ज़िन्दगी पर ग़ज़ल | 6 बेस्ट ग़ज़लें | Zindagi Par Ghazal | Best Ghazals – यहाँ जिंदगी से जुडी 6 बेहत्तरीन ग़ज़लें हैं। – 1. ज़िन्दगी में रखा है क्या, 2. ज़िन्दगी के अहसास, 3. मोहब्बत जिन्दा है, 4. जिंदगी और मजहब, 5. ज़िन्दगी का हुनर, 6. ज़िन्दगी का सफर।
ज़िन्दगी पर ग़ज़ल
ग़ज़ल – ज़िन्दगी में रखा है क्या
शौक पालो उड़ने का चलने में रखा है क्या।
एक झोंका ज़िन्दगी उम्र ढलने में रखा है क्या।।
दिन के बाद दिन फिर काली रात।
बार बार घड़ी को देखने में रखा है क्या।।
पहने रूप नई रुत, रंग जाता नया दौर।
बार बार कपड़ों को बदलने में रखा है क्या।।
खुले आसमां में बंधी डोर से पतंगे।
खोल दो बंधन बांधने में रखा है क्या।।
गली गली धुंआ चौबारों में शोर।
ख़ामोशी की बाते सुनने में रखा है क्या।।
बोले इंतज़ार में वीराने के खंडहर।
देख लो प्यार से डरने में रखा है क्या।।
—— Lokesh Indoura
Read – Heart Touching Ghazal
ज़िन्दगी के अहसास
ज़िन्दगी की राह में कई ज़िंदा अहसास हुए।
दूर हुए जितना उनसे, उतना उनके पास हुए।।
घुल गए सपनों में कुछ, कुछ ने दिल में पनाह ली।
कुछ दे गए दगा हमें, कुछ पे हम विश्वास हुए।।
आई जब भी हवायें, दिल की खिड़कियां खोली।
अंधेरों में करके दफ़न, खुद उजियारे के खास हुए।।
बिखरे हुए पन्नों पर अक्स नजर आते हैं।
कुछ ने खुशबू दी हमको, कुछ सूखे गुलाब हुए।।
बेख़ौफ़ आवारा मजनूं कुछ, कुछ बड़े शर्मसार थे।
उजाड़ करके ज़िन्दगी खुद बड़े आबाद हुए।।
क्या करें तारीफ उनकी जुबां जलने लगती है।
संगे दिल की राही वो बड़े ही बेस्वाद हुए।।
——— Lokesh Indoura
Read – Motivational Lyrics in Hindi
Zindagi Par Ghazal
मोहब्बत जिन्दा है
मौत तो आज भी मोहब्बत से शर्मिंदा है।
जानकर मरने के बाद भी हसरतें जिंदा है।
मारके ना मार पाए, कहते मौत के पुजारी।
मरकर भी इंसा, मोहब्बत के जहाँ में जिंदा है।
मंदिर की घंटी से सुनो, या मस्जिद की गूंज से।
जब तक है दिल जहाँ में, तब तक जिंदा है।
याद ऐसे ही नहीं किये जाते, प्यार के रेहनुमा।
उनकी दास्तां, हर दिल में जिंदा है।
भले ही मिट गयी, किसी प्रेम ग्रन्थ से कोई लैला।
हो ना हो, मरने की तारीख अभी भी जिंदा है।
मोहब्बत नहीं मारा करती, हे! मौत जान ले तु।
यह तो जिंदा रहेगी, जब तक मौत जिंदा है।
——— Lokesh Indoura
Read – Romantic Love Lyrics in Hindi
जिंदगी और मजहब
नहीं जाता मैं मंदिर, मस्जिद ना किसी गुरुद्वार में।
डरता हूँ छीन जायेगा इंसा मेरा उस दरबार में।।
कई जिंदगियां लील गया नाम खुदा लेकर के।
घुस आया जब मजहबी तूफान प्रेम की बहार में।।
डाली डाली टूट गई, पत्ता बिखर गया।
रह गये खाली निशां उजड़े इस गुलज़ार में।।
डूब रही है खुशियाँ, तैर रही है रंजिशें।
लेकर मजहब की नाव जो आये मझदार में।।
कोई तिलक लगाकर के, कोई टोपी पहनकर।
चुन रहा है धर्म मंदिर मस्जिद की दिवार में।।
स्नेह पाकर के जिनका दोस्ती की फसल उगाई थी।
बेच आये काटकर नफरत के बाज़ार में।।
—– Lokesh Indoura
Read – आशिकी पर कविता
Best Ghazal on Life in Hindi
