पत्नी पर कविता (हास्य व्यंग ) – Indian Wife Funny Poetry Hindi – आपके सामने भारतीय पत्नी पर आधारित 4 मजेदार कविताएं हैं। 1. बीवी मिले ऐसी 2. पत्नी बड़ी ही विशेष प्राणी 3. लिखा है उसका नाम 4. बीवी ज़िन्दगी में लाती है तूफ़ान
पत्नी पर कविता | Patni Par Kavita
बीवी मिले ऐसी
सीधा – सादा फेस हो , शांति का सन्देश हो।
जीवन में कभी ना करे झगड़ा, इतना सा विशेष हो।
होठों पे हो हरदम हंसी, मीठी सी हो बोली।
बातें खट्टी-मीठी जैसे नारंगी की गोली।।
खर्चा करे उतना जितनी हो इनकम।
ताकि गृहस्थी में कभी ना आये आर्थिक भूकंप।।
सुबह जल्दी उठकर सबके लिए चाय बनाये।
हम पिये चाय वह पढ़कर अख़बार सुनाये।।
रसोई में बनाये हर रोज नए पकवान।
रसोई नहीं जैसे हो हलवाई की दूकान।।
अवसर-अवसर पर पैर हमारे छूकर दे हमको सम्मान।
व्रत करे वो सारे जो पति को बनाते आयुष्मान।।
जब जाये हम बिस्तर पर और ट्विटर चलायें।
तो आके हमारे करीब पैरों को दबाये।।
जब भी दे आदेश तब ही पीहर जाये।
ससुराल से पीहर हमारी मर्जी पर ही आये।।
और तुरंत रहे तैयार जब हम लेने जाये ससुराल।
आप लोग सब जानते पेट्रोल का क्या है हाल।।
बस इतनी सी अर्जी हमारी।
बाकि गजानन मर्जी तुम्हारी।।
—– Lokesh Indoura
कविता – पत्नी बड़ी ही विशेष प्राणी
पत्नी बड़ी ही विशेष प्राणी
होवे भैयाजी इस संसार में
पति करे जिंदगी बेकार
सच्चे प्यार के इन्तजार में
प्यार मिले रति रति
मिले खूब प्रवचन
लगता इसके ताने सुनने को
लिया पति ने जनम
नखरों से इसके थर्राये
दिल का पुर्जा पुर्जा
कहीं बेचारे बर्बाद हुए
लेकर इसके खर्चे हेतु कर्जा
धीरे धीरे इसकी डांट
बनाती जाती वफादार
और बात बात पे समझाना
बना देता समझदार
इस प्रकार से पत्नी
पति को करती है प्यार
जिसकी करे इससे ज्यादा
वह जल्दी जाये स्वर्ग सिधार
—– Lokesh Indoura
हास्य कविताओं की सूची पर जायें – Hindi Funny Poetry
बीवी पर कविता | Wife Poem in Hindi
कविता – लिखा है उसका नाम
जीवन के सुनहरे पन्नों पर
लिख गया है उसका नाम
जब से है लिखा गया
यारों जिंदगी हुई गुमनाम
गुमनाम हुई जिंदगी
कहाँ लेकर जाये
जब भी लेकर जायें
पहले उसको बताये
खाने में भी अब
चले है उसकी इच्छा
लोग कहते यह तो सबूत
कि प्यार है उसका सच्चा
सच्चे सच्चे प्यार में
हुआ जब हमारे बच्चा
हमने जब रखा नाम
तो बोली वह रखेगी अच्छा
उसकी यह अच्छाई
आज तक समझ ना आई
और जो समझ ना आये
उस कहते हैं लुगाई
—– Lokesh Indoura
यह भी पढ़ें – गर्लफ्रेंड VS वाइफ फनी शायरी
कविता – बीवी जिंदगी में लाती है तूफ़ान
बीवी जिंदगी में लाती है तूफ़ान
ताकि जिंदगी युद्ध कर सकें घमासान
तहस नहस होता फिर जीवन का आराम
दूर से ही तुम्हारे दोस्त करे राम राम
मान ना सके पति माँ का भी आदेश
पत्नी आँखों ही आँखों में भेजे ऐसा सन्देश
जिदंगी बन जाती ऐसी जलती भट्टी
कि जिसमें डालती रहती पत्नी गैस
पत्नी का यह स्वरुप होता है
पति मन ही मन रोता है
कुछ भी कहो यारों
जो भी होता है अच्छा होता है
—– Lokesh Indoura
Read – Patni Par Shayari
पत्नी पर कविता (हास्य व्यंग ) – 4 Indian Wife Funny Poetry | Patni Kavita Hindi
Join Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura
विवाह की वर्षगांठ पर कविता देखें।
