वर्डप्रेस के बारे में पूरी जानकारी : WordPress Information in Hindi

वर्डप्रेस के बारे में पूरी जानकारी : WordPress Information in Hindi – वर्डप्रेस को लेकर आपके मन में कही सवाल होंगे। कि आखिर यह वर्डप्रेस क्या है। वर्डप्रेस किसे कहते हैं। वेबसाइट की दुनिया में हमें इसका नाम सुनने को क्यों मिलता है। तो इस पेज पर वर्डप्रेस के बारे में आपको पूरी जानकारी दी जा रही है ध्यान से पढ़िए और जानिए।

वर्डप्रेस के बारे में जानकारी | WordPress Information in Hindi

जब हम कोई वेबसाइट बनाने जाते हैं। तो हमारे दिमाग में जो सबसे पहले सवाल आता है कि हम अपनी इस वेबसाइट को कैसे बनाएंगे। क्योंकि हमें तो किसी प्रकार की कोई वेबसाइट डिजाइनिंग आती ही नहीं है। तो इसका जवाब हमें मिलता है वर्डप्रेस से।

वर्डप्रेस के बारे में

इसे इस प्रकार से समझते हैं। सोचिए यदि आपका सैंडविच खाने का मन है। तो आपका क्या करें। या तो आप खुद बनाएंगे। यदि खुद नहीं बनाना आता है तो आप किसी को हायर करेंगे कि वह आपके लिए सैंडविच बनाये। और यह आपको काफी महंगा पड़ेगा। और दूसरा तरीका एक और है वह यह है कि आप अपना सीधा बाजार से सेंडविच आर्डर कर दें।

तो आपने पाया कि सबसे आसान तरीका था वह यह था कि सीधा बना बनाया सेंडविच खाना। इसी प्रकार वर्डप्रेस की भी कहानी है।

एक अमेरिकन सॉफ्टवेयर इंजीनियर Matt Mullenweg ने वर्डप्रेस नाम के टूल का अविष्कार किया और 2003 में इसे लांच कर दिया। जब शुरुआत में तो Matt Mullenweg ने भी नहीं सोचा होगा कि आने वाले समय में wordpress इतना फेमस हो जायेगा।

वर्डप्रेस एक Content Management System है। जिसे शार्ट रूप में CMS भी कहते हैं। यह आपको आपके टेक्स्ट, इमेज, वीडियो जैसे सभी प्रकार के डाटा को मैनेज करने सुविधा प्रदान करता है। इसकी कोडिंग वैसे ही होती है। जिस प्रकार से वेब पेज डिज़ाइन करता। है

यह Content Management System (CMS) जब आपके domain name व Hosting से जुड़ जाता है। तो आपकी एक वेबसाइट तैयार हो जाती है।

इसके लिए आपको कुछ खास नहीं करना होता है आप वर्डप्रेस पर जाते हैं और अपने डोमेन व होस्टिंग को वहां इनपुट कर देते हैं। इसके बाद आपकी वेब बनकर तैयार हो जाती है। अब आपको बस अपनी वेबसाइट या ब्लॉग में डाटा इनपुट करना है और वह फिर वेब पेज के रूप में आ जायेगा।

वर्डप्रेस क्या है विस्तार से समझाइये | WordPress Kya Hai Vistar Se Samjhaie

वर्डप्रेस के प्रकार ( Types of WordPress ) –

इंटरनेट पर आपको वर्डप्रेस के दो प्लेटफॉर्म मिलेंगे। 1. wordpress.com 2. wordpress.org

WordPress .com – यदि आप फ्री वेबसाइट बनाना चाहते है तो आप वर्डप्रेस कॉम पर जाइये। यहाँ आपको फ्री में अपनी वेबसाइट डिजाइनिंग का अवसर प्राप्त होगा। और आप वर्डप्रेस के माध्यम से एक अच्छी वेबसाइट बना पाएंगे। जो लोग इंटरनेट की दुनिया में नए है। उनके लिए यह अच्छा प्लेटफार्म है। किन्तु इससे इनकम के बारे में आपको मुश्किलें आ सकती है।

