योग पर कविता Best 3 Yoga Par Kavita | Exercise Poem in Hindi

योग पर कविता Best 3 Yoga Par Kavita | Hindu Exercise Poem in Hindi – 1 सेहत का राज छिपा है योग में 2 योगी कन्या 3 योग है प्राचीन करे ज़िन्दगी नवीन – योग का महत्व जीवन में कितना है। यह तो केवल योग पर यह हास्य कविता पढ़कर ही पता चलेगा। तो एन्जॉय करें

योग पर कविता | Yoga Par kavita

सेहत का राज छिपा है योग में

सेहत का राज छिपा है योग में।
जीवन का आनन्द रहना निरोग में।।

छरहरी काया और शान्तिप्रद मन।
बने सुन्दर चेहरा और खुशहाल जीवन।।

फिर हो क्यों पीछे, करो स्वास्थ्य बीमा।
मुफ्त का वरदान, बस बहाओ पसीना।।

सुबह की यह मेहनत देगी जीवन को आनन्द।
है आपकी मुट्ठी में सेहत का राज बन्द।।

ना आयेगा बुखार, ना होगा जी जुकाम।
सभी बीमारियां दूर से करेगी राम राम।।

शरीर को सम्पूर्ण मिलेगी ऑक्सीजन।
दिल और दिमाग से आप बनोगे सज्जन।।

अंग अंग में फूटेगी स्फूर्ति की धारा।
योग आपको लगेगा जीवन में बेहद प्यारा।।

मन चिंताओं से दूर हो करेगा योग ध्यान।
स्वास्थ्य की इस कला को विज्ञान भी करे प्रणाम।।

सो जीवन में योग को प्रिय आप अपनाओ।
काया है भगवान का तोहफा, जी भूल ना जाओ।।

इस तोहफे का रखना ध्यान, हमारी जिम्मेदारी।
योग कर ईश्वर से आप, निभाओ वफ़ादारी।।

—— Lokesh Indoura

योग जीवन में एक मुफ्त स्वास्थ्य बीमा है। भारतीय संस्कृति में तो योग के माध्यम से ईश्वर प्राप्ति का मार्ग की प्रशस्त किया है। Yoga को जीवन में अपनाने से ना केवल शारारिक बल्कि मानसिक विकार भी दूर होते है। भारतीय संस्कृति में वैसे तो योग के जन्मदाता पतंजलि को माना जाता है। किन्तु वास्तव में योग की उत्पति भगवान शिव से जुडी है। जब ईश्वर ने मानव को इस संसार में आने के लिए कहा तो उस महामानव कि यह संसार तो प्रभु कहीं प्रकार के रोग -दोष से युक्त है। Read – शादी की सालगिरह पर कविता

योग पर कविता

योग करना वास्तव में ईश्वर के दिए हुए इस तोहफे के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। ईश्वर ने जो यह शरीर हमें तोहफे में दिया है ताकि जिसके माध्यम से हम जीवन का आनंद ले संके उसके लिए बड़ा ही जरूरी है। कि हम इस की कदर करें।

Yoga Kavita | योग कविता

योगी कन्या (हास्य व्यंगात्मक)

कर – कर के योग थक के बदन हो गया चूर।
भारी – भरकम कन्या देखो योग करने को मजबूर।।

मजबूर होके बहाकर पसीना पायी सूंदर कन्या।
फ़ास्ट फ़ूड का भोग छोड़कर योग को अपनाया।।

योग अपनाने से अब रिश्ते आते हजार।
फेसबुक पर नाजुक तन का हो रहा प्रचार।।

हो रहा प्रचार, मिल रही लाइक्स की भरमार।
कमेंट कर छोरे कह रहे तनिक और करो सुधार।।

तनिक और करो सुधार, कपड़े करो कम।
ताकि योग का चमत्कार पूरा देख पाये हम।

पूरा देख पाये हम, जान लें कुछ आसन।
विश्वास करो हमारा, नहीं हम दुःशासन।

नहीं हम दुःशासन, नहीं हम दुर्योधन।
मन में बसा योग प्रेम, सो देखना चाहें तुम्हारा तन।