ज़िन्दगी का हुनर
खुदा से एक हुनर उधार लिए बैठे हैं।
कोई काम ना आया बेकार लिए बैठे हैं।।
यों ठहर खालीपन में हसरतें करती शिकायत।
क्या करें आलस की खुराक लिए बैठे हैं।
कोई हँसता हमारी दास्ताँ पर, कोई करे खिलवाड़
शरीर बंजर पर दिल में बहार लिए बैठे हैं।
बेरुखी दिखाती दिल की हसरतें ज़िंदा है।
हे सारी बेअसर, वक्त की मार लिए बैठे हैं।।
पाने का है ज़ज्बा दिखाएंगे एक दिन।
माना हम उलझने बेशुमार लिए बैठे हैं।।
—- Lokesh Indoura
पढ़े – दिल छूने वाली कविता
Zindagi Par Ghazal
ज़िन्दगी का सफर
यह अनजान सफर और अनजान है हम।
पहचाने सभी फिर भी गुमनाम है हम।
जलाते चिराग कभी तो हो किस्मत रूबरू।
वक्त ने पोती कालिख बोला नादान है हम।
यूँ ही दिन निकलते हैं, यूँ ही रातें आती है।
रुलाते अंदर ही अंदर, झूठी मुस्कान है हम।
उड़ते हुए पंछी बने, बहते हुए दरिया बने।
हर तरफ एक ही शोर, दर्द की दुकान है हम।
बजाई मन्दिर में घंटियां, हुई पूजा अर्चना।
इक गुल नहीं दिया हमें, उजड़े गुलदान है हम।
बंद है पिटारे में कई नन्हे नन्हे अरमान।
दिलाते हैं विश्वास कि इक तूफ़ान है हम।
इसलिए ज़िंदा है खुद से वादा कर कर के।
कोशिशें हैं ज़िन्दगी और ज़िंदा इंसान है हम।
—– Lokesh Indoura
Join Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura
ज़िन्दगी पर ग़ज़ल | Zindagi Par Ghazal | Best Life Ghazals
ज़िन्दगी में बहुत सारे झोल है। इसलिए जिंदगी घूमे गोल गोल है। हर वक्त ज़िन्दगी उड़ना चाहती है। लेकिन कही कारणों से जीवन रुक जाता है। जीवन धीमा हो जाता है। जीवन में लगता है। कि हमारे सामने कुछ बाधाएं है जो हमें आगे बढ़ने से रोके जा रही है। और जब ऐसा महसूस होने लगता है तो जीवन अपने आप में बोझ लगने लगता है।
ज़िन्दगी पर ग़ज़लें
जीवन कभी एक बरसती बूँद है। तो कभी बहता आब, कही ज़िन्दगी ऊपर उठता फव्वारा है। ज़िन्दगी को समझना आसान तो नहीं, लेकिन ज़िन्दगी को समझना ही जीवन अवश्य है। हमें पता होना जरूरी है। कि आखिर हम इस जीवन चाहते क्या हैं। ज़िन्दगी पर ग़ज़ल | Zindagi Par Ghazal | Best Life Ghazals
Read – Nashe Par Kavitayen
Read – Ishq Par Kavita
Read – Good Morning Love Messages
ज़िन्दगी में कुछ लोग ऐसे उलझ जाते हैं। कि वह जीवन की खुशियों को देख ही नहीं पाते। वह हमेशा उधेड़भून में लगे रहते हैं। कुछ लोग तो भूतकाल में जीते हैं। भूत भविष्य की चिंता में जीवन दुखी रहता है।
कुछ लोगों की लाइफ तो थोड़ी सी मुश्किल में ही जीवन में हार मान लेती है। और वो आत्महत्या कर लेते हैं। लाइफ से हार मानकर आत्महत्या कर लेना किसी भी प्रकार से सही नहीं है। ज़िन्दगी पर ग़ज़ल | Zindagi Par Ghazal | Best Life Ghazals
जानिए – वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर कैसे बने
Read – Christmas Gift Story in Hindi
Read – Girlfriend Attitude Shayari
ज़िन्दगी का कोई मोल नहीं हैं। इसको इतने हल्के में नहीं लेना चाहिए। हाँ हल्के में जीना जरूर चाहिए। जीवन में हंसी मजाक भी जरूरी है अतः ज्यादा गंभीरता से बचना चाहिए। (ज़िन्दगी पर ग़ज़लें | Ghazal on Life | Ghazal on Zindagi)