Wordpress Information in Hindi

वर्डप्रेस के बारे में जानकारी | WordPress Information in Hindi

यदि आप अपनी एक प्रोफेशनल वेबसाइट या ब्लॉग चाहते हैं। तो वर्डप्रेस कॉम सही विकल्प नहीं है। क्योंकि इसमें कुछ सीमाएं हैं। आपके पास एक कुछ चुनिंदा थीम्स होती है। साथ ही आप किसी भी प्रकार की प्लगिन्स को भी इंस्टाल नहीं कर पाते हैं। यह थीम्स व प्लगिन्स क्या होतें हैं। इनके बारे में भी हम बात करेंगे।

हाँ किन्तु यदि आप शुरूआती तौर पर सिखने के लिए कुछ समय अपने आप को देना चाहते हैं तो वर्डप्रेस कॉम अच्छा विकल्प है। किन्तु आप चाहते हैं कि आपका एक मनचाहा डोमेन नेम हो और आपकी साइट की उसी प्रकार से पहचान हो तो फिर वह नहीं हो पायेगा। क्योंकि यहाँ डोमेन भी आपको फ्री वाला ही मिलेगा। जो भी डोमेन आप अपना बनायेगे। उसके पीछे एक्सटेंशन के रूप में वर्डप्रेस कॉम लिखा जरूर आएगा।

WordPress .org – हाँ यदि आप वेबसाइट का खर्चा उठाने में सक्षम है तो फिर आपके लिए वर्डप्रेस का दूसरा प्लेटफार्म है वह यह वर्डप्रेस org यहाँ आप अपनी वेबसाइट पर मनचाहा का काम कर सकते हैं। मनचाहा लुक उसे दे सकते हैं। बस यहीं से वर्डप्रेस का जादू शुरू होता है। जिसमें इस बात से कोई फर्ख नहीं पड़ता है। कि आपको वेब डिजाइनिंग आती है या नहीं आती है।

WordPress Ke Bare Me Jankari in Hindi

तो आपके मन में सवाल आया होगा कि आखिर ऐसा क्यों है कि वर्डप्रेस में हमें कोडिंग की जरूरत नहीं है। तो जी हाँ बिलकुल इसकी जरूरत नहीं होती है क्योंकि कोडिंग यहाँ पहले से उपलब्ध है। और डिजाइनिंग फॉर्मेट भी। बस हमें अपनी वेबसाइट के अनुरूप उन डिज़ाइन को चुनना होता है।

वर्डप्रेस के बारे में जानकारी

वर्डप्रेस के बारे में जानकारी | WordPress Information in Hindi

वर्डप्रेस हमें अपनी वेब डिजाइनिंग के लिए कहीं प्रकार फंक्शन उपलब्ध करवाता है। यहाँ इमेज में आप WordPress का डैशबोर्ड भी देख सकते हैं। यहाँ देखेंगे – Post, Media, Page, Comment, Appearance, Plugins, User, Tool, Setting जैसे फंक्शन है।

Post – ब्लॉग में वेब पेज बनाने के दो तरीके होते हैं। एक तो पोस्ट के माध्यम से दूसरे पेज के माध्यम से। दरअसल वेब में लोग दो प्रकार से काम करते हैं। इसमें एक वह पेज होते किसी साइट या ब्लॉग पर स्थाई होते हैं और दूसरा जो अस्थाई होते हैं जिन्हें पोस्ट कहते हैं। अस्थाई पेज के रूप में पोस्ट का यूज होता है। जैसे हमें किसी टाइटल विशेष पर जानकारी देनी है तो हम पेज का उपयोग नहीं करकर पोस्ट का उपयोग करते हैं।

Media – यहाँ पर आपकी सभी प्रकार की मीडिया फाइल जैसे इमेज, डॉक्यूमेंट, वीडियो इत्यादि अपलोड होती है। यहाँ जाकर आप उनमें विशेष परिवर्तन कर सकते हैं। या हटा भी सकते हैं।

Page – इस फंक्शन के माध्यम से आप वेब पेज बनाते हैं। यहाँ आप वेबसाइट के वो पेज बनाते हैं। जिनको आप भविष्य के लिए स्थाई रखना चाहते हैं।

Comment – कमेंट फंक्शन पर जब आप जायेगें तो जो भी आपके विजिटर आपकी साइट पर कमेंट के करेंगे वह यहाँ पर शो होंगे। आप को उनको प्रकाशित करता है या स्पैम में डालना है फिर वह आपके ऊपर है। आपके पास कमेंट का यहाँ पूरा कण्ट्रोल होता है।

