सर्दी की सिस्की , सर्दी आई बर्फ ओढ़कर – जैसी यहाँ धमाकेदार – सर्दी पर हास्य कविता – Winter Season Funny Poem Hindi – ये कविताएं सर्दी पर हास्य व्यंग करते हुए एक प्रकार का सन्देश देती है। एन्जॉय करें और शेयर करना ना भूलें।
सर्दी पर हास्य कविता
सर्दी आई बर्फ ओढ़कर
सर्दी आई बर्फ ओढ़ के हमने पहना स्वेटर।
स्वेटर में कांपे हड्डियाँ लाओ लाओ हीटर।।
हीटर का भी मीटर डाउन, जलाया उसके नीचे अलाव।
तब जाकर हीटर बाबू ठीक से देने लगे ताव।।
ताव पाकर मिली राहत कुछ गर्म खाने का किया मन।
बोल पड़े तपाक से मम्मी पकोड़ी बनने दो गर्मा गरम।।
गर्मागरम पकोड़ी मम्मी बोली जी बिलकुल खाओ।
पर तुमने जो दिन में खाया वो बर्तन धोकर आओ।
बर्तन धोने की बात सुन मानो सर्दी हुई और सर्द।
पकोड़ी के लिए रख दी गई बड़ी भयानक शर्त।।
रख दी शर्त भयानक पर पकोड़ी मन ललचाये।
बर्तन मम्मी रोज धोती, चलो आज अपन धोकर आयें।
धोने को बर्तन कसी कमर, लेकर प्रभु का नाम।
जैसे ही पानी ने छुआ हाथों को, मुंह में आये प्राण।।
मुंह में आये प्राण, बदन में छूटी कंप कँपी।
बर्तन धोते धोते हनुमान चालीसा है जपी।।
हनुमान चालीसा जपते जपते खुली दिमाग की खिड़की।
किया भगवान को खूब धन्यवाद्, जो मुझे नहीं बनाया लड़की।।
नहीं बनाया लड़की, कितना मुश्किल सर्दी में बर्तन धोना।
मम्मी सर्दी में सुबह शाम धोती और हम ना छोड़ते बिछौना।।
हम ना छोड़ते बिछौना, ऊपर से हुकुम चलाते।
खाने या बर्तन में दिखे खामी, तो गुस्सा और दिखाते।।
गुस्सा और दिखाते बिना देखे उनका दर्द।
सोचा खुद के बर्तन खुद धोकर बनेंगे हमदर्द।।
बनेंगे हमदर्द आखिर वो भी है इंसान।
माँ हो या फ्यूचर में बीवी करेंगे यह नेक काम।।
करेंगे यह नेक काम आखिरकार हमको अक्ल आई।
सभी मर्द यह समझे, ऐसा करने में तुम्हारी भी भलाई।।
—- Lokesh Indoura
यह कविता सर्दी को बड़े ही अच्छे से बयां करती है। जब सर्दी आती है तो हम स्वयं ही आग के पास रहना शुरू कर देते हैं। कुछ लोग तो घर में हीटर जलाते हैं। कुछ लोग अलाव जलाते हैं। यही नहीं कहीं प्रकार के गर्मागर्म व्यंजन हम खाते हैं।
Winter Season Poem in Hindi | सर्दी पर कविता
सर्दी की सिस्की
कंपा रही जैसे भीषण सर्दी वैसे वैसे कांप रहे हैं हम
लेके प्यार की आग दिल में भर रहे लड़ने का दम
दम भरा था कभी हमने लगा देंगे मानसरोवर में डुबकी
लेकिन अभी खबर यह पानी को छूने में निकले सिस्की
सिस्की से अच्छी चुस्की चाय की, है सर्दी का फरमान
पीते रहो जी हर इक पहर साथ में गरमा गरम पकवान
पकवान खावे जी भाग्यवान, अपना तो है फूटा नसीब
सो अलाव जलाकर ही हम तो सर्दी ना आने देंगे करीब
करीब से देखा मिला कोहरा उस पर हवा ठंडी ठंडी
ना जायेंगे सैर सपाटे पर, ना जायेंगे सब्जीमंडी
सब्जीमंडी जाना हो या एग्जाम जैसा महत्वपूर्ण काम
जनहित में यही फिलहाल रजाई में करो आराम
—– Lokesh Indoura
यह कविता सर्दी पर एक सब्जेक्टिव रूप में लिखी है। जिसे कवि ने अपने व्यक्तिगत अनुभव के माध्यम से लिखा है। यह हास्य रूप से लिखी है। जो निश्चित रूप से पाठक के मन को प्रभावित करती है। सर्दी पर हास्य कविता – Winter Season Funny Poem Hindi Read – नारी उत्पीड़न पर कविता