भारतीय परम्परा में पति पत्नी के एक दूसरे के लिए जो कर्तव्य और अधिकार है। उनकी भूमिका समाज में निर्माण में अहम् मानी गयी है।
Wife Funny Poetry in Hindi | पत्नी पर हास्य कविता
इन परमपराओं, कर्तव्यों व रीति-रिवाजों के कारण Wife और Husband रिश्ता बड़ा ही निराला हो गया है। इस Poetry में एक Funny अंदाज में पति द्वारा एक विशेष गुणों से युक्त पत्नी की मांग की है। Visit List – हिंदी हास्य शायरी
हास्य कविता – विवाह की वर्षगांठ पर कविता
यह कविता पत्नी के गुणों में अतिश्योक्ति का भाव लाकर हास्य पैदा करती है। एक वाइफ के हस्बैंड के प्रति जो कार्य होते हैं। पत्नी पर कविता (हास्य व्यंग ) – 4 Indian Wife Funny Poetry | Patni Kavita Hindi Watch – Marriage Anniversary Wishes
यहाँ पति उन्हीं आवश्यकता से ज्यादा पाने की उम्मीद कर रहा है। एक पल को लगता है कि पति एक अच्छी पत्नी की चाह कर रहा है। या वफादार नौकरानी की। सूची देखें – हिंदी हास्य व्यंग्य
पति – पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अलबेला है। प्रत्येक पति चाहता है कि उसे अच्छी पत्नी मिले। जो उसकी हर बात माने। लेकिन कभी ऐसा देखा है कि पत्नी अपने पति की हर हाँ में हाँ मिलाये।
Wife Funny Poetry ( पत्नी पर कविता ) में पति द्वारा ऐसी ही बीवी की कल्पना की गयी है।जो उसकी हर बात माने। पत्नी पर कविता (हास्य व्यंग ) – 4 Indian Wife Funny Poetry | Patni Kavita Hindi
भारतीय पति पत्नी के रिश्ते में आये दिन नोक-झोंक होना स्वाभाविक है। wife funny poetry में पति ऐसी पत्नी चाहता है जिसका बहुत ही सीधा सादा चेहरा हो। अर्थात शक्ल से भोली – भाली हो। ऐसी पत्नी जो कभी अपने पति से झगड़ा ना करे। Read – 22 Ways Make Wife Happy
हरदम अपने पति की बात को स्वीकार करे। जो हरदम हंसती मुस्कुराती रहे। जो मजेदार बातें करे। जो अनावश्यक खर्चा ना करे। ताकि गृहस्थी अच्छी चले। सुबह जल्दी उठकर जो पूरे परिवार के लिए चाय बनाये। अर्थात सबकी सेवा करे। – Marriage Funny Poem
Enjoy – हिंदी हास्य कोट्स
Read – Social Media Par Kavita
बीवी पर फनी कविता | Biwi Par Kavita
इस wife funny poetry में पति आगे कामना करते कहता है कि उसकी पत्नी हर रोज नए ने पकवान बनाये। अर्थात के उसके भरण पोषण का पूरा ख्याल रखे। यही नहीं समय समय पर पेअर छूकर सम्मान भी दे। – Husband Hindi Poem
वास्तव में देखा जाए तो शादी होने के बाद से ही जीवन का संघर्ष शुरू होता है। क्योंकि स्त्री वैसे तो अबला कही जाती है। किन्तु पत्नी के रूप में बला होती है। और इस बला के सामने पति बड़ा ही निर्बल हो जाता है। आज की नारी पर कविता
विजिट करें – Roop Chaturdashi Wishes in Hindi
पढ़े – दिवाली फनी शायरी
Read – Diwali Funny Jokes in Hindi
पढ़े – जन्मदिन की शायरी बधाई सन्देश
पत्नी जीवनसाथी होती है। पत्नी की इच्छा को समझना बेहद जरूरी है। पत्नी पति को समझे तब जाकर एक दूसरे के बीच में एक अच्छा तालमेल बैठ पाता है। क्योंकि आज के जीवन समय में यह काफी मुश्किल हो रहा है। कि पति पत्नी को एक दूसरे को अच्छे से समझ पाए उनके अंदर एक समझ का आभाव बढ़ता जा रहा है।
Husband – Wife के रिश्तों पर आधारित यह कविता आपको कैसे लगी। इस पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य व्यक्त करें।