट के बल लेट जाएँ और दोनों हाथों को जांघ के नीचे रखें। आपकी तोड़ी भूमि पर टिकी हुई होनी चाहिए। इस प्रकार फिर आप अंदर श्वास भरकर पेट को ऊपर उठायें। ध्यान रहे घुटनों से पैर नहीं मुड़ने चाहिए। 10 से 30 सेकण्ड्स तक आप इसी अवस्था में रहें।

Weight Loss Yoga in Hindi

11 त्रिकोणासन

यह आसन काफी हद तक तिर्यक ताड़ासन के समान है। इसमें भी उसी प्रकार से सीधे पैरों के बीच तक़रीबन आधे से एक फुट की दूरी रखते हुए खड़े होते हैं। फिर श्वास अंदर भरते हुए बांये हाथ को सामने से लेते हुए बांये पंजे से टिका देते हैं। और दांये हाथ को भी ऊपर की तरफ सिर से सटाकर उठाते हुए बायीं ओर झुकाते है।

इसके बाद श्वास छोड़ते हुए पुनः उसी स्तिथि में आ जाते हैं और फिर यही क्रिया समान रूप से दूसरी ओर दोहराई जाती है। इससे कमर की चर्बी कम होती है। तथा मांसपेशियों में भी सुधार होता है।

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree  Join – Koo Poet – Lokesh Indoura

Yoga Exercises for Belly Fat in Hindi | मोटापा दूर करने वाले व्यायाम

वर्तमान समय में मोटापा एक बड़ी समस्या है। देश की बहुत बड़ी आबादी मोटापे की शिकार है। उसका सबसे बड़ा कारण है अनिश्चित खान पान और अव्यवस्तिथ रूप से खाना। हम खाने के मामले में एक प्रकार से कबाबी है। Weight Loss Yoga in Hindi : 11 वजन कम करने वाले योग पढ़े – पर्यावरण प्रदूषण पर कविताएं

हमारे यहाँ शादी त्यौहार में ना ना प्रकार के पकवान बनते हैं और हम बड़े चाव से उनको खाते हैं। विदेशों के मामले भारत को यदि देखा जाये तो हम भोजन प्रेमी ज्यादा है। क्योंकि हमारे यहां खाने की जितने ज्यादा वैराइटी है शायद उतनी किसी और देश में हो। मोटापा कम करने वाले व्यायाम | Yoga for Belly Fat in Hindi Visit – Pollution Slogans in Hindi

हमें अपने खान पान के साथ अपनी शारीरिक क्रियाओं का भी ध्यान रखने की आज अति आवश्यकता है। यदि हम एक प्रकार का स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं। तो हमें दोनों प्रकार से सोचना होगा। और प्रकार से अपने शरीर का ख्याल रखना होगा। Yoga for Weight Loss in Hindi | वजन कम करने वाले योग पढ़े – प्रकृति पर कविता

यदि अब हम अपनी बुरी आदतों की वजह से मोटापे का शिकार हो गए हैं तो अब यह जरूरी है कि हम अपनी बुरी आदतों को सुधारे। साथ ही कुछ ऐसे योग करें जो हमें मोटापे से मुक्ति दिलाये। मोटापा घटाने वाले योग | Weight Loss Exercises in Hindi Read – Nature Par Shayari

व्यायाम करना हमारे लिए बहुत जरूरी है। यह उसी प्रकार से उपयोगी है जैसे कि हमारे लिए भोजन है। व्यायाम से शरीर में ना केवल रोग दूर होतें है। बल्कि एक प्रकार की नई फुर्ती व स्फूर्ति भी आती है।

योग करना हमारे पुरातन संस्कारों में से एक ही। यह किसी गुरु द्वारा नहीं बल्कि स्वयं भगवन शिव द्वारा रचित है। यदि हमने अच्छे से योग को जीवन में अपनायेंगे तो निश्चित रूप से सभी प्रकार की बिमारियों से दूर रहेंगे। Yoga Exercises for Belly Fat in Hindi | मोटापा दूर करने वाले व्यायाम

जानिए – पर्यावरण बचाने वाली 9 घरेलु आदतें

Leave a Reply