जीवन हर एक इम्तिहान है। यहाँ कदम कदम किसी ना किसी प्रकार के एग्जाम हमारे सामने होते हैं। हमारा जीवन बड़ा ही मुश्किल भरा होता है। हर एक चीज को हमें समझना होता है। जीवन में जरूरी होता है कि हम अपना धैर्य बनाकर रखें।
Read – दर्दभरी प्रेम कविता
Read – Romantic Holi Shayari
Read – Romantic Holi Kavita
ज़िन्दगी की पहचान उसके जीने के तरीके से होती है। ज़िन्दगी में डरना नहीं हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए। हँसते हँसते हमें सब कुछ इस जीवन में कबूल करना चाहिए। जीवन पर ग़ज़ल | Ghazal on Life | Ghazal on Zindagi
ज़िन्दगी एक ऐसी किताब है। जिसका हर पन्ना आपके ऊपर करता है कि आप उसे कैसे जीते हैं। जीवन में हर रंग होता है। कभी ख़ुशी का तो कभी गम का। अब कौनसा रंग आपका जीवन चुनता है। यह आपके ऊपर निर्भर करता है।
Life Par Ghazal
जिंदगी कही बार मौत और मोहब्बत के बीच में झूलती दिखाई देती है। कहते है मोहब्बत मरने के बाद भी जिन्दा रहती है। यह जिंदगी रुपी फूल में खुशबू के समान है। जो समय के साथ मुर्झा तो जाता है। किन्तु अपनी खुशबू इस संसार में छोड़ चला जाता है। ज़िन्दगी पर ग़ज़लें | Ghazal on Life | Ghazal on Zindagi
जीवन में हमें सब कुछ आसानी से नहीं मिलता है। इसके लिए हमें बड़ा संघर्ष करना पड़ता है। कुछ लोग होते हैं जिनको जीवन में बहुत सी चीज़ें आसानी सी मिल जाती है। किन्तु यह सभी के साथ नहीं होता है। जिसमें से अधिकांश को तो बहुत ही ज्यादा दिक्कतें आती है।
लाइफ में हमें यदि सफलता पानी है तो सबसे जरूरी यह है कि हम अपने ऊपर विश्वास बनाये रखें। क्योंकि जब हम अपने ऊपर विश्वास रखते हैं तो बड़ी बड़ी से बड़ी परिस्तिथि में भी आसानी से निकल सकते हैं। (ज़िन्दगी पर ग़ज़लें | Ghazal on Life | Ghazal on Zindagi in Hindi)
जीवन हमेशा हमारे ऊपर निर्भर करता है। कि हम उसे कैसे जीना चाहते हैं। ज़िन्दगी की पहचान हमारे कर्मों और हमारी जिजीविषा से होती है। ज़िन्दगी एक बहता दरिया है। यदि इसके प्रवाह को रोकोगे तो दुःख पाना लाजमी है। यह हमेशा आपके ऊपर है। कि आप इसे कैसे लेते हैं।
Watch – in Youtube – Hindi Funny Shayari Video
Watch – Video Of Love Poem in Hindi
Watch – Sad Love Poetry Video in Hindi
Watch in Youtube – Love Funny Shayari
जिंदगी में मजहब की भी बड़ी खींचतान है। कहीं बार मजहबी रंग में उलझ कर जीवन अपना स्वभाव ही खो देता है। जीवन में जब धर्म का रंग होना अच्छा है। लेकिन जब हम धर्म के आधार पर एक से दूसरे को श्रेष्ठ समझने लगे तो स्वाभाविक रूप से मुश्किलें पैदा होने लगती है।
ज़िन्दगी का अहसास कभी खट्टा कभी मीठा रहता है। और यह खट्टा मीठा अहसास ही जीवन का आनंद है। जीवन का मजा है। जीवन पर ग़ज़ल | Ghazal on Life | Ghazal on Zindagi
आपको ये लाइफ पर ये ग़ज़लें कैसी लगी। हमें कमेंट के माध्यम से बताये। धन्यवाद्