Appearance – यहाँ जाने पर आपको थीम्स, विजेट, मेन्यू आदि का कण्ट्रोल मिलता है। यदि आप आपकी साइट की थीम चेंज करना चाहते हैं। थीम का अर्थ है आपकी साइट का बैकग्राउड। आप यहाँ नई थीम इंस्टाल कर सकते हैं या फिर चाहे तो किसी ओल्ड थीम को डिलीट या रिमूव कर सकते हैं। यह आपके ऊपर है।

WordPress Kya Hota Hai | वर्डप्रेस क्या होता है

Plugins – प्लगिन्स सबसे महत्वपूर्ण फंक्शन में से एक है। प्लगिन्स एक प्रकार के कोडिंग समूह होते हैं। जैसे मान लीजिए आप अपनी वेबसाइट पर सोशल मीडिया बटन लगाना चाहते हैं तो आपको उससे सम्बंधित प्लगिन्स को इंस्टाल करना होगा। यदि यह प्लगइन आपकी साइट के साथ अनुरूप नहीं बैठता है तो आप आसानी से इसे हटा सकते हैं और इसकी जगह दूसरा प्लगइन इंस्टाल कर सकते हैं।

User – इस फंक्शन में जो साइट ओनर होता है। उसके बारे में होता है। यहाँ अपनी साइट के पासवर्ड, ईमेल आई डी इत्यादि बदल सकते हैं। आप अपने कंटेंट राइटर के लिए अलग से यूजर नेम व पासवर्ड रख सकते हैं। यहाँ आपकी प्रोफाइल होती है।

Tools – इस फंक्शन में इम्पोर्ट एक्सपोर्ट जैसे ऑप्शन होते हैं। जिनके माध्यम से आप अपनी किसी पोस्ट या पेज को या फाइल को किसी अन्य साइट पर ट्रांसफर कर सकते हैं या प्राप्त कर सकते हैं यह बहुत ही उपयोगी टूल होता है।

Settings – इस फंक्शन में आपके ब्लॉग या वेब की सेटिंग होती है। जिसमें General, Reader, Writing, Permalinks आदि ऑप्शन होते हैं। इसके माध्यम से साइट की लैंग्वेज, नाम, टैग नाम, टाइम जोन, पर्मलिंक्स आदि जैसे में इच्छा अनुसार परिवर्तन कर सकते हैं।

You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo – Lokesh Indoura Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree 

What is wordpress

इस प्रकार से हम देखते हैं। कि वर्डप्रेस एक ऐसा कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम है जो आपके वेबसाइट बनाने के सपने को पूरा करता है। साथ ही आप जिसके माध्यम से कहीं सारे इच्छानुसार बदलाव अपने ब्लॉग या वेबसाइट में कर सकते हों। वर्डप्रेस के बारे में जानकारी | WordPress Information in Hindi

यह भी पढ़े –

Read – Web Hosting Full Information in Hindi

Read – Domain Full Information in Hindi

तो इस प्रकार हमने समझा कि वर्डप्रेस बहुत ही उपयोगी टूल है। एक ऐसा टूल जिसके माध्यम से हम आसानी से अपना कोई ब्लॉग या वेबसाइट बना सकते हैं। बस हमें जरूरत पड़ेगी। इनफार्मेशन की। यह प्रयाप्त जानकारी हमारे पास होगी। तो निश्चित रूप से इस टूल का उपयोग करना बिलकुल मुश्किल नहीं है। WordPress Ke Bare Me Jankari in Hindi

वर्डप्रेस इंटरनेट की दुनिया में क्रांति कहा जाये तो सच में किसी भी प्रकार से गलत नहीं है। क्योंकि इसकी वजह से आज लाखों वेबसाइट और ब्लॉग रन हो रहे हैं। जिससे सूचनाओं का इक जाल बन गया है। एक शिक्षित युवा आसानी से अपना ब्लॉग या वेब बनाकर ना केवल इंटरनेट की दुनियां में अपना योगदान दे बल्कि वह अपनी एक अच्छी इनकम भी बना रहा है। WordPress Kya Hota Hai | वर्डप्रेस क्या होता है | वर्डप्रेस के बारे में पूरी जानकारी : WordPress Information in Hindi

Read Given Below Posts Also –

Read – Google Par Kavita

Read – Facebook Poem in Hindi

Read – Smart Phone Poem in Hindi

Read – Mobile Funny Shayari

Read – Side Effects of Mobile in Hindi

How do you like this information share with us your thoughts. What do you think about wordpress share it with also.

Leave a Reply