देखना चाहते तुम्हारा तन कोमलांगी सुन्दर नारी।
कहाँ जाकर गायब पुरानी तुम्हारी काया भरकम भारी।।

काया भारी भरकम हुई योग से गायब कैसे।
हम तो आज तक ना कर पाये डॉक्टर को खिलाके पैसे।।

खिला कर पैसे उल्टा शरीर गया फूल।
सच में योग नहीं करना मानव की सबसे बड़ी भूल।।

—– Lokesh Indoura

योग नहीं करना मनुष्य की सबसे बड़ी भूल कही जाए तो गलत नहीं होगा जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है। वैसे ही हमारे शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा में योग भी जरूरी है। योग हमें सेहतमंद बनाता है। और यह हर तरह से सेहतमंद बनाता है। मानसिक रूप से भी शारीरिक रूप से भी और भावनात्मक रूप से भी। Enjoy – हास्य हिंदी शायरी

जो व्यक्ति अपने जीवन में योग को स्थान देता है। वह रोग से तो मुक्त रहता ही है। साथ में उसके जीवन एक विशेष प्रकार की सकारात्मक शक्ति भी बनी रहती है। Enjoy – हिंदी ट्रेंडिंग कोट्स

Yoga Par Kavita

मेरा इस संसार में कितना सा जीवन होगा। मैं कैसे अपने आप को स्वस्थ रख पाऊंगा। तब ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव ने योग की रचना की। Know – Basic Rules of Yoga योग पर कविता | Yoga Par Kavita

Exercise Poem in Hindi

योग प्राचीन करे ज़िन्दगी नवीन

योग है पहचान प्राचीन
ज़िन्दगी करे नवीन
शरीर में भर दे ताकत
दमकने लगे स्किन

शुध्द हवा के साथ रक्त संचार
सेहतमंद मन में सुन्दर विचार
हो सम्पूर्ण अंग ऊर्जा का प्रसार
लाये जीवन में योग खुशनुमा बहार

स्वस्थ शरीर है देता खुश मन
खुश मन से होता ख़ुशी का जन्म
योग है सच में प्रकृति का वंदन
जीवन कर देता है यह चन्दन

—– Lokesh Indoura

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura

योग पर कविता

यह हास्य कविता एक प्रकार से उन लोगो पर व्यंग है। जो स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह है। जिन्हे स्वास्थय से ज्यादा स्वाद की चिंता है। और उस जिह्वा स्वाद के कारण ना प्रकार की बिमारियों से ग्रसित हो जाते है। पढ़े – योग शायरी स्टेटस

विशेष रूप से खान पान का ध्यान ना रखने वाले लोग अनावश्यक रूप से मोटे हो जाते है। अतः यदि शारीरक कसरत अथवा योग को जीवन में अपनाया जाये तो व्यक्ति इस बेकार की शारीरिक समस्याओं से मुक्त रह सकता है। Read – Cricket Funny Poem Hindi

भारत में योग का इतिहास बहुत ही पुराना है। सदियों से यहाँ लोग योग करते आ रहे हैं। ऋषि मुनि सदियों से योग विद्या अपने शिष्यों को देते आये हैं। योग साधना ईश्वर प्राप्ति का बड़ा ही सरल व सुगम माध्यम है। Exercise Poem in Hindi | योग कविता | Yoga Kavita

योग देश में सदियों से चली आ रही एक भारतीय परम्परा का हिस्सा है। यह Yoga Hindi Poem हालांकि एक प्रकार का व्यंग है। यह सिर्फ योग पर हास्य कविता है। आधुनिक जीवन में वैसे अब योग एक तरह से फैशन बन गया है। Read – No Smoking Slogans Shayari in Hindi

हमारा देश आज योग को विश्व स्तर पर पहचान दे रहा है। हमारे देश में कई सारी योग शालाएं है। जहाँ योग गुरु ना केवल योग सिखाते हैं बल्कि योग के माध्यम से बीमार व्यक्तियों का उपचार भी किया जाता है। योग जीवन जीने की उन्नत कला है। यह वही जानता है जिसने योग का स्वाद चखा हो। Visit – Fat Removal Surgery

