प्यार क्या होता है : व्यंग्य जवाब – What is Love | Pyar Kya Hai – प्रेम विषय पर आधारित यह मजेदार लेख ना केवल आपको इस प्रश्न का जवाब देगा। अपितु आपके मन को प्रसन्न भी करेगा।
प्यार क्या होता है
प्यार क्या होता है ? क्यों होता है ? कैसे होता है ? प्यार की परिभाषा क्या है ? प्यार होने के बाद क्या होता है ? लोग प्यार क्यों करते हैं ? ये सभी बड़े ही यक्ष प्रश्न हैं। और इसका उत्तर जानने के लिए आपके पास युधिष्ठिर जैसा धैर्य होना चाहिए।
तो पहली बात यदि आप खड़े हैं तो बैठ जाइये। आलस आ रहे हैं तो नहाके आइये। और समय नहीं हैं तो आज छुट्टी मनाइये। और उत्तर जानने के लिए तैयार हो जाइये। जो कि सुदूर उत्तर दिशा जहाँ स्वर्ग हैं। वहां विराजमान हीर राँझा, सोनी महिवाल, लैला मजनूँ, सस्सी पुन्नू, मिर्जां साहिबा, शीरी फरहाद की तरफ से आ रहा है।
तो प्रेम, उलफत, आशिक़ी, लव, मोहब्बत, प्यार – ढेरों इस बला के नाम हैं प्रिय पाठक महोदय। और इस बला में कहीं सारी बलाएं छुपी हुई है। ये सारी बलाएं आपके लिए जानना बड़ी जरूरी है। वरना आप ताजिंदगी प्यार में अबला ही ढूंढेंगे। कहने का अर्थ है वही रोती, बिलखती प्रेमिका। खैर यह प्रेमिका का पुराना स्वरुप है।
कहते हैं ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय। अब कहे तो पढ़े जो ढाई आखर प्रेम का वह जीवन भर रोय। प्रेम इस दुनिया का सबसे रहस्यपूर्ण, अलौकिक व दैविक विषय है।
जिसमे शुरुआत में एक नारी देवी लगती है। फिर प्रेम आगे बढ़ने पर वह ज्ञान दायिनी सरस्वती बन जाती है। और आगे बढ़ने पर विवाह के पल लक्ष्मी नजर आती है। और फिर नजरें मिलाने पर उसी में देवी काली का रूप दिखाई देने लगता है। ऐसा हमारा नहीं कुछ अनुभवी प्रेमियों का अनुभव रहा है।
Read – Marriage Funny Quotes in Hindi
Pyar Kya Hai
हमें तो आज भी प्रेम में एक मूर्ख पगली प्रेमिका व एक लल्लू टाइप के आवारा सिटीमार आशिक़ के ही दर्शन होते हैं। तो प्रेम क्या है इसका उत्तर जानने के लिए हमें तीन विषयों को विशेष रूप से जानना होगा। प्रेम, प्रेमिका व प्रेमी।
तो प्यार को जानने के लिए हम इसके सबसे विस्फोटक पहलू को लेते हैं। वह है प्रेमिका। एक वक्त था जब प्रेमिका में प्रेम के साथ साथ समर्पण, प्रेमी के प्रति सम्मान, अटूट विश्वास, वफ़ादारी भी मिलती थी।
आज तो प्रेमिका के नाम पर पहली बात तो गर्लफ्रेंड मिलती है। प्रेम का तो पता नहीं, पर बात बात पर चिल्लाना, हर आये दिन गिफ्ट की डिमांड, थोड़ी थोड़ी देर बाद मुंह बनाना, और समय मिलते ही कोई दूसरा बॉयफ्रेंड उर्फ़ प्रेमी ढूंढ लेना पाया जाता है।
पहले प्रेमिका सर्वस्व देने को तैयार रहती थी। आज लुटने को। पहले प्रेमिका का प्रेम दिल में होता था और आँखों में दिखाई देता था। आजकल प्यार मोबाइल में होता है और स्टेटस में दिखाई देता है।
आजकल के प्रेम में प्रेमिका प्रेमी को तरह तरह की सेल्फी भेजती है। घंटों घंटो चैट करती है। फिर मौका पाकर डेट पर जाती है। फिर जैसे ही ब्याह होने लगता है। प्रेमिका को अपने एक पुराने आशिक की याद आ जाती है। और चिड़िया फुर्र हो जाती है।
दूसरा पहलू है प्रेमी। पहले प्रेमी प्रेमिका का मुखड़ा देखने के लिए उसकी गली शहर का चक्कर लगाता था। इस चक्कर लगाने की सदियों पुरानी परम्परा में कभी कभी लड़की के रिश्तेदार यहाँ तक की मुंह बोला भाई भी अच्छे से स्वागत करते और प्रेमी का ट्रांसफर प्रेम गली से सीधा हॉस्पिटल के गलियारे में हो जाता था।
पढ़े – फनी लव लेटर
What is Love
किन्तु आजकल का प्रेमी बड़ा ही समझदार, होशियार और लोमड़ी के समान चालाक है। वह पैंथर के समान पहले व्हाट्सप्प और फेसबुक पर घात लगाए रहता है। जैसे ही उसे लड़की के फेसबुक और व्हाट्सप्प चलाने का शड्यूल पता चलता है। वह अपना दिल लेकर हाजिर हो जाता है। पहले वह पहचान बनाता है। फिर थोड़ी चापलूसी करते हुए फ्रेंड बनता है। और आगे की कहानी उसकी उंगलियां लिखती चली जाती है।