यह कविता हंसाते हुए आपको सन्देश देती है। कि हमें सर्दी के मौसम अपनी माँ, बहन, पत्नी का भी ध्यान रखना चाहिए। वो किस तरह सर्दी के मौसम में बर्तन धोने जैसे पानी का काम करती है। और घर के मर्द रजाई में दुबक कर सर आर्डर मारते हैं। सर्दी पर हास्य कविता – Winter Season Poem Hindi Read – tips for healthy winter skin
सर्दी का यह मौसम बड़ा ही मजेदार होता है। गर्मी का मौसम उतना अच्छा नहीं लगता किन्तु सर्दी का मौसम वाकई सुकून भरा होता है। क्योंकि सर्दी को तो हम किसी भी प्रकार से दूर कर सकते हैं। इसके कई तरीके हैं। पढ़े – विवाह पर हास्य कविता
Winter Season Kavita | सर्दी के मौसम पर कविता
सर्दी पर लिखी हास्य कविता में लोकेश इन्दौरा का यही सन्देश है। कि आप इस सर्दी के मौसम में घर की स्त्रियों की भी परवाह करें। जहाँ तक संभव हो सर्दी के मौसम में उनकी हेल्प करें। कुछ सर्दी से जुड़े काम में आप उनका हाथ बठाये। सर्दी पर हास्य कविता – Winter Season Funny Poem Hindi Read – सर्दी जुकाम से बचने के उपाय
विंटर का यह मौसम वैसे सैर सपाटे और घूमने का भी होता है। लोग सर्दी की छुट्टियों में यहाँ वहां घूमने जाते हैं तो वही कुछ लोग घर में ही दुबककर सर्दी का आननद लेते हैं। वे घर में रहकर गर्मागर्म खाते पीते हैं। Read – पति पर हास्य कविता
आप भी सर्दी के मौसम में अपने परिवार व दोस्तों के साथ कई घूमने शुमने जरुर जाएँ। यह आपको जीवन में नई ऊर्जा देगा और जो घर पर आप सर्दी सर्दी करते हैं तो उस सर्दी के डर से भी आपको बाहर निकालेगा। Winter Par Kavita Visit – New Year Funny Status in Hindi
सर्द मौसम में यह जरूरी है कि अपनी सेहत का पूरा पूरा ध्यान रखें। ठंडी चीजें खाने से बचें। स्वेटर जैकेट पहनने में कोई कोताही ना बरतें। आप का यह थोड़ा सा प्रयास आपको सर्दी से बचाकर रखेगा। Winter Season Kavita | सर्दी के मौसम पर कविता Read – Makar Sankranti Wishes in Hindi
विंटर का मौसम बड़ा ही प्यार और ख़ूबसूरत होता है। हिल स्टेशन हो या रेगिस्तानी क्षेत्र सभी जगह लोग घूमने जाते है और अपने जीवन का आनंद लेते है। अपने खुशनुमा पलों को सभी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते है। जिससे अन्य व्यक्ति भी जाने के लिए उत्साहित होते हैं। सर्दी पर कविता | Winter Poem in Hindi पढ़ें – पुलिस पर हास्य कविता
लेकिन कोई कुछ भी कहे सर्दी से मजेदार मौसम कुछ भी नहीं है। सर्दी के दिनों में आप खूब दबा दबा के खाएं। खूब सारा पहने। और मस्ती से रहे वैसे सर्दी में घूमने का मजा भी कुछ और ही है। Go To – मस्करी होम पेज
आपको सर्दी पर हास्य कविता कैसी लगी। हमें कमेंट के माध्यम से अपनी राय दें। आपका रेस्पॉन्ज हमारे लिए अतुल्य है। कविता पढ़ने के लिए सभी प्रिय पाठकों का बहुत बहुत आभार। Visit List – Hindi Funny Poem
bahut achhi article likhi hai aapne
subah jaldi kaise uthe