आज हमारा देश योग को विश्व स्तर पर एक स्वस्थ बीमे के रूप में इसे प्रस्तुत कर रहा है। 21 जून को पूरे विश्व में भारत की पहल पर ही विश्व योग दिवस भी मनाया जाता है। देश के हर एक युवा वर्ग को योग को नई ऊंचाइयां देने में कोशिश करनी चाहिए क्योंकि एक अच्छा स्वास्थ्य बेहद जरूरी है।

Yoga Poetry in Hindi

योग अपने आप में शारीरिक चिकित्सा भी है। यह अंग्रेजी चिकित्सा की तरह लाक्षणिक नहीं है बल्कि योग करने से रोग का मूल कारण ही नष्ट हो जाता है वह भी बिना किसी सर्जरी व टाँके के। इस का क्षेत्र भी अन्य चिकित्सा की तरह ही व्यापक है। योग पर कविता | Yoga Par Kavita Read – Government Job Shayari

जीवन में योग का महत्व बड़ा है। शरीर में कई प्रकार के विकार का हम सामना करते हैं। किन्तु यदि हम निरंतर योग करे तो हम इन विकारों से दूर रहते हैं। कई लोग तो ऐसे हैं जो जीवन में कभी बीमार ही नहीं पड़े उसका कारण है। उनका योग से जुड़ा रहना। नियमित रूप से योग करने से व्यक्ति कम बीमार होते हैं। पढ़े – छोटे बच्चों की बर्थडे शायरी

यह एक सकारात्मक जीवनशैली का हिस्सा है। योग की महिमा से भारतीय इतिहास भरा पड़ा है। योग एक प्रकार की साधना है। ऐसी साधना जिससे ना केवल शारीरिक व मानसिक विकार दूर होते हैं। अपितु मानव के लिए आध्यात्म का द्वार भी खोलती है। योग पर कविता | Yoga Par Kavita Read – Patriotic Shayari India

हमारे शरीर की थकान को दूर करने का योग भी एक अच्छा माध्यम है। योग में कहीं ऐसे आसान है जो नियमित रूप से करने से हमारे जीवन में ऊर्जा का संचार होता है। हम स्वस्थ रहते हैं। हम बड़ी ही अच्छे से व आनंद से जीवन जीते हैं। जानिए – वजन कम करने वाले योगासन

यह एक ऐसी विद्या है जो तन और मन को एकीभूत करती है। और जब ऐसा हो जाता है तो जीवन अपने आप में आनंदित हो उठता है। यह शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी काफी अच्छा कर देती है। पढ़े – वीर शहीदों पर शायरी

Yoga Poetry in Hindi

शरीर के लिए एनर्जी की आवश्यकता होती है निश्चित रूप से यह एनर्जी हमें भोजन से मिलती है किन्तु योग इसमें बड़ा योगीक है। यदि हम योग करते हैं तो हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है। हमें ख़ुशी होती है। जब हम खुश रहते हैं और योग उसमें बड़ा ही सहायक है। Read – Akbar Birbal Stories in Hindi

योग एक प्रकार का शारीरिक अनुशासन है। एक ऐसी पद्यति है जो मन और शरीर दोनों को निर्मल करती है। यह एक प्रकार का जीवन दर्शन है जो ईश्वर की ओर ले जाता है। यह शरीर को बिमारियों से मुक्त रखता है। योग करने से व्यक्ति का व्यक्तित्व भी बड़ा ही असरदार होता है। Exercise Poem in Hindi | योग कविता | Yoga Kavita Visit List of Funny Poems – List Hindi Hasya Kavita

Yog पर यह Funny Hindi Poem आपको कैसे लगी अपने विचार कमेंट के माध्यम से अभिव्यक्त करें। क्या आप भी जीवन योग करते है। वह कौनसे से आसन व प्राणायाम है। जो आपको पसंद है। Go To Home Page – Maskaree – Home Page

So Don’t forget to comment us and do yoga for keep yourself healthy and fit. It is necessary like food.

Leave a Reply