होशियारी से काम लेते हुए मैसेज करना बंद और ईमेल करता है। या फिर किसी विशेष एप्प का उपयोग करता है। जो प्रचलन में कम हो। अतः प्रेमी के पीटने और प्रेम जताने में अवसर ना मिलने की संभावना 99.143 % तक कम हो गई है। और ऐसे सावधानी पूर्वक प्रेमी प्रेमिका को खंडाला बुलाता है और जीवन को खंडहर बना देता है।
यहाँ हम एक बात का ज्ञान आपको कराना तो भूल ही गए। इस संसार में यदि कोई सबसे अँधा प्राणी है तो वह प्रेमी ही है। क्योंकि इसकी आँखे, दिल, दिमाग तीनों में एक ही चित्र विराजमान रहता है। वह है प्रेमिका का चेहरा।
पढ़े – रोमांटिक फनी शायरी
प्यार क्या है
प्रेम विषय का तीसरा पहलू है स्वयं प्रेम। प्रेम के आँखें नहीं, फिर भी देखता है। हाथ नहीं फिर भी आँखे खुद ही पोंछता है। पैर नहीं फिर भी प्रेम दो इंसानों के साथ साथ जीवन भर चलता है।
सच कहें तो प्रेम खुदा है। ज्यादा होने पर प्रेम शादी शुदा है। कम हो तो दुआ है। और कमोबेश हो तो जिंदगी को समझने की दवा है। सच कहे तो प्यार एक ऐसी हवा है। जिसकी जद में सारा आलम है।
प्रेम कोई भाव नहीं, ना कोई राग है, प्रेम कोई इच्छा नहीं, ना ही कोई तृष्णा है , प्रेम कोई रूप नहीं, ना ही कोई पहचान है। क्योंकि प्रेम सब कुछ है। और कहें तो प्रेम कुछ नहीं।
प्रेम को समझ जाए उसे बड़ा कोई ज्ञानी नहीं। प्रेम को मीरा ने जाना। प्रेम को राधा ने जाना। प्रेम को लैला ने जाना, सस्सी ने जाना, शीरी ने जाना। और जिनका आज भी दीवाना है जमाना। पर सच आज भी इस दुनिया ने प्रेम को ना जाना।
प्रेम एक ऐसा भाव है जो जीवन का खुशियों से अभिनंदन करता है। और हमने प्रेम को शादी के द्वारा गठबंधन बना दिया। सच कहें तो दरअसल जाना ही नहीं जा सकता – प्यार क्या होता है? क्योंकि प्रेम में सिर्फ डूबा जा सकता है। चाहे फिर वह ईश्वर से हो या इंसान से, कोई परख नहीं पड़ता। प्रेम किसी से भी हो प्रेम स्वयं में ईश्वर या यूँ कहें प्रेम ही ईश्वर है।
पढ़ें – गर्लफ्रेंड फनी कोट्स
प्यार क्या होता है 2020
लेख अच्छा लगा हो तो आप हमें हमारे Twitter Account Maskaree पर फॉलो कर सकते हैं । साथ ही हमारे Youtube channel Subscribe व Facebook Page को फॉलो करें। जिससे आप Funny Shayari, Poems, Jokes, Riddles, Story इत्यादि से जुड़े रहेंगे।
Read – Hindi Funny Riddles
उम्मीद है आप प्रेम को समझे होंगे। दोस्तों प्रेम क्या है ? यह आज तक कोई ना जान सका। हाँ बस इतना ध्यान रखे प्रेम को केवल प्रेम करके ही जाना जा सकता है। प्यार क्या होता है | What is Love | Pyar Kya Hai |प्यार क्या है | Prem Kya Hai पढ़े – आज की नारी पर कविता
Read – Hindi Funny Poems
प्रेम यत्र तत्र सर्वत्र है। और सत्य के समान इस संसार में चिरस्थायी है। यह दिव्य और चमत्कारी है। Read – Hindi Funny Shayari
प्रेम का अहसास जीवन का सबसे अनोखा और पवित्र अहसास है। जो किस्मत वालों को मिलता है।Read – True Meaning of Love in Relationship
Read – Hindi Hasya Vyangya
प्यार की दिव्यता को इस संसार में राधा व मीरा के रूप में पूजा गया है। और अमर प्रेमियों की मजारों पर आज भी मेले लगते हैं। Read – Patni Par Kavita
Read – Hindi Funny Quotes
प्रेम से ही जीवन सम्पूर्ण है। प्रेम ही जीवन का आधार है। और प्रेम ही ईश्वर की प्राप्ति का मार्गदर्शन भी करता है। प्यार क्या होता है | What is Love | Pyar Kya Hai |प्यार क्या है | Prem Kya Hai Read – How to Have Better Relationship
Read – New Hindi Jokes
इस प्रेम हास्य व्यंग्य पर आपके कोई सवाल है तो अवश्य पूछे। या कोई विचार हो तो हमें कमेंट के माध्यम से अभिव्यक्त करें।Read – Hindi